• Contact Us
Saturday, September 12, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

खान मंत्रालय ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
08/03/2024
in देश
0
खान मंत्रालय ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : खान मंत्रालय ने आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को बहुत सारे मनोरंजक कार्यक्रमों के साथ मनाया है। खान मंत्रालय के मुख्यालय में लगभग 17% महिला कर्मचारी कार्यरत हैं। वहीं भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) के कार्यबल में 40% महिलाएं अपनी सेवाएं दे रही हैं। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार (According to the press release issued by PIB)

खदानों में महिलाओं की भागीदारी वर्ष 2019 में विधि सम्मत हो चुकी है और खनन क्षेत्र में महिला कर्मचारियों की नियुक्ति 2019 के बाद से लगातार बढ़ रही है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस लैंगिक समानता के महत्व और समाज के सभी पहलुओं में महिलाओं के उत्थान की आवश्यकता को उजागर करता है। यह दुनिया भर में महिलाओं के योगदान को स्वीकार करने और लैंगिक समानता को हासिल करने की दिशा में प्रतिबद्धताओं को नवीनीकृत करने का समय है। इन आदर्शों के अनुरूप, “नारी शक्ति” को बढ़ावा देने तथा महिला नेतृत्व को विस्तार देने के लिए भारत सरकार का समर्पण ही इस अंतर्राष्ट्रीय गतिविधि के महत्व को प्रदर्शित करता है। भारत सामाजिक प्रगति में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को पहचानकर, वैश्विक मंच पर लैंगिक समानता और समावेशी विकास को आगे बढ़ाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।

खान मंत्रालय ने इस विशेष दिन को मनाने के लिए नई दिल्ली में शास्त्री भवन स्थित अपने मुख्यालय में मंत्रालय की महिला अधिकारियों की विभिन्न गतिविधियों के साथ इस दिन को मनाया। महिला अधिकारियों द्वारा माइंड गेम, सांस्कृतिक प्रदर्शन आदि के साथ-साथ इंटरैक्टिव खेल भी खेले गए। खान मंत्रालय की संयुक्त सचिव श्रीमती फरीदा एम. नाइक ने इस समारोह की अध्यक्षता की। मंत्रालय के ‘नारी शक्ति’ कार्यक्रम की शुरुआत केक काटने के साथ हुई। संयुक्त राष्ट्र ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024 के लिए विषय-वस्तु को ‘महिलाओं में निवेश: प्रगति में तेजी लाने’ के रूप में नामित किया है, जिसमें आर्थिक अशक्तता को दूर करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है, जबकि वर्ष भर के लिए अभियान का विषय ‘समावेशन को प्रेरित करना’ है। खान मंत्रालय इसे स्वीकार करते हुए कार्यस्थल के भीतर “नारी शक्ति” या महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने को प्राथमिकता दी है।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: Mines Ministry celebrates International Women's Daymochan samachaarpibखान मंत्रालय ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया
Previous Post

भारत, खसरा और रूबेला रोगों की रोकथाम में अनुकरणीय प्रयासों के लिए ‘खसरा और रूबेला चैंपियन’ पुरस्कार से सम्मानित

Next Post

केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने महिलाओं के लिए दो राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्रों की घोषणा की

Next Post
राष्ट्रीय फिल्म विरासत मिशन के तहत विभिन्‍न भाषाओं की 5,000 से अधिक फिल्मों को 4के डिजिटल प्रारूप में संगृहीत किया जाएगा: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री

केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने महिलाओं के लिए दो राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्रों की घोषणा की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In