• Contact Us
Saturday, September 12, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

राष्ट्रीय अभिलेखागार के 134वें स्थापना दिवस पर सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर आधारित डिजिटल प्रदर्शनी “सुभाष अभिनंदन” का उद्घाटन

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
08/03/2024
in देश
0
राष्ट्रीय अभिलेखागार के 134वें स्थापना दिवस पर सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर आधारित डिजिटल प्रदर्शनी “सुभाष अभिनंदन” का उद्घाटन
0
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : राष्ट्रीय अभिलेखागार अपना 134वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस अवसर पर सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर आधारित एक डिजिटल प्रदर्शनी “सुभाष अभिनंदन” का आयोजन किया जा रहा है। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार (According to the press release issued by PIB) यह प्रदर्शनी राष्ट्रीय अभिलेखागार में उपलब्ध दस्तावेजों पर आधारित है। संसदीय कार्य और संस्कृति राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल 11 मार्च, 2024 (सोमवार) को सुबह 10:00 बजे नई दिल्ली के  जनपथ रोड स्थित आईजीएनसीए के सामने शास्त्री भवन के पास स्थित राष्ट्रीय अभिलेखागार में इस प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के व्यक्तिगत रिकॉर्ड राष्ट्रीय अभिलेखागार में संरक्षित हैं और इन्हें नेताजी पोर्टल (http://www.netajipapers.gov.in/) व अभिलेख-पटल (https://www.abhilekh-patal.in/jspui/) पर देखा जा सकता है। इन अभिलेखों में उनके लिखे गए पत्र, उनके पिता श्री जानकी नाथ बोस की डायरी, आजाद हिंद फौज के दस्तावेज और उनसे संबंधित कई सरकारी दस्तावेज उपलब्ध हैं।

इस प्रदर्शनी में उनके जन्म से लेकर मौजूदा समय तक की अवधि को कवर करने वाले 16 खंड शामिल हैं। यह दस्तावेजों के माध्यम से उनके जीवन की एक झलक प्रदान करता है, जिसमें जानकी नाथ बोस की डायरी, उनके जन्म, उनके लोक सेवा परीक्षा परिणाम और अन्य महत्वपूर्ण वस्तुओं को प्रदर्शित किया गया है। साल 1920 से 1940 तक के संघर्ष के दशकों को अच्छी तरह से प्रलेखित किया गया है, जो उनके भाषणों, उनकी साहसिक यात्रा और आजाद हिंद फौज के संघर्ष की जानकारी प्रदान करता है। इसके अतिरिक्त यह प्रदर्शनी भारत रत्न के पुरस्कार व स्थगन अवधि और नेताजी को सम्मानित करने के लिए संस्कृति मंत्रालय ते किए गए प्रयासों को भी दर्ज करती है। निम्नलिखित 16 पैनल उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं को प्रदर्शित करते हैं। इनमें  जन्म, विलक्षण प्रतिभा, स्वतंत्रता सेनानी-I, स्वतंत्रता सेनानी-II, स्वतंत्रता सेनानी-III, अंतरराष्ट्रीय गतिविधियां, लेख और भाषण-I, लेख और भाषण-II, साहसिक यात्रा, आजाद हिन्द फौज (सेनापति)-I, आजाद हिन्द फौज (रानी झांसी रेजिमेंट)-II, आजाद हिन्द फौज (संरचना)-III, दिल्ली चलो, एक रहस्य भारत रत्न और सभी के प्रयास शामिल हैं। यह प्रदर्शनी एक अनूठा अनुभव प्रदान करती है और यह वर्चुअल वास्तविकता में भी उपलब्ध है।

राष्ट्रीय अभिलेखागार, संस्कृति मंत्रालय के अधीन एक संलग्न कार्यालय है। इसकी स्थापना 11 मार्च, 1891 को कोलकाता (कलकत्ता) में इंपीरियल रिकॉर्ड विभाग के रूप में की गई थी। साल 1911 में राजधानी को कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित किए जाने के बाद राष्ट्रीय अभिलेखागार के मौजूदा भवन का निर्माण साल 1926 में किया गया था, जिसके वास्तुकार सर एडविन लुटियन्स थे। कलकत्ता से नई दिल्ली तक सभी अभिलेखों का स्थानांतरण का कार्य साल 1937 में पूरा हुआ। राष्ट्रीय अभिलेखागार सार्वजनिक अभिलेख अधिनियम- 1993 और सार्वजनिक अभिलेख नियम- 1997 के कार्यान्वयन के लिए नोडल एजेंसी भी है।

राष्ट्रीय अभिलेखागार के भंडार में अभी सार्वजनिक अभिलेखों के 34 करोड़ से अधिक पृष्ठों का संग्रह है। इनमें फाइलें, खंड, मानचित्र, भारत के राष्ट्रपति की ओर से स्वीकृत बिल, संधियां, दुर्लभ पांडुलिपियां, प्राचीन रिकॉर्ड, निजी दस्तावेज, कार्टोग्राफिक रिकॉर्ड्स, राजपत्रों व विवरणिका का महत्वपूर्ण संग्रह, जनगणना रिकॉर्ड, विधानसभा व संसद की बहस, गैर-कानूनी या प्रतिबंधित साहित्य, यात्रा खाते आदि शामिल हैं। प्राचीन अभिलेखों का एक बड़ा हिस्सा संस्कृत, फारसी और ओड़िया भाषा में है।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: Inauguration of digital exhibition "Subhash Abhinandan" based on the life of Subhash Chandra Bose on the 134th Foundation Day of National Archives.mochan samachaarpibSubhash abhinandanराष्ट्रीय अभिलेखागार के 134वें स्थापना दिवस पर सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर आधारित डिजिटल प्रदर्शनी "सुभाष अभिनंदन" का उद्घाटनसुभाष अभिनंदन
Previous Post

प्रधानमंत्री 8-10 मार्च तक असम, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे

Next Post

भारत, खसरा और रूबेला रोगों की रोकथाम में अनुकरणीय प्रयासों के लिए ‘खसरा और रूबेला चैंपियन’ पुरस्कार से सम्मानित

Next Post
भारत, खसरा और रूबेला रोगों की रोकथाम में अनुकरणीय प्रयासों के लिए ‘खसरा और रूबेला चैंपियन’ पुरस्कार से सम्मानित

भारत, खसरा और रूबेला रोगों की रोकथाम में अनुकरणीय प्रयासों के लिए 'खसरा और रूबेला चैंपियन' पुरस्कार से सम्मानित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In