• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

राष्ट्रपति भवन का अमृत ​​उद्यान 2 फरवरी से खुलेगा आम जनता के लिए

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
19/01/2024
in देश
0
राष्ट्रपति भवन का अमृत ​​उद्यान 2 फरवरी से खुलेगा आम जनता के लिए
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान 2 फरवरी से 31 मार्च, 2024 तक उद्यान उत्सव-1, 2024 के तहत आम जनता के दर्शन के लिए खुला रहेगा। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार लोग सोमवार, जोकि रखरखाव का दिन है, को छोड़कर सप्ताह में छह दिन इस उद्यान में जा सकेंगे।

अमृत ​​उद्यान निम्नलिखित तिथियों को विशेष श्रेणी के लोगों के लिए खुला रहेगा:

• 22 फरवरी – दिव्यांग व्यक्तियों के लिए

• 23 फरवरी – रक्षा, अर्धसैनिक तथा पुलिस बलों के कर्मियों के लिए

• 1 मार्च – महिलाओं तथा जनजातीय महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के लिए

• 5 मार्च – अनाथालयों के बच्चों के लिए

आगंतुकों को 1000 बजे से 1600 बजे के बीच छह घंटे के स्लॉट में यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी। पूर्वाह्न के दो स्लॉट (1000 बजे से 1200 बजे) की क्षमता सप्ताह के दिनों में 7,500 आगंतुकों और सप्ताहांत पर प्रत्येक स्लॉट में 10,000 आगंतुकों की होगी। अपराह्न के चार स्लॉट (12:00 बजे से 16:00 बजे) की क्षमता सप्ताह के दिनों में प्रत्येक स्लॉट में 5,000 आगंतुकों और सप्ताहांत पर 7,500 आगंतुकों की होगी। बुकिंग https://visit.rashtrapatibhavan.gov.in/visit/amrit-udyan/rE  पर की जा सकेगी।

सीधे चले आने वाले (वॉक-इन) आगंतुकों को राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 12 के निकट सुविधा काउंटर या स्वयं सेवा कियोस्क पर अपना पंजीकरण कराना होगा।

सभी आगंतुकों का प्रवेश और निकास राष्ट्रपति संपदा के गेट नंबर 35 से होगा, जहां नॉर्थ एवेन्यू राष्ट्रपति भवन से जुड़ता है। आगंतुकों की सुविधा के लिए केन्द्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन से गेट नंबर 35 तक शटल बस सेवा सुबह 9.30 बजे से शाम 5.00 बजे के बीच हर 30 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध रहेगी।

इस दौरे के दौरान, आगंतुक बोनसाई गार्डन, म्यूजिकल फाउंटेन, सेंट्रल लॉन, लॉन्ग गार्डन और सर्कुलर गार्डन से होकर गुजरेंगे। बाहर निकलने पर उनके लिए फूड कोर्ट होंगे।

आगंतुक मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक चाबियां, पर्स/हैंडबैग, पानी की बोतलें और शिशुओं के लिए दूध की बोतलें ले जा सकते हैं। सार्वजनिक मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर पेयजल, शौचालय और प्राथमिक चिकित्सा/चिकित्सा सुविधाओं का प्रावधान किया जाएगा।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

 

Tags: Amrit Udyan of Rashtrapati Bhavan will open for general public from February 2.mochan samachaarpibराष्ट्रपति भवन का अमृत ​​उद्यान 2 फरवरी से खुलेगा आम जनता के लिए
Previous Post

राष्ट्रपति, छह श्रेणियों में असाधारण उपलब्धि हासिल करने वाले 19 बच्चों को 22 जनवरी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 से सम्मानित करेंगी

Next Post

युवाओं को विघटनकारी प्रौद्योगिकियों के सकारात्मक पहलुओं का उपयोग करने के लिए पूरी तरह से तैयार किया जाना चाहिए : उपराष्ट्रपति

Next Post
युवाओं को विघटनकारी प्रौद्योगिकियों के सकारात्मक पहलुओं का उपयोग करने के लिए पूरी तरह से तैयार किया जाना चाहिए : उपराष्ट्रपति

युवाओं को विघटनकारी प्रौद्योगिकियों के सकारात्मक पहलुओं का उपयोग करने के लिए पूरी तरह से तैयार किया जाना चाहिए : उपराष्ट्रपति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.