• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home व्‍यापार

सर्राफा बाजार में फिर से बढ़ी सोने की चमक, चांदी में आयी गिरावट

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
12/06/2024
in व्‍यापार
0
सर्राफा बाजार में  फिर से बढ़ी सोने की चमक, चांदी में आयी गिरावट
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  :घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोना एक बार फिर महंगा हो गया है। हालांकि आज चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 72,500 रुपये से लेकर 71,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी आज 66,460 रुपये से लेकर 65,860 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। सोना के विपरीत चांदी के भाव में आज कमजोरी आई है। आज की गिरावट के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 90,400 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 72,000 रुपये प्रति 10 ग्राम

देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 72,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 66,010 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। इसी तरह मुंबई में 24 कैरेट सोना 71,850 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 65,860 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जबकि चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 72,500 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 66,460 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना आज 71,910 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 65,910 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 71,850 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 65,860 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 72,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 66,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 71,910 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 65,910 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 72,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 66,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी सोने की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 71,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 65,860 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

Tags: Bullion MarketGoldsilver
Previous Post

Chandrababu Naidu ने ली आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ, पवन कल्याण बने उपमुख्यमंत्री, नायडू कैबिनेट में 17 नए चेहरे शामिल

Next Post

अभिषेक बनर्जी चिकित्सा कारणों से संगठन से ले रहे हैं कुछ समय के लिए ब्रेक

Next Post
अभिषेक बनर्जी चिकित्सा कारणों से संगठन से ले रहे हैं कुछ समय के लिए ब्रेक

अभिषेक बनर्जी चिकित्सा कारणों से संगठन से ले रहे हैं कुछ समय के लिए ब्रेक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.