• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home धर्म

KEDARNATH DHAM : केदारनाथ में सावन के पहले सोमवार को दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
22/07/2024
in धर्म
0
KEDARNATH DHAM : केदारनाथ में सावन के पहले सोमवार को दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
0
SHARES
9
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : श‍िव की नगरी केदारनाथ धाम (KEDARNATH DHAM) में सावन (SAWAN) के पहले सोमवार (MONDAY) को भक्‍तों की भारी भीड़ देखने को म‍िली है । तीर्थनगरी उत्तराखंड के विभिन्न शिव मंदिरों में सुबह से ही शिव भक्तों का तांता लगा रहा। भगवान शिव के प्रसिद्ध धाम केदारनाथ में सावन के पहले सोमवार पर भक्तों की भारी भीड़ लगी रही । बाबा केदार के जलाभिषेक के लिए दूर दराज से आये भक्तों ने बाबा का जलाभ‍िषेक क‍िया और अपनी मनोत‍ि की। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि इस यात्रा वर्ष में अभी तक 10 लाख 62 हजार से अधिक तीर्थयात्री श्री केदारनाथ धाम के दर्शन को पहुंच चुके हैं। मई-जून में बड़ी संख्या में तीर्थयात्री भगवान केदारनाथ के दर्शन को पहुंचे। बारिश के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या में प्रत्येक वर्ष की भांति गिरावट देखी गयी, लेकिन यात्रा गतिमान रही।

बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि अब सावन माह शुरू होते ही तीर्थयात्रियों के साथ ही दूर-दूर से कांवड़िये भी जलाभिषेक को पहुंचने शुरू हो गये हैं। आज सावन के पहले सोमवार को तीर्थयात्रियों में विशेष उत्साह देखा गया। सुबह से ही तीर्थयात्री एवं स्थानीय लोग भगवान केदारनाथ के जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंचे।

सावन माह के प्रथम सोमवार को कांवड़ियो एवं तीर्थयात्रियों के केदारनाथ मंदिर जलाभिषेक एवं दर्शन हेतु पहुंचने पर मंदिर समिति की ओर से मुख्य पुजारी शिवशंकर लिंग, समन्वयक आरसी तिवारी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, लेखाकार प्रमोद बगवाड़ी, वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल, लोकेंद्र रिवाड़ी, विपिन तिवारी, प्रदीप सेमवाल,कुलदीप धर्म्वाण, विक्रम रावत, राजीव गैरोला, ललित त्रिवेदी ने तीर्थयात्रियों तथा कांवड़ियों का स्वागत किया।

Tags: KEDARNATH DHAMSAWAN 2024
Previous Post

विकसित भारत की चुनौती से निपटने के लिए घरेलू विकास जरूरी : डॉ. नागेश्वरन

Next Post

उच्च शिक्षा नामांकन में 2015 के मुकाबले 2022 में 26.5 फीसदी की वृद्धि : Economic Survey 2023-24

Next Post
ऑनलाइन गेमिंग पर 28 प्रतिशत GST

उच्च शिक्षा नामांकन में 2015 के मुकाबले 2022 में 26.5 फीसदी की वृद्धि : Economic Survey 2023-24

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.