• Contact Us
Saturday, September 12, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

MAHAKUMBH 2025 : राष्ट्रपति सोमवार को संगम में लगाएंगी आस्था की डुबकी, बड़े हनुमान मंदिर में करेंगी दर्शन

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
09/02/2025
in देश
0
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों को दी शुभकामनाएं
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्‍ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सोमवार को महाकुंभ में शामिल होने के लिए प्रयागराज पहुंचेंगी। वह यहां आठ घंटे से अधिक समय बिताएंगी और इस दौरान त्रिवेणी संगम में स्नान करेंगी। उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।

राष्ट्रपति सुबह संगम नोज पर पहुंचकर गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के पवित्र संगम में डुबकी लगाकर सनातन आस्था को और मजबूत करेंगी। यह ऐतिहासिक क्षण होगा क्योंकि इससे पहले भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने भी महाकुंभ में स्नान किया था।

संगम स्नान के बाद राष्ट्रपति मुर्मु अक्षयवट के दर्शन करेंगी। हिंदू धर्म में अक्षयवट को अमरता का प्रतीक माना जाता है, जिसका वर्णन कई पुराणों में भी मिलता है। इसके बाद वह बड़े हनुमान मंदिर भी जाएंगी जहां वह हनुमान जी के दर्शन और पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना करेंगी।

राष्ट्रपति महाकुंभ में आधुनिक तकनीक के जुड़ाव को भी करीब से देखेंगी। वह डिजिटल महाकुंभ अनुभव केंद्र का दौरा करेंगी जहां श्रद्धालुओं को महाकुंभ मेले की विस्तृत जानकारी डिजिटल माध्यमों से दी जा रही है।

राष्ट्रपति मुर्मू सोमवार शाम 5:45 बजे प्रयागराज से दिल्ली के लिए रवाना होंगी। इस दौरान प्रयागराज में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Tags: Maha Kumbh-2025
Previous Post

बीजापुर मुठभेड़ : 31 नक्सली ढेर, 2 जवान शहीद, सीएम ने कहा- नहीं जाएगा बलिदान व्यर्थ

Next Post

31 मार्च 2026 से पहले देश से नक्सलवाद को कर देंगे जड़ से समाप्त

Next Post
POK भारत का है, हम उसे लेकर रहेंगे : अमित शाह

31 मार्च 2026 से पहले देश से नक्सलवाद को कर देंगे जड़ से समाप्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In