• Contact Us
Tuesday, November 3, 2026
  • Login
Mochan Samachar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachar
No Result
View All Result
Home देश

मुझे विश्वास है कि मेरी यात्रा से हमारी रणनीतिक साझेदारी को नई गति मिलेगी

प्रधानमंत्री का फ्रांस और संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा के प्रस्थान पूर्व वक्तव्य

Mochan Samachar by Mochan Samachar
20/07/2023
in देश
0
मुझे विश्वास है कि मेरी यात्रा से हमारी रणनीतिक साझेदारी को नई गति मिलेगी
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फ्रांस और संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा के प्रस्थान पूर्व वक्तव्य

नयी द‍िल्‍ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (prime minister narendra modi) ने फ्रांस (france) और संयुक्‍त अरब अमीरात (United Arab Emirates)की यात्रा पूर्व अपना वक्‍तव्‍य देशवास‍ियों के ल‍िए द‍िया। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि

मैं अपने मित्र फ्रांस के राष्ट्रपति महामहिम श्री इमेनुएल मैक्रों के निमंत्रण पर 13 से 14 जुलाई तक फ्रांस के राजकीय दौरे पर रहूंगा।

यह यात्रा इस लिये विशिष्ट है क्योंकि मुझे राष्ट्रपति मैक्रों के साथ फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस या बास्टील-डे पर पेरिस में होने वाले समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित होना है। बास्टील-डे परेड में भारत की तीनों सेनाओं का दल भी हिस्सा लेगा, जबकि भारतीय वायुसेना इस अवसर पर फ्लाई-पास्ट का प्रदर्शन करेगी।

इस वर्ष हमारी रणनीतिक साझेदारी की वर्षगांठ है। गहरे विश्वास और संकल्प में निहित हमारे दोनों देशों के बीच रक्षा, अंतरिक्ष, असैन्य परमाणु, नीली अर्थव्यवस्था, व्यापार, निवेश, शिक्षा, संस्कृति और लोगों के बीच मेल-मिलाप सहित विभिन्न क्षेत्रों में करीबी सहयोग हो रहा है। हम क्षेत्रीय और वैश्विक विषयों पर भी मिलकर काम करते हैं।

मैं राष्ट्रपति मैक्रों से अपनी मुलाकात और विस्तृत विषयों पर चर्चा करने को उत्सुक हूं, ताकि दीर्घकालीन और समय पर खरी उतरने वाली हमारी साझेदारी अगले 25 वर्षों के कालखंड में और आगे बढ़े। वर्ष 2022 की मेरी पिछली फ्रांस यात्रा के बाद से मुझे राष्ट्रपति मैक्रों से मिलने के अनेक अवसर मिले हैं। हाल ही मई 2023 में जी-7 शिखर वार्ता के दौरान जापान के हिरोशिमा में मैं उनसे मिला था।

मैं फ्रांस की प्रधानमंत्री महामहिम सुश्री एलिजाबेथ बोर्न, सीनेट के अध्यक्ष महामहिम श्री जेरार्ड लार्शल और नेशनल असेम्बली की अध्यक्ष सुश्री येल ब्रॉन-पिवे सहित फ्रांस के नेतृत्व से बातचीत करने के लिये भी उत्सुक हूं।

अपनी यात्रा के दौरान, मुझे ऊर्जावान भारतीय समुदाय, दोनों देशों के दिग्गज सीईओ और फ्रांस के प्रसिद्ध महानुभावों से मिलने का अवसर मिलेगा। मुझे विश्वास है कि मेरी यात्रा से हमारी रणनीतिक साझेदारी को नई गति मिलेगी।

मेरी यात्रा से हमारी समग्र रणनीतिक साझेदारी का एक नया अध्याय शुरू होगा

पेरिस से मैं 15 जुलाई को अबू धाबी, संयुक्त अरब अमीरात की राजकीय यात्रा पर जाऊंगा। मैं संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक अपने मित्र महामहिम शेख मोहम्मद बिन ज़ायद अल नाहयान से मिलने के लिये उत्सुक हूं।

हमारे दोनों देश व्यापार, निवेश, ऊर्जा, खाद्य सुरक्षा, विज्ञान व प्रौद्योगिकी, शिक्षा, फिन-टेक, रक्षा, सुरक्षा और लोगों के बीच गहरे मेल-मिलाप जैसे विस्तृत क्षेत्रों में सहयोग करते हैं। पिछले वर्ष राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन ज़ायद और मैं हमारी भावी साझेदारी का रोडमैप बनाने पर सहमत हुये थे, और मैं उनके साथ चर्चा करने की प्रतीक्षा में हूं कि कैसे हम अपने रिश्तों को और गहरा बना सकते हैं।

संयुक्त अरब अमीरात इस वर्ष के अंत तक यूएनएफसीसी (कॉप-28) के पक्षकारों के 28वें सम्मेलन की मेजबानी करेगा। मैं जलवायु सम्बंधी कार्यवाही को तेज करने के बारे में वैश्विक सहयोग को मजबूत बनाने पर विचारों का आदान-प्रदान करूंगा, ताकि पेरिस समझौते के तहत ऊर्जा अंतरण व क्रियान्वयन को संभव बनाया जा सके।

मुझे विश्वास है कि संयुक्त अरब अमीरात की मेरी यात्रा से हमारी समग्र रणनीतिक साझेदारी का एक नया अध्याय शुरू होगा।

………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………….

 

 

Tags: narendra modinarendra modi france tournarendra modi United Arab Emirates tourpibPM MODI
Previous Post

बिस्क फार्म ने घी से भरपूर – देसी केक के लॉन्च के साथ अपनी टिफ़न स्लाइस रेंज का किया विस्तार  

Next Post

घरेलू उपचार से पायें पैरों के तलवे की जलन से राहत

Next Post
घरेलू उपचार से पायें पैरों के तलवे की जलन से राहत

घरेलू उपचार से पायें पैरों के तलवे की जलन से राहत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
Mochan Samachar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

चक्रवात ‘अर्नब’ : बंगाल के कई हिस्सों में 31 अक्टूबर तक हो सकती है भारी बारिश : आईएमडी

भीषण चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का पश्चिम बंगाल पर कोई असर पड़ने की संभावना नहीं : मौसम विभाग

02/11/2026
कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रही विदेशी ताकतों के हाथों की कठपुतली हैं : भाजपा अध्यक्ष

कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रही विदेशी ताकतों के हाथों की कठपुतली हैं : भाजपा अध्यक्ष

02/11/2026
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In