• Contact Us
Saturday, September 12, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

राष्ट्रपति, छह श्रेणियों में असाधारण उपलब्धि हासिल करने वाले 19 बच्चों को 22 जनवरी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 से सम्मानित करेंगी

18 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पुरस्कार विजेताओं में 9 लड़के और 10 लड़कियां हैं

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
19/01/2024
in देश
0
भारत की राष्ट्रपति नई दिल्ली में राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार-2022 करेंगी प्रदान
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : राष्ट्रपति, श्रीमती. द्रौपदी मुर्मु 22 जनवरी, 2024 को विज्ञान भवन में आयोजित एक पुरस्कार समारोह में 19 असाधारण बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, 2024 से सम्मानित करेंगी। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 23 जनवरी, 2024 को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं के साथ बातचीत करेंगे।

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी 24 जनवरी, 2023 को राज्य मंत्री डॉ. मुंजपारा महेंद्रभाई की उपस्थिति में बच्चों के साथ बातचीत करेंगी और उन्हें उनकी संबंधित श्रेणियों में उनके अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए बधाई देंगी। प्रधानमंत्री राष्‍ट्रीय बाल पुरस्‍कार देश के सभी क्षेत्रों से चुने गए 19 बच्‍चों को कला और संस्‍कृति (7), वीरता (1), नवाचार (1), विज्ञान और प्रौद्यगिकी (1), समाज सेवा (4) और खेल (5) के क्षेत्र में उनकी असाधारण उपलब्धि के लिए प्रदान किया जा रहा है। पुरस्कार विजेताओं में 2 आकांक्षी जिलों सहित 18 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से 9 लड़के और 10 लड़कियां हैं।

भारत सरकार बच्चों को उनकी असाधारण उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी) पुरस्कार प्रदान करती है। यह पुरस्कार 5 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों को सात श्रेणियों में कला और संस्कृति, वीरता, पर्यावरण, नवाचार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, सामाजिक सेवा तथा खेल में उनकी उत्कृष्टता के लिए प्रदान किए जाते हैं, जो राष्ट्रीय मान्यता के पात्र हैं। पीएमआरबीपी के प्रत्येक पुरस्कार विजेता को एक पदक और एक प्रमाणपत्र दिया जाता है।

इस वर्ष महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने क्षेत्रीय समाचार पत्रों और सभी प्रमुख राष्ट्रीय समाचार पत्रों में विज्ञापन जारी करके नामांकन बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए। राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल को नामांकन के लिए 9 मई 23 से 15 सितंबर 23 तक की लंबी अवधि के लिए खोला गया था। संबंधित मंत्रालयों, सभी राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों/प्रशासकों, देश भर के डीएम/डीसी से पीएमआरबीपी को प्रिंट मीडिया के माध्यम से व्यापक रूप से प्रचारित करने का अनुरोध किया गया था। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और अन्य माध्यमों से पुरस्कार का प्रचार-प्रसार किया गया ताकि ग्राम पंचायतों/नगर पालिकाओं सहित सभी स्तरों से नामांकन प्रस्तुत किए जा सकें।

मीडिया सामग्री के माध्यम से पिछले 2 वर्षों से डेटा क्रॉलिंग के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग किया गया था। योग्य उम्मीदवारों की सिफारिश करने के लिए राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) का भी सहारा लिया गया। दावों की सत्यनिष्ठा की जांच और सत्यापन जिला मजिस्ट्रेटों और डोमेन विशेषज्ञों सहित कई माध्यम से किया गया, जिसके बाद एक स्क्रीनिंग समिति बनाई गई जिसमें सामाजिक सेवा, पर्यावरण, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, कला एवं संस्कृति, खेल आदि जैसे विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ शामिल थे।

स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के बाद चुने गए प्रोफाइल की फिर से संगीत नाटक अकादमी, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन, वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान विभाग, भारतीय लोक प्रशासन संस्थान तथा भारतीय खेल प्राधिकरण सहित विभिन्न क्षेत्रों के राष्ट्रीय स्तर के स्वतंत्र विशेषज्ञों द्वारा जांच की गई। राष्ट्रीय चयन समिति ने अंतिम चयन के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए प्रोफाइल की जांच की।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

 

Tags: mochan samachaarpibThe President will honor 19 children who have achieved exceptional achievements in six categories with the Prime Minister's National Children's Award 2024 on January 22.छह श्रेणियों में असाधारण उपलब्धि हासिल करने वाले 19 बच्चों को 22 जनवरी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 से सम्मानित करेंगीराष्ट्रपति
Previous Post

महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए एकजुट हुए मर्लिन ग्रुप, टीडीएच सुइस और डीआरसीएससी धापा में शहरी झुग्गी-झोपड़ी की महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का किया शुभारंभ

Next Post

राष्ट्रपति भवन का अमृत ​​उद्यान 2 फरवरी से खुलेगा आम जनता के लिए

Next Post
राष्ट्रपति भवन का अमृत ​​उद्यान 2 फरवरी से खुलेगा आम जनता के लिए

राष्ट्रपति भवन का अमृत ​​उद्यान 2 फरवरी से खुलेगा आम जनता के लिए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In