• Contact Us
Thursday, September 24, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home बंगाल

बामर लॉरी अगले तीन साल में करेगी 500 करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय : सीएमडी अधीप नाथपाल चौधरी

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
21/09/2026
in बंगाल
0
बामर लॉरी अगले तीन साल में करेगी 500 करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय : सीएमडी अधीप नाथपाल चौधरी
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता : विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी बामर लॉरी एंड कंपनी लिमिटेड अगले तीन साल में करीब 500 करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय करेगी। कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अधीप नाथ पाल चौधरी ने 109वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) से इतर संवाददाता सम्‍मेलन में यह बातें कहीं। उन्‍होंने कहा कि इसमें मुख्य जोर रेल, तृतीय-पक्ष लॉजिस्टिक (3पीएल) और यात्रा कारोबार के विस्तार पर होगा।9

सीएमडी ने कहा कि करीब 500 करोड़ रुपये के कुल प्रस्तावित निवेश में से 200-250 करोड़ रुपये रेल लॉजिस्टिक खंड में लगाए जाएंगे, जबकि करीब 100 करोड़ रुपये पैकेजिंग, ग्रीस एवं लुब्रिकेंट्स और रसायन जैसे मौजूदा कारोबार में नियमित परिचालन संबंधी पूंजीगत व्यय के लिए रखे गए हैं।

उन्होंने कहा कि कंपनी 3पीएल कारोबार के विस्तार पर भी 50-60 करोड़ रुपये खर्च करेगी। पाल चौधरी ने कहा कि लॉजिस्टिक कारोबार के तहत कंपनी अपने रेल रैक की संख्या मौजूदा तीन से बढ़ाकर 15 करने की योजना बना रही है। अभी ये रैक पट्टे पर लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पहली बार कंपनी तीन रैक सीधे खरीदेगी और इसके लिए निविदाएं जारी की जा चुकी हैं। पहले चरण में सात और रेक जोड़े जाएंगे। इनमें पट्टे पर लिए जाने वाले रैक भी शामिल होंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘रेल लॉजिस्टिक हमारे लिए बहुत मजबूत कारोबार के रूप में उभरा है, जिसमें हम महत्वपूर्ण पूंजीगत व्यय कर रहे हैं। अभी हम तीन रैक चला रहे हैं और इसे काफी बढ़ाने की योजना है। हमारा लक्ष्य इसे करीब 15 रैक तक ले जाना है।’’ पाल चौधरी ने कहा कि एक रैक की लागत आमतौर पर करीब 20-25 करोड़ रुपये होती है और इसलिए अगले कुछ वर्षों में 500 करोड़ रुपये के कुल पूंजीगत व्यय का बड़ा हिस्सा रेल परिसंपत्तियों की खरीद में जाएगा।

रेल और तृतीय-पक्ष लॉजिस्टिक कारोबार का विस्तार

सार्वजनिक क्षेत्र की बामर लॉरी एंड कंपनी लिमिटेड अपने घरेलू लॉजिस्टिक परिचालन का विस्तार कर रही है, जिसमें रेल लॉजिस्टिक और तृतीय-पक्ष लॉजिस्टिक शामिल हैं। इसके साथ ही कंपनी भू-राजनीतिक तनाव और शुल्क संरक्षणवाद के कारण वैश्विक आपूर्ति शृंखला में आ रही रुकावटों के बीच अपने यात्रा कारोबार को घरेलू पर्यटन की वृद्धि के अनुरूप ढाल रही है।

चेयरमैन अधिप नाथ पालचौधरी ने सोमवार को कहा कि कंपनी अपने परिचालन को तेजी से बदलते और अनिश्चित वैश्विक माहौल के अनुकूल बना रही है, जहां भू-राजनीतिक घटनाक्रम और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी चिंताएं वैश्विक व्यापार को प्रभावित कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि कंपनी अपने आपूर्ति शृंखला संपर्कों का विस्तार कर रही है, जिसमें नए रेल लॉजिस्टिक और तृतीय-पक्ष लॉजिस्टिक सहित घरेलू लॉजिस्टिक परिचालन पर अधिक जोर दिया जा रहा है। कंपनी अपने ‘यात्रा एवं अवकाश’ कारोबार को भी घरेलू पर्यटन में हो रही वृद्धि के साथ जोड़ रही है। घरेलू पर्यटन यात्रा क्षेत्र का एक प्रमुख घटक बना हुआ है और जनवरी से सितंबर 2025 के बीच इसमें लगभग 52.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

____________________________________________________________________________________________________________

Tags: Annual general meetingBalmer Lawrie & Co. Ltd.Chairman and Managing Director Adhip Nath Pal Chaudhurikolkata
Previous Post

कोलकाता का प्रकाशमय  गौरव : प्रतिष्ठित रवीन्द्र सेतु (हावड़ा ब्रिज) गतिशील वस्तुशिल्पीय व्यवस्था से सुसज्जित

Next Post

भारत ने आइची-नागोया 2026 एशियाई खेलों के लिए सीनियर महिला रग्बी सेवन्स टीम की घोषणा की

Next Post
भारत ने आइची-नागोया 2026 एशियाई खेलों के लिए सीनियर महिला रग्बी सेवन्स टीम की घोषणा की

भारत ने आइची-नागोया 2026 एशियाई खेलों के लिए सीनियर महिला रग्बी सेवन्स टीम की घोषणा की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

बंगाल सरकार 1,400 फायर कर्मियों की भर्ती करेगी, 2,500 स्थायी पद बनाएगी : मुख्यमंत्री सुवेंदु

बंगाल सरकार 1,400 फायर कर्मियों की भर्ती करेगी, 2,500 स्थायी पद बनाएगी : मुख्यमंत्री सुवेंदु

23/09/2026
ग्राहकों की सुविधा के लिए रविवार, 27 सितंबर को खुले रहेंगे बैंक

ग्राहकों की सुविधा के लिए रविवार, 27 सितंबर को खुले रहेंगे बैंक

23/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In