• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

गुयाना के प्रधानमंत्री ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) मार्क फिलिप्स ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
07/02/2024
in देश
0
गुयाना के प्रधानमंत्री ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) मार्क फिलिप्स ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात
0
SHARES
16
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : गुयाना के प्रधानमंत्री ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) मार्क फिलिप्स (Prime Minister of Guyana Brigadier (Retd) Mark Phillips ) ने आज (7 फरवरी, 2024) राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू (President of India Smt. Draupadi Murmu) से मुलाकात की। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार (According to the press release issued by PIB) प्रधानमंत्री फिलिप्स (Prime Minister Phillips ) और उनके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए, राष्ट्रपति (President of India) ने कहा कि भौगोलिक रूप से दूर होने के बावजूद , भारत (INDIA) और गुयाना (Guyana) हमारे औपनिवेशिक अतीत के प्रभाव; हमारे विविध और बहुसांस्कृतिक समाज; और विशाल भारतीय प्रवासी समुदाय के साथ संस्कृति, परंपराओं और भाषा के मजबूत बंधन के कारण जुड़े हुए हैं, जिसने गुयाना को लगभग दो शताब्दियों तक अपना घर बनाया है।

Prime Minister Mark Phillips of the Cooperative Republic of Guyana called on President Droupadi Murmu at Rashtrapati Bhavan. The President appreciated Guyana’s efforts and leadership in the areas of climate change, green energy, and sustainable development. pic.twitter.com/vwClKVLKna

— President of India (@rashtrapatibhvn) February 7, 2024

राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे द्विपक्षीय व्यापार (bilateral trade) बास्केट में और विविधता लाने की जरूरत है। आयुर्वेद, जैव-ईंधन और कृषि-विशेषकर मोटे अनाज के क्षेत्र में सहयोग में सुधार की भी अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में साथ मिलकर काम करके हम जलवायु परिवर्तन (Climate change) और खाद्य असुरक्षा से उत्पन्न चुनौतियों का समाधान कर सकते हैं। उन्होंने गुयाना को कैरिकॉम की आवर्ती अध्यक्षता के साथ-साथ इस महीने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UN Security Council )

की अध्यक्षता संभालने पर बधाई दी। ग्लोबल साउथ के प्रमुख सदस्यों के रूप में उन्होंने कहा कि हमारे दोनों देश सुधरे हुए बहुपक्षवाद के प्रबल समर्थक हैं। राष्ट्रपति ने जलवायु परिवर्तन, हरित ऊर्जा और निरंतर विकास के क्षेत्रों में गुयाना के प्रयासों और नेतृत्व की भी सराहना की।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

 

Tags: president of indiaPresident Smt. Draupadi MurmuPrime Minister of Guyana Brigadier (Retd) Mark PhillipsPrime Minister of Guyana Brigadier (Retd) Mark Phillips meets President Smt. Draupadi Murmuगुयाना के प्रधानमंत्री ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) मार्क फिलिप्स ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात
Previous Post

सरकार चौबीसों घंटे नवीकरणीय ऊर्जा प्रदान करने के संबंध में हरित हाइड्रोजन के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए नीति तंत्र पर कर रही है काम

Next Post

राष्ट्रपति ने पूर्व राष्‍ट्रपति डॉ. ज़ाकिर हुसैन की जयंती पर पुष्‍पांजलि अर्पित की

Next Post
राष्ट्रपति ने पूर्व राष्‍ट्रपति डॉ. ज़ाकिर हुसैन की जयंती पर पुष्‍पांजलि अर्पित की

राष्ट्रपति ने पूर्व राष्‍ट्रपति डॉ. ज़ाकिर हुसैन की जयंती पर पुष्‍पांजलि अर्पित की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.