• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

NHPC और Ocean Sun के बीच फ्लोटिंग सोलर इंडस्ट्री के लिए हुआ MOU

एनएचपीसी लिमिटेड भारत में फ्लोटिंग जल प्रवाह के ऊपर स्थापित सौर ऊर्जा प्रौद्योगिकी (फ्लोटिंग सोलर एनर्जी टेक्नोलॉजी) के कार्यान्वयन के लिए नॉर्वेजियन कंपनी के साथ सहयोग करेगी

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
30/04/2024
in देश
0
NHPC और Ocean Sun के बीच फ्लोटिंग सोलर इंडस्ट्री के लिए हुआ MOU
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : भारत में जलविद्युत विकास के सबसे बड़े संगठन एनएचपीसी लिमिटेड ने जल प्रवाह के ऊपर स्थापित तैरते हुए सौर ऊर्जा संयंत्र (फ्लोटिंग सोलर इंडस्ट्री) उद्योग के लिए प्रौद्योगिकी प्रदाता के रूप में काम करने वाली नॉर्वेजियन कंपनी मैसर्स ओशन सन के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार (According to the press release issued by PIB) इस एमओयू के अनुसार, राष्ट्रीय जलविद्युत निगम (नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक कारपोरेशन – एनएचपीसी) और ओशन सन फोटोवोल्टिक पैनलों पर आधारित ओशन सन की जल प्रवाह के ऊपर स्थापित तैरती हुई (फ्लोटिंग) सौर ऊर्जा प्रौद्योगिकी के प्रदर्शन के लिए सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों का पता लगाएंगे। ऐसे पैनलों को एनएचपीसी द्वारा पहचाने जाने वाले प्रासंगिक स्थलों पर हाइड्रो-इलास्टिक झिल्ली (मेम्ब्रेंस) पर लगाया जाएगा।

यह समझौता एनएचपीसी द्वारा सतत विकास और नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को बढ़ाने के प्रयासों की उस निरंतरता में है, जो न केवल जल विद्युत विकास में बल्कि सौर, पवन और हरित हाइड्रोजन परियोजनाओं जैसी विभिन्न नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं में भी लगी हुई है।

कल 29 अप्रैल, 2024 को नॉर्वे दूतावास, नई दिल्ली में समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर  एनएचपीसी के कार्यकारी निदेशक (नवीकरणीय ऊर्जा और हरित हाइड्रोजन), श्री वी.आर. श्रीवास्तव और ओशन सन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ), श्री क्रिस्टियन टोरवॉल्ड द्वारा हाइब्रिड मोड में हस्ताक्षर किए गए थे। भारत में नॉर्वे के राजदूत, महामहिम सुश्री मे-एलिन स्टेनर; निदेशक (तकनीकी), एनएचपीसी, श्री राज कुमार चौधरी और कार्यकारी निदेशक (रणनीति व्यवसाय विकास और परामर्श), एनएचपीसी, श्री रजत गुप्ता इस अवसर पर उपस्थित थे, जबकि नॉर्वे में भारत के राजदूत, महामहिम डॉ. एक्विनो विमल ओस्लो से इस हस्ताक्षर समारोह में शामिल हुए।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: mochan samachaarMOU signed between NHPC and Ocean Sun for floating solar industryNHPC और Ocean Sun के बीच फ्लोटिंग सोलर इंडस्ट्री के लिए हुआ MOUpib
Previous Post

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अदालत ने पोर्न स्टार से जुड़े मामले में अवमानना का दोषी ठहराया

Next Post

T20 WORLD CUP 2024 के लिए SOUTH AFRICA TEAM का हुआ ऐलान, एडेन मार्करम होंगे CAPTAIN

Next Post
T20 WORLD CUP 2024 के लिए SOUTH AFRICA TEAM का हुआ ऐलान, एडेन मार्करम होंगे CAPTAIN

T20 WORLD CUP 2024 के लिए SOUTH AFRICA TEAM का हुआ ऐलान, एडेन मार्करम होंगे CAPTAIN

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.