• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home विदेश

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अदालत ने पोर्न स्टार से जुड़े मामले में अवमानना का दोषी ठहराया

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
30/04/2024
in विदेश
0
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अदालत ने पोर्न स्टार से जुड़े मामले में अवमानना का दोषी ठहराया
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पोर्न स्टार से रिश्तों से जुड़े एक मामले में मंगलवार को अदालत की अवमानना का दोषी ठहराया गया और प्रतिबंध आदेश का बार-बार उल्लंघन करने के लिए 9000 डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया।

अदालत ने ट्रंप को पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल से अपने रिश्तों को लेकर गुप्त रूप से धन देने के मामले से जुड़े गवाहों, जूरी सदस्यों और कुछ अन्य लोगों के बारे में सार्वजनिक बयान देने से रोक दिया था। न्यायाधीश ने ट्रंप को चेतावनी दी कि यदि वह दोबारा ऐसा करते हैं, तो उन्हें जेल की सजा हो सकती है। अभियोजकों ने मामले में ट्रंप पर 10 उल्लंघनों का आरोप लगाया था, लेकिन न्यूयॉर्क के न्यायाधीश जुआन एम. मर्चन ने नौ उल्लंघन के मामले में उन्हें दोषी ठहराया। यह फैसला पूर्व राष्ट्रपति के लिए झटका है, जिन्होंने जोर दिया था कि वह अपने स्वतंत्र भाषण अधिकारों का प्रयोग कर रहे थे।

न्यायाधीश मर्चन ने आदेश में लिखा कि ट्रंप को चेतावनी दी है कि अदालत अपने आदेशों का जानबूझकर उल्लंघन किए जाने को बर्दाश्त नहीं करेगी और यदि आवश्यक हुआ तो वह उन्हें जेल की सजा देगी। मामले में गवाही के दूसरे सप्ताह की शुरुआत में यह फैसला आया। मैनहट्टन के अभियोजकों का कहना है कि ट्रंप और उनके सहयोगी 2016 में अपने बारे में नकारात्मक खबरों को रोकने की अवैध योजना में शामिल थे। मामले में ट्रंप ने खुद को बेकसूर बताया है।

न्यायाधीश ने फैसले में कहा कि ट्रंप को शुक्रवार तक जुर्माना भरना होगा। अदालत ने कहा कि ट्रंप को अपने ट्रूथ सोशल अकाउंट से सात आपत्तिजनक पोस्ट और राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी प्रचार अभियान वेबसाइट से दो पोस्ट मंगलवार दोपहर तक हटानी होंगी। न्यायाधीश प्रतिबंध के उल्लंघन के अन्य मामलों पर भी विचार कर रहे हैं और गुरुवार को दलीलें सुनेंगे।

अदालत ने मंगलवार को बैंकर गैरी फारो समेत अन्य के मामले की सुनवाई की, जिन्होंने ट्रंप के पूर्व वकील माइकल कोहेन को बैंक में खाते खोलने में मदद की थी। इसमें एक वह खाता भी शामिल था, जिसका इस्तेमाल कोहेन ने पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल को चुप रखने के लिए धन देने में किया था। डेनियल ने ट्रंप पर 2006 में यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया था। ट्रंप ने आरोपों से इनकार किया था।
(इनपुट- हिन्दुस्थान समाचार)

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: 9000 डॉलर का लगाया जुर्मानाimposed a fine of $ 9000mochan samachaarThe court held Trump guilty of contempt in the case related to porn starअदालत ने ट्रंप को पोर्न स्टार से जुड़े मामले में अवमानना का दोषी ठहराया
Previous Post

बंगाल में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए 75 उम्मीदवार हैं मैदान में

Next Post

NHPC और Ocean Sun के बीच फ्लोटिंग सोलर इंडस्ट्री के लिए हुआ MOU

Next Post
NHPC और Ocean Sun के बीच फ्लोटिंग सोलर इंडस्ट्री के लिए हुआ MOU

NHPC और Ocean Sun के बीच फ्लोटिंग सोलर इंडस्ट्री के लिए हुआ MOU

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.