• Contact Us
Monday, September 14, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

सरकार चौबीसों घंटे नवीकरणीय ऊर्जा प्रदान करने के संबंध में हरित हाइड्रोजन के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए नीति तंत्र पर कर रही है काम

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
07/02/2024
in देश
0
सरकार चौबीसों घंटे नवीकरणीय ऊर्जा प्रदान करने के संबंध में हरित हाइड्रोजन के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए नीति तंत्र पर कर रही है काम
0
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन की परिकल्पना के अनुरूप नवीकरणीय ऊर्जा को अपनाने और हरित हाइड्रोजन के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में सरकार के प्रयासों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय चौबीसों घंटे बिजली प्रदान करने को लेकर हरित हाइड्रोजन के उपयोग को बढ़ावा देने के उपायों पर काम कर रहा है। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार

केंद्रीय ऊर्जा और नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री आरके सिंह ने नई दिल्ली में 6 फरवरी, 2024 को चौबीसों घंटे नवीनकरणीय ऊर्जा के लिए सौर ऊर्जा और पवन ऊर्जा जैसे अन्य साधनों के साथ हरित हाइड्रोजन के उपयोग के संबंध में एक बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, विद्युत मंत्रालय, एनटीपीसी, केंद्रीय विद्युत आयोग और भारतीय सौर ऊर्जा निगम के अधिकारी उपस्थित थे।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001MIKR.jpg

इन अधिकारियों ने चौबीसों घंटे बिजली देने और बिजली की अधिक मांग के दौरान इसकी  उपलब्धता को लेकर सहायता करने के लिए एक भंडारण माध्यम के रूप में हरित हाइड्रोजन का उपयोग करने के विभिन्न संभावित विकल्पों पर विस्तृत चर्चा की। इस बैठक में ऐसी परियोजनाओं के लिए सरकारी सहायता प्रदान करने के विभिन्न प्रणालियों पर भी चर्चा हुई। इसके तहत जिन नीतिगत प्रणालियों पर विचार किया जा रहा है, उनमें अंतर के लिए अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट फॉर डिफरेंस- सीएफडी) पद्धति पर आधारित एक तंत्र शामिल है। यह बाजार मूल्य और सहमत “स्ट्राइक कीमत (वह मूल्य जिस पर विकल्प अनुबंध का उपयोग किया जाता है)” के बीच अंतर पर आधारित है।

केंद्रीय ऊर्जा व नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को हरित हाइड्रोजन और विद्युत क्षेत्र के अर्थशास्त्र, प्रौद्योगिकियों और वर्तमान व भविष्य की बाजार स्थितियों के आधार पर योजना दिशानिर्देशों का प्रारूप तैयार करने का निर्देश दिया। मंत्री ने बिजली की बढ़ती मांग और नवीकरणीय ऊर्जा की लागत को कम करने व इसकी कीमत कम करने में चौबीसों घंटे नवीकरणीय ऊर्जा की उपलब्धता के महत्व को रेखांकित किया।

मंत्री ने आगे कहा कि इस तरह की पहली परियोजना से प्राप्त सीख का उपयोग भविष्य में बड़ी परियोजनाएं शुरू करने के लिए किया जाएगा।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002ECT9.jpg

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: Government is working on a policy mechanism to promote the use of green hydrogen to provide 24x7 renewable energymochan samachaarpibसरकार चौबीसों घंटे नवीकरणीय ऊर्जा प्रदान करने के संबंध में हरित हाइड्रोजन के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए नीति तंत्र पर कर रही है काम
Previous Post

भारत के भविष्य के चंद्र अन्वेषण मिशनों के लिए रोडमैप की परिकल्पना की जा रही है : डॉ. जितेंद्र सिंह

Next Post

गुयाना के प्रधानमंत्री ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) मार्क फिलिप्स ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात

Next Post
गुयाना के प्रधानमंत्री ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) मार्क फिलिप्स ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात

गुयाना के प्रधानमंत्री ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) मार्क फिलिप्स ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In