• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home विदेश

रूस में आतंकी हमला, 7 की मौत, 25 घायल

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
24/06/2024
in विदेश
0
रूस में आतंकी हमला, 7 की मौत, 25 घायल
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : रूस के दागिस्तान में रविवार रात बड़ा आतंकी हमला हुआ है। इस हमले में एक पादरी और पुलिस कर्मियों सहित कुल सात लोगों की मौत हुई है जबकि रूस के सुरक्षाबलों ने चार हमलावर आतंकियों को भी मार गिराया है। देश के आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने यह जानकारी दी है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रार्थना घर और चर्च दोनों ही दागिस्तान के डर्बेंट शहर में स्थित हैं। यह मुख्य रूप से मुस्लिम बहुल उत्तरी काकेशस का इलाका है, जहां प्राचीन यहूदी समुदाय के लोग रहते हैं। आतंकियों ने दागिस्तान की राजधानी माखचकाला में पुलिस चौकी पर भी हमला बोला, जो यहां से लगभग 125 किलोमीटर (75 मील) दूर है।

बता दें कि बंदूकधारियों ने रविवार को रूस के दक्षिणी दागिस्तान प्रांत के दो शहरों में पूजा स्थलों पर गोलीबारी की। रूस के उत्तरी काकेशस क्षेत्र दागिस्तान में आतंकियों ने रविवार को एक सिनेगॉग, दो चर्च और एक पुलिस पोस्ट को निशाना बनाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि हमले के बाद प्रार्थना घर में आग लग गई और चर्च से भी धुआं उठता हुआ दिखाई दिया। इन हमलों में 15 पुलिस अधिकारियों और एक पादरी सहित 15 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। वहीं, 25 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

वीडियो और तस्वीरों में डर्बेंट में एक चर्च से बड़ी-बड़ी आग की लपटें और धुएं का गुबार निकलता हुआ दिखाई दे रहा है।

दागिस्तान के प्रमुख सर्गेई मेलिकोव ने कहा कि रविवार रात डर्बेंट और माखचकाला में अज्ञात लोगों ने सार्वजनिक स्थिति को अस्थिर करने का प्रयास किया। दागिस्तान के पुलिस अधिकारी उनके रास्ते में खड़े थे। उनमें से कुछ हताहत हुए हैं। किसी भी समूह ने अभी तक हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है। वहीं, दूसरी ओर रूसी कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने रविवार को सरकारी समाचार एजेंसी तास (TASS) को बताया कि दागेस्तान में बंदूकधारी एक अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन के अनुयायी थे। सभी सेवाएं निर्देशों के अनुसार काम कर रही हैं। हमलावरों की पहचान की जा रही है।

(Input from news agencies)

Tags: Terrorist attack in Russia
Previous Post

‘हमें देश की सेवा करने पर गर्व है’ : पीएम मोदी

Next Post

देश के पहले Underground Coal Gasification प्रोजेक्ट का हुआ शुभारंभ

Next Post
देश के पहले Underground Coal Gasification प्रोजेक्ट का हुआ शुभारंभ

देश के पहले Underground Coal Gasification प्रोजेक्ट का हुआ शुभारंभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.