• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home बंगाल

प्रधानमंत्री मोदी ने रेड रोड से 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का किया नेतृत्व, हजारों लोगों ने पीएम संग क‍िया योगाभ्यास

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
21/06/2026
in बंगाल
0
प्रधानमंत्री मोदी ने रेड रोड से 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का किया नेतृत्व, हजारों लोगों ने पीएम संग क‍िया योगाभ्यास
0
SHARES
9
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कोलकाता के रेड रोड से 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व किया जहां हजारों लोगों ने उनके साथ सुबह योगाभ्यास किया। मोदी ने ‘सामान्य योग प्रोटोकॉल’ सत्र में हिस्सा लेते हुए इस प्रतिष्ठित स्थल पर हजारों लोगों के साथ योगासन किए। इस स्थल के एक ओर भारतीय सेना की पूर्वी कमान का मुख्यालय और दूसरी ओर विशाल मैदान है।

इस वर्ष योग दिवस की थीम ‘बढ़ती उम्र में योग से रहें निरोग’ है जो शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक कल्याण, भावनात्मक दृढ़ता और वृद्धावस्था में सक्रियता को बढ़ावा देने में योग की भूमिका को रेखांकित करती है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, दुनियाभर में लगभग 2,500 स्थानों पर योग दिवस समारोह आयोजित करने की योजना है। इनमें 210 से अधिक भारतीय दूतावास भाग ले रहे हैं। यह आयोजन स्वास्थ्य, सद्भाव और सामूहिक कल्याण के वैश्विक अभियान के रूप में योग की स्वीकार्यता की पुष्टि करता है।

बयान में कहा गया कि संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 21 जून को योग दिवस के रूप में मनाने के भारत के प्रस्ताव को स्वीकार किए जाने के बाद 2015 में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत हुई थी। तब से मोदी नयी दिल्ली, चंडीगढ़, लखनऊ, मैसूरु, न्यूयॉर्क, श्रीनगर और विशाखापत्तनम समेत विभिन्न स्थानों से योग दिवस समारोह का नेतृत्व कर चुके हैं।

_____________________________________________________________________________________________________________________

Tags: International Yoga Day 2026kolkataPM MODIRED ROAD
Previous Post

बीसीएल ने उत्साहपूर्वक मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026

Next Post

पश्‍च‍िम बंगाल में भाजपा सरकार ने ₹4,38,775.29 करोड़ का पेश क‍िया पहला पूर्णांग बजट

Next Post
पश्‍च‍िम बंगाल में भाजपा सरकार ने ₹4,38,775.29 करोड़ का पेश क‍िया पहला पूर्णांग बजट

पश्‍च‍िम बंगाल में भाजपा सरकार ने ₹4,38,775.29 करोड़ का पेश क‍िया पहला पूर्णांग बजट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.