• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

भारत, खसरा और रूबेला रोगों की रोकथाम में अनुकरणीय प्रयासों के लिए ‘खसरा और रूबेला चैंपियन’ पुरस्कार से सम्मानित

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
08/03/2024
in देश
0
भारत, खसरा और रूबेला रोगों की रोकथाम में अनुकरणीय प्रयासों के लिए ‘खसरा और रूबेला चैंपियन’ पुरस्कार से सम्मानित
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : भारत को खसरा और रूबेला रोग से निपटने के लिए देश के अथक प्रयासों के लिए 6 मार्च, 2024 को अमरीका के वाशिंगटन डीसी में रेडक्रॉस मुख्यालय में प्रतिष्ठित खसरा और रूबेला चैंपियन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार वाशिंगटन डीसी में राजदूत और मिशन की उप प्रमुख श्रीप्रिया रंगनाथन ने भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से प्राप्त किया।

Image

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002CNMG.jpg

 

खसरे और रूबेला साझेदारी में एक बहु-एजेंसी योजना समिति शामिल है, जिसमें अमेरिकन रेड क्रॉस, बीएमजीएफ, जीएवीआई, यूएस सीडीसी, यूएनएफ, यूनिसेफ और डब्ल्यूएचओ शामिल हैं। ये संस्थान विश्व में खसरे से होने वाली मौतों को कम करने और रूबेला बीमारी को रोकने के लिए समर्पित रूप से कार्य कर रहे हैं।

यह सम्मान सार्वजनिक स्वास्थ्य के प्रति भारत की अटूट प्रतिबद्धता और बच्चों में इन संक्रामक रोगों के प्रसार को रोकने में इसके उत्कृष्ट नेतृत्व का उत्सव मनाता है। यह देश के सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम (यूआईपी) के अंतर्गत नियमित टीकाकरण को सुदृढ़ करने के लिए ‘खसरे को एक अनुरेखक के रूप में उपयोग करता है और खसरा व रूबेला उन्मूलन कार्यक्रम में क्षेत्रीय नेतृत्व प्रदान करने के लिए भारत को मान्यता देता है। देश ने खसरा और रूबेला रोगों में कमी लाने के लिए कई चुनौतियों का सामना किया है। भारत ने एक श्रृंखला के माध्यम से खसरा और रूबेला रोगों के प्रकोप को रोकने में उल्लेखनीय प्रगति की है।

उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में भारत सरकार के सक्रिय खसरा-रूबेला (एमआर) टीकाकरण अभियान और वंचित आबादी तक पहुंचने के लिए नवीन रणनीतियों, सुदृढ़ निगरानी प्रणालियों और प्रभावी जन-जागरूकता पहल ने स्वास्थ्य और कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह पुरस्कार देश के अग्रणी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, स्वास्थ्य देखभाल पेशेवरों, नीति निर्माताओं और देश भर के समुदायों के समर्पण और कड़ी मेहनत का प्रमाण है। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप 50 जिलों में लगातार खसरे का कोई मामला सामने नहीं आया है, जबकि 226 जिलों में पिछले 12 महीनों में रूबेला का कोई मामला नहीं मिला है।

खसरा और रूबेला टीकाकरण के माध्यम से रोकी जा सकने वाली बीमारियां (वीपीडी) हैं। एमआर वैक्सीन वर्ष 2017 से देश के सार्वजनिक टीकाकरण कार्यक्रम का हिस्सा है। भारत सरकार देश से खसरा और रूबेला को समाप्त करने की दिशा में कार्यरत है।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: India honored with 'Measles and Rubella Champion' award for exemplary efforts in prevention of measles and rubella diseasesmochan samachaarpibखसरा और रूबेला रोगों की रोकथाम में अनुकरणीय प्रयासों के लिए 'खसरा और रूबेला चैंपियन' पुरस्कार से सम्मानितभारत
Previous Post

राष्ट्रीय अभिलेखागार के 134वें स्थापना दिवस पर सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर आधारित डिजिटल प्रदर्शनी “सुभाष अभिनंदन” का उद्घाटन

Next Post

खान मंत्रालय ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया

Next Post
खान मंत्रालय ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया

खान मंत्रालय ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.