• Contact Us
Saturday, September 12, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home खेल

द्विपक्षीय बधिर क्रिकेट श्रृंखला में भारतीय टीम ने जीतकर रचा इतिहास

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने इंग्लैंड के खिलाफ द्विपक्षीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में ऐतिहासिक जीत के लिए भारतीय बधिर क्रिकेट टीम को बधाई दी

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
03/07/2024
in खेल
0
द्विपक्षीय बधिर क्रिकेट श्रृंखला में भारतीय टीम ने जीतकर रचा इतिहास
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय बधिर क्रिकेट टीम (Indian Deaf Cricket Team) ने इतिहास रचते हुए 18 जून से 27 जून 2024 के मध्य इंग्लैंड में खेले गए द्विपक्षीय टी-20 मैच श्रृखंला में मेजबान टीम को 5-2 से हराकर सीरीज अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक जीत पर आज दिल्ली स्थित डॉ अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में  सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय  के केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार द्वारा भारतीय बधिर टीम के सभी सदस्यों को बधाई दी गई और उन्हें सम्मानित किया गया।

 

डॉ वीरेंद्र कुमार ने इस अवसर पर कहा कि भारतीय बधिर टीम की यह जीत पूरे देश के लिए गौरवपूर्ण क्षण है। भारतीय बधिर टीम की यह जीत एक असाधारण जीत है। यह जीत सिर्फ आपकी नहीं है बल्कि यह पूरे देश की जीत है। टीम ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से असंभव को संभव कर दिखाया है। भारतीय बधिर टीम की यह जीत मेंस टी-20 वर्ल्ड कप मैच की जीत से किसी भी प्रकार से कम नहीं है। हमारे बधिर खिलाड़ियों ने यह साबित किया है कि जब उन्हें अवसर दिया जाता है तो वह इस अवसर पर हमेशा खरे उतरते हैं। हमारे खिलाड़ियों ने विदेशी धरती पर तिरंगा लहराया है जो हम सभी के लिए गर्व की बात है।

 

केंद्रीय  मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने खिलाड़ियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि क्रिकेट के मैदान में जीत सिर्फ एक खेल में जीत नहीं होती है बल्कि यह जीत व्यक्ति के जीवन में वह ऊर्जा उत्साह और उमंग पैदा करती है कि हम जब खेल के मैदान में जीत सकते हैं तो जीवन की कठोर परिस्थिति से भी हम जीत सकते हैं। डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कहा कि भारतीय बधिर टीम की यह जीत आने वाले समय में बधिर खिलाड़ियों के जीवन में आशा का संचार करेगी और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी।

कार्यक्रम में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के सचिव श्री राजेश अग्रवाल ने भी भारतीय बधिर टीम के सभी सदस्यों को बधाई और शुभकामना दी। इस अवसर पर दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के उप महानिदेशक श्री किशोर बाबूराव सुरवाड़े सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण व इंडियन डेफ एसोसिएशन के अधिकारी भी मौजूद रहे।

SOURCE : PIB

Tags: Indian Deaf Cricket Teammochan samachaarpibभारतीय बधिर क्रिकेट टीम
Previous Post

08 जुलाई 2024 से एओसी केंद्र में सैनिकों के बच्चों के संबंध में अग्निपथ योजना के तहत होगा नामांकन शुरू

Next Post

SENSEX पहली बार हुआ 80 हजार के पार, निवेशकों की संपत्ति में हुई सवा तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक की बढ़ोतरी

Next Post
SENSEX पहली बार हुआ 80 हजार के पार, निवेशकों की संपत्ति में हुई सवा तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक की बढ़ोतरी

SENSEX पहली बार हुआ 80 हजार के पार, निवेशकों की संपत्ति में हुई सवा तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक की बढ़ोतरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In