• Contact Us
Sunday, September 13, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home खेल

T20 WORLD CUP 2024 के लिए SOUTH AFRICA TEAM का हुआ ऐलान, एडेन मार्करम होंगे CAPTAIN

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
30/04/2024
in खेल
0
T20 WORLD CUP 2024 के लिए SOUTH AFRICA TEAM का हुआ ऐलान, एडेन मार्करम होंगे CAPTAIN
0
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : T20 WORLD CUP 2024 के लिए क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने मंगलवार को 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है, टीम का नेतृत्व एडेन मार्करम करेंगे। टीम में आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे नोर्ट्जे को दक्षिण अफ्रीका की टीम में शामिल किया गया है। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नोर्ट्जे नौ महीने बाद टी20 विश्व कप 2024 के जरिये अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेंगे।

सलामी बल्लेबाज रयान रिकेल्टन और तेज गेंदबाज ओटनील बार्टमैन, दोनों ने इस साल के एसए20 में शानदार प्रदर्शन किया है, दोनों को टीम में शामिल किया गया है और वे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण को तैयार हैं।

रिकेल्टन एसए20 में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। वह हाल ही में संपन्न हुए सीएसए टी20 चैलेंज में दूसरे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे और संभवतः वे शीर्ष क्रम में क्विंटन डी कॉक के साथ जोड़ी बनाएंगे। पिछले साल वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद टी20 विश्व कप डी कॉक का आखिरी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट हो सकता है।

दक्षिण अफ्रीका ने नोर्ट्जे, बार्टमैन, कागिसो रबाडा, गेराल्ड कोएट्जी के रूप में चार फ्रंटलाइन सीमर चुने हैं, जबकि लुंगी एनगिडी और नांद्रे बर्गर को रिजर्व के रूप में रखा गया है। इनके अलवा बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज, ब्योर्न फोर्टुइन और तबरेज़ शम्सी के रूप में टीम में तीन स्पिनर भी हैं। टीम में मार्को यान्सन के रूप में एक ऑलराउंडर हैं, जबकि एंडिले फेहलुकवेओ और वियान मुल्डर दोनों ही बाहर हो गए हैं।

बल्लेबाजों की बात करें तो प्रोटियाज के पास मार्कराम, डी कॉक, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स जैसे मजबूत बल्लेबाज हैं।

टी-20 विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम इस प्रकार है: एडेन मार्कराम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएट्जी, क्विंटन डी कॉक, ब्योर्न फोर्टुइन, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को यान्सन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, डेविड मिलर, एनरिक नॉर्टजे, कागिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स।

रिजर्व: नांद्रे बर्गर और लुंगी एनगिडी।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: Aiden Markram will be CAPTAINSOUTH AFRICASOUTH AFRICA TEAM ANNOUNCED FOR T20 WORLD CUP 2024T20 WORLD CUP 2024T20 WORLD CUP 2024 के लिए SOUTH AFRICA TEAM का हुआ ऐलानएडेन मार्करम होंगे CAPTAIN
Previous Post

NHPC और Ocean Sun के बीच फ्लोटिंग सोलर इंडस्ट्री के लिए हुआ MOU

Next Post

पिछले दो वर्षों में निर्वाचन आयोग के प्रयास से पीवीटीजी समुदायों और आदिवासियों को बड़े पैमाने पर चुनावी प्रक्रिया में किया गया शामिल

Next Post
पिछले दो वर्षों में निर्वाचन आयोग के प्रयास से पीवीटीजी समुदायों और आदिवासियों को बड़े पैमाने पर चुनावी प्रक्रिया में किया गया शामिल

पिछले दो वर्षों में निर्वाचन आयोग के प्रयास से पीवीटीजी समुदायों और आदिवासियों को बड़े पैमाने पर चुनावी प्रक्रिया में किया गया शामिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In