• Contact Us
Sunday, September 13, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

‘हमें देश की सेवा करने पर गर्व है’ : पीएम मोदी

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
24/06/2024
in देश
0
‘हमें देश की सेवा करने पर गर्व है’ : पीएम मोदी
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : 18वीं लोकसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों ने आज सोमवार (24 जून) को लोकसभा में शपथ ली। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 18वीं लोकसभा के लिए संसद सदस्य के रूप में शपथ ली।

लोकसभा में संसद सदस्य के रूप में शपथ लेने के बाद के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया भी व्यक्त की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमें देश की सेवा करने पर गर्व है।

Proud to serve our nation. Taking oath as a Member of Parliament.https://t.co/0JnLbdOzkc

— Narendra Modi (@narendramodi) June 24, 2024


बता दें प्रधानमंत्री सहित मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने भी शपथ ग्रहण की है। प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब की अध्यक्षता में सदन ने शुरुआत में राष्ट्रगान के बाद मौन रखा। इसके बाद नेता सदन एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शपथ ग्रहण की।

ज्ञात हो, नई संसद में पहले शपथ ग्रहण समारोह से पहले सुबह राष्ट्रपति भवन में महताब को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शपथ दिलाई। राष्ट्रपति ने महताब को सहयोग करने के लिए पैनल भी तय किया था। इसमें कोडिकुन्नील सुरेश, टीआरबालू, राधा मोहन सिंह, फगन सिंह कुलस्ते और सुदीप बंदोपाध्याय का नाम शामिल था। इन्हें प्रधानमंत्री के बाद शपथ दिलाई जानी थी, लेकिन विपक्षी सदस्यों कोडिकुन्नील सुरेश, टीआरबालू और सुदीप बंदोपाध्याय शपथ के समय सदन में उपस्थित नहीं थे। बाकी तीनों पैनल सदस्यों ने शपथ ग्रहण की।

इसके बाद कैबिनेट मंत्रियों राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी सहित एक-एक कर सबने शपथ ली। कैबिनेट के बाद स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों ने शपथ ली। इसके बाद अल्फाबेटिकल क्रम में राज्यों के सासंदों को शपथ दिलायी जा रही है। सबसे पहले आंध्र प्रदेश से सांसदों ने शपथ ग्रहण की। ज्यादातर मंत्रियों ने अपने राज्य की भाषा में शपथ ली।

नीट-नीट शेम-शेम के नारे

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंन्द्र प्रधान के शपथ ग्रहण के दौरान विपक्ष ने शोर किया। इस दौरान विपक्ष के नेता नीट-नीट शेम-शेम के नारे लगाने लगे। हाल ही में नीट की परीक्षा का पेपर लीक होने के मुद्दे से राजनीति गरमा हुई है। सदन की शुरुआत में विपक्ष के नेता हाथ में संविधान लिए हुए विरोध करने लगे।

आज और कल सदस्यों को दिलाई जाएगी शपथ 

आज और कल सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी और अध्यक्ष का चयन किया जाएगा। बुधवार को राष्ट्रपति का अभिभाषण होगा, जिस पर चर्चा होगी और प्रधानमंत्री का वक्तव्य होगा। पहला सत्र 3 जुलाई तक है और इसके थोड़े दिनों के ब्रेक के बाद बजट सत्र आयोजित किया जाएगा।

सरकार सर्वसम्मति के साथ कार्य करेगी

परंपरा के तहत प्रधानमंत्री ने आज सुबह मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने विपक्ष से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सरकार सर्वसम्मति के साथ कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार बहुमत से बनती है, लेकिन संसद सर्वसम्मति से चलती है।

अपेक्षा करते हैं कि विपक्ष अपनी जिम्मेदारी निभाएगा

प्रधानमंत्री ने नए और खासकर युवा सांसदों के सदन में पहुंचने पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह अवसर विकसित भारत 2047 और देश के लोगों की आकांक्षाओं पूरा करने का है। देश में दूसरी बार है जब एक सरकार को लगातार तीसरी बार लोगों ने सेवा का अवसर दिया है। वे अपेक्षा करते हैं कि विपक्ष अपनी जिम्मेदारी निभाएगा।

कल लोकसभा अध्यक्ष का चयन

अब कल लोकसभा अध्यक्ष का चयन किया जाएगा। इसके अगले दिन राष्ट्रपति का अभिभाषण होगा। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर दोनों सदनों में चर्चा होगी, जिसका उत्तर प्रधानमंत्री देंगे। लोकसभा का पहला सत्र पूरा होने के बाद कुछ दिनों के अंतराल में बजट सत्र आयोजित किया जाएगा। इसमें वित्त मंत्री वित्त वर्ष 24-25 के लिए बजट पेश करेंगी। (इनपुट-हिंदुस्थान समाचार)

Tags: LOKSABHA OATH PM MODI
Previous Post

NEET-UG री-एग्जामिनेशन में 48 प्रत‍िशत छात्रों ने छोड़ी परीक्षा

Next Post

रूस में आतंकी हमला, 7 की मौत, 25 घायल

Next Post
रूस में आतंकी हमला, 7 की मौत, 25 घायल

रूस में आतंकी हमला, 7 की मौत, 25 घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In