• Contact Us
Saturday, September 12, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home व्‍यापार

SENSEX पहली बार हुआ 80 हजार के पार, निवेशकों की संपत्ति में हुई सवा तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक की बढ़ोतरी

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
03/07/2024
in व्‍यापार
0
SENSEX पहली बार हुआ 80 हजार के पार, निवेशकों की संपत्ति में हुई सवा तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक की बढ़ोतरी
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : घरेलू शेयर बाजार (Domestic Stock Market) लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है। बुधवार को एक बार फिर बाजार ने मजबूती की नई इबारत लिख दी। आज के कारोबार की शुरुआत ऑल टाइम हाई के नए रिकॉर्ड के साथ हुई। पहले घंटे के कारोबार में ही सेंसेक्स (SENSEX) और निफ्टी (NIFTY) और आगे बढ़ कर मजबूती के नए शिखर पर पहुंच गए। सेंसेक्स पहली बार 80 हजार अंक के स्तर को पार कर गया। इसी तरह निफ्टी पहली बार 24,300 अंक के स्तर को पार करने में सफल रहा।

आज बाजार में आई तेजी के कारण स्टॉक मार्केट के निवेशकों की संपत्ति में सवा तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक की बढ़ोतरी हो गई। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज के कारोबार के बाद बढ़ कर 445.50 लाख करोड़ रुपये (अस्थाई) हो गया। पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार को इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 442.18 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को आज के कारोबार से करीब 3.32 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ।

शुरुआती तेजी के बाद दिन के कारोबार में तेजड़ियों और मंदड़ियों के बीच लगातार एक दूसरे पर हावी होने की कोशिश चलती रही, जिसके कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल भी ऊपर नीचे होती रही। पूरे दिन के कारोबार के बाद शेयर बाजार रिकॉर्ड लेवल पर बंद होने में सफल रहा। दिन भर हुई खरीद बिक्री के बाद सेंसेक्स 0.69 प्रतिशत और निफ्टी 0.67 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुए।

बीएसई का सेंसेक्स आज पहली बार 80 हजार अंक के स्तर को पार करते हुए 572.32 अंक की तेजी के साथ 80,013.17 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत के बाद खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक 632.85 अंक की मजबूती के साथ अभी तक के सर्वोच्च स्तर 80,074.30 अंक तक पहुंचने में सफल रहा। इसके बाद बाजार में मुनाफा वसूली शुरू हो जाने के कारण इस सूचकांक की चाल में गिरावट आ गई। पूरे दिन के कारोबार में लिवाल और बिकवाल लगातार एक दूसरे पर हावी होने की कोशिश करते रहे, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में भी लगातार उतार चढ़ाव होता रहा। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 545.35 अंक की बढ़त के साथ ऑल टाइम हाई क्लोजिंग का नया रिकॉर्ड बनाते हुए 79,986.80 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने भी मजबूती का नया रिकॉर्ड बनाते हुए 167.90 अंक की तेजी के साथ 24,291.75 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के बाद लिवाली शुरू हो जाने के कारण ये सूचकांक 185.30 अंक की मजबूती के साथ अभी तक के सर्वोच्च शिखर 24,309.15 अंक के स्तर तक पहुंचने में सफल रहा। सुबह 10 बजे के बाद बाजार में बिकवालों ने अपना दबाव बना दिया, जिसके कारण इस सूचकांक की चाल लगातार ऊपर नीचे होती रही। दिन भर के कारोबार के बाद निफ्टी 162.65 अंक की बढ़त के साथ क्लोजिंग का नया रिकॉर्ड बनाते हुए 24,286.50 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

आज के कारोबार के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स 3.74 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 2.43 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा 2.32 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 2.20 प्रतिशत और एक्सिस बैंक 2.12 प्रतिशत की तेजी के साथ आज के टॉप 5 गेनर्स की सूची में शामिल हुए। दूसरी ओर, टीसीएस 1.30 प्रतिशत, टाइटन कंपनी 1.16 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.81 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.58 प्रतिशत और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज 0.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ आज के टॉप 5 लूजर्स की सूची में शामिल हुए।
(इनपुट- हिन्दुस्थान समाचार)

Tags: DOMESTIC STOCK MARKETNiftySensexघरेलू शेयर बाजार
Previous Post

द्विपक्षीय बधिर क्रिकेट श्रृंखला में भारतीय टीम ने जीतकर रचा इतिहास

Next Post

नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को मिले सख्त सजा : PM MODI

Next Post
नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को मिले सख्त सजा : PM MODI

नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को मिले सख्त सजा : PM MODI

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In