• Contact Us
Thursday, September 24, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home बंगाल

कोलकाता का प्रकाशमय  गौरव : प्रतिष्ठित रवीन्द्र सेतु (हावड़ा ब्रिज) गतिशील वस्तुशिल्पीय व्यवस्था से सुसज्जित

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
18/09/2026
in बंगाल
0
कोलकाता का प्रकाशमय  गौरव : प्रतिष्ठित रवीन्द्र सेतु (हावड़ा ब्रिज) गतिशील वस्तुशिल्पीय व्यवस्था से सुसज्जित
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
कोलकाता :  पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के मार्गदर्शन में, श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट, कोलकाता, जो प्रतिष्ठित रवीन्द्र सेतु (हावड़ा ब्रिज) का संरक्षक है, ने इस ऐतिहासिक संरचना को अत्याधुनिक गतिशील स्थापत्य प्रकाश व्यवस्था से आलोकित किया, जिससे कोलकाता की रात्रिकालीन क्षितिज रेखा में एक नया आयाम जुड़ गया है। यह जानकारी संस्‍था द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि में दी गयी है।
 
जानकारी के अनुसार इस प्रतिष्ठित पुल की गतिशील स्थापत्य प्रकाश व्यवस्था में 3,825 ल्यूमिनेयर्स और कुल 385 किलोवाट स्थापित क्षमता शामिल है, जो पुल की संरचनात्मक रूपरेखा, ढांचे की सतहों, शीर्ष भागों और मुख्य पाइलन को गतिशील प्रकाश और समन्वित ध्वनि के माध्यम से जीवंत बनाती है। यह प्रकाश व्यवस्था स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस, गांधी जयंती, दुर्गा पूजा, दीवाली, होली आदि जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय उत्सव एवं और त्योहारों पर प्रदर्शित की जाएगी, जिससे कोलकाता के सबसे पहचानने योग्य स्थलों में से एक को नई दृश्य पहचान मिलेगी।
रुपये 22.35 करोड़ की इस परियोजना को एम/एस एम.एम. ब्रदर्स द्वारा निष्पादित किया गया है, जिसमें एम/एस हैवेल्स लाइटिंग का आलोकित योगदान रहा और जादवपुर विश्वविद्यालय तकनीकी परामर्शदाता के रूप में साथ दिया।
गतिशील प्रकाश और ध्वनि के समन्वित प्रदर्शन को आम जनता के लिए एक समर्पित मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से लाइव प्रसारित किया जाएगा, जिससे नागरिकों और पर्यटकों को इस इंजीनियरिंग चमत्कार का अद्भुत अनुभव प्राप्त होगा।
टीम के सभी सहयोगी को बधाई देते हुए, श्री रथेंद्र रमण, अध्यक्ष, एसएमपी कोलकाता ने कहा, “रवीन्द्र सेतु का आलोकन केवल एक पुल को रोशन करना नहीं है, बल्कि यह कोलकाता की विरासत को रोशन करना है।
हावड़ा ब्रिज इस शहर और राष्ट्र के लोगों के लिए एक भावना है। यह गतिशील स्थापत्य प्रकाश व्यवस्था इसकी विरासत की भव्यता को और बढ़ाएगी तथा नागरिकों और पर्यटकों को विश्वस्तरीय अनुभव प्रदान करेगी, साथ ही एसएमपी कोलकाता की प्रतिष्ठित विरासत को संरक्षित और उत्सवित करने की प्रतिबद्धता को पुनः स्थापित करेगी।”   प्रकाश व्यवस्था कोलकाता की विरासत पर्यटन अपील को बढ़ाने और ऐतिहासिक पुल को ‘सिटी ऑफ़ जॉय’ के प्रतीक के रूप में पुनः स्थापित करने के लिए की गई है।
____________________________________________________________________________________________________________________
Tags: HOWRAH BRIDGEkolkataSYAMA PRASAD MOOKERJEE PORT
Previous Post

अल्ट्रावायलेट X-47 ‘स्काईफोर्स’ कोलकाता पुलिस के बेड़े में शामिल, भारत में पुलिस के सबसे बड़े डिप्लॉयमेंट के तहत 183 मोटरसाइकिलें सौंपी गईं

Next Post

बामर लॉरी अगले तीन साल में करेगी 500 करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय : सीएमडी अधीप नाथपाल चौधरी

Next Post
बामर लॉरी अगले तीन साल में करेगी 500 करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय : सीएमडी अधीप नाथपाल चौधरी

बामर लॉरी अगले तीन साल में करेगी 500 करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय : सीएमडी अधीप नाथपाल चौधरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

बंगाल सरकार 1,400 फायर कर्मियों की भर्ती करेगी, 2,500 स्थायी पद बनाएगी : मुख्यमंत्री सुवेंदु

बंगाल सरकार 1,400 फायर कर्मियों की भर्ती करेगी, 2,500 स्थायी पद बनाएगी : मुख्यमंत्री सुवेंदु

23/09/2026
ग्राहकों की सुविधा के लिए रविवार, 27 सितंबर को खुले रहेंगे बैंक

ग्राहकों की सुविधा के लिए रविवार, 27 सितंबर को खुले रहेंगे बैंक

23/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In