• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home बंगाल

पश्‍च‍िम बंगाल में भाजपा सरकार ने ₹4,38,775.29 करोड़ का पेश क‍िया पहला पूर्णांग बजट

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
22/06/2026
in बंगाल
0
पश्‍च‍िम बंगाल में भाजपा सरकार ने ₹4,38,775.29 करोड़ का पेश क‍िया पहला पूर्णांग बजट
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने अपने पहले बजट में राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 20 प्रतिशत की वृद्धि, सभी प्रमुख सामाजिक योजनाओं को जारी रखने और एक लाख सरकारी रिक्तियों को भरने का वादा किया।

वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता ने विधानसभा में राज्य का वार्षिक बजट पेश करते हुए अपनी घोषणाओं के जरिये राजकोषीय अनुशासन एवं कल्याणकारी प्रतिबद्धताओं के बीच संतुलन बनाने का प्रयास किया। इस दौरान सत्तापक्ष की ओर से जोरदार तालियां बजीं।

दासगुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) और पेंशनभोगियों को मिलने वाली महंगाई राहत में वृद्धि एक अक्टूबर से प्रभावी होगी और कुल डीए 38 प्रतिशत हो जाएगा। नई सरकार के रोजगार लक्ष्यों का उल्लेख करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि सरकारी विभागों में एक लाख रिक्तियों को चरणबद्ध तरीके से भरा जाएगा, जिनमें एक-तिहाई पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। मंत्री ने कहा, ‘‘ हम सभी मौजूदा सामाजिक कल्याण योजनाओं को जारी रखेंगे।’’

एक महत्वपूर्ण आवंटन के तहत सरकार ने अपनी प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं में से अन्नपूर्णा योजना के लिए 36,000 करोड़ रुपये निर्धारित किए। मंत्री ने महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा प्रदान करने के लिए 550 करोड़ रुपये की घोषणा की और कहा कि इस योजना को सुगम बनाने के लिए जल्द ही ‘पिंक कार्ड’ प्रणाली शुरू की जाएगी। दासगुप्ता ने कहा कि सरकार को पिछली सरकार से 8.15 लाख करोड़ रुपये का कर्ज विरासत में मिला है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि राजकोषीय अनुशासन सरकार की प्रमुख प्राथमिकता बना रहेगा। सभी दलों के विधायकों को ध्यान में रखते हुए वित्त मंत्री ने विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास निधि के तहत वार्षिक आवंटन को 70 लाख रुपये से बढ़ाकर एक करोड़ रुपये करने की घोषणा की। बजट में कुछ विशिष्ट सामाजिक समूहों के लिए भी उपाय शामिल किए गए हैं। सेवानिवृत्त पत्रकारों को 5,000 रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी, जबकि राजनीतिक कारणों से जेल में रहे लोगों को 10,000 रुपये प्रति माह पेंशन प्रदान की जाएगी।

1.MLA फंड 70 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़
2.रिटायर पत्रकारों की मासिक पेंशन 5000
3.50 हजार शिक्षकाें की नियुक्ति
4.सरकारी कर्मियों को वर्तमान 18% DA पर अतिरिक्त 20%, कुल 38%, 1 अक्टूबर 2026 से लागू
5.अविवाहित छात्राओं को एक किस्त में 50000 रुपए
6.प्रत्येक जिले में महिला थाना तथा महिला डेस्क
7.वृद्ध, विधवा, दिव्यांग को वर्तमान से 500 रुपए ज्यादा
8.पर्यटन के लिए चाय बागान व्यवहार की सीमा 30% से कम कर 15%
9.होम गार्ड के भत्ते में 2000 की बढ़ोतरी
10.युवाओं को एक लाख नौकरियां, इनमें 33% महिलाओं को
11.आशाकर्मी और आंगनबाड़ी कर्मियों का वेतन 5000 बढ़ाया
12.गिग वर्कर्स के लिए निःशुल्क चार्जिंग प्वाइंट तथा पेयजल
13.झूठे मामले में जेल की सजा काटने वालों को 10 हजार रुपए
14.कलकत्ता एयरपोर्ट के पास नया एयरपोर्ट, पुरुलिया एवं मालदा में भी हवाई अड्डा
15.’खेलो इंडिया’ कार्यक्रम का ऐलान, 5 करोड़ की लागत से बनेगा मिनी इंडोर स्टेडियम

16. बजट में बंगाल शक्ति पीठ सर्किट, चैतन्य महाप्रभु तीर्थयात्रा सर्किट गठन सहित हेरिटेज कमीशन के पुनर्गठन का ऐलान, 3000 करोड़ रुपए आवंटित, कालीघाट, तारापीठ, जोड़ासांको सहित अन्य ऐतिहासिक स्थलों का होगा जीर्णोद्धार.

A Historic First Step Towards a Golden Bengal.

Today is a momentous day for every citizen of West Bengal. I extend my Heartfelt Congratulations and deepest gratitude to our Finance Minister, Shri Swapan Dasgupta (@swapan55), for presenting a truly visionary and landmark First… pic.twitter.com/xMihmSfQ0A

— Suvendu Adhikari (@SuvenduWB) June 22, 2026


___________________________________________________________________________________________________________

 

Tags: 38775.29 crore: Focuses on everyone from the youth to the elderly.BJP government in Bengal presents first full-fledged budget of ₹4Trump Inauguration
Previous Post

प्रधानमंत्री मोदी ने रेड रोड से 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का किया नेतृत्व, हजारों लोगों ने पीएम संग क‍िया योगाभ्यास

Next Post

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

Next Post
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.