• Contact Us
Monday, September 14, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

विकसित भारत की चुनौती से निपटने के लिए घरेलू विकास जरूरी : डॉ. नागेश्वरन

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
22/07/2024
in देश
0
विकसित भारत की चुनौती से निपटने के लिए घरेलू विकास जरूरी : डॉ. नागेश्वरन
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : वित्‍त मंत्री की ओर से आर्थिक सर्वेक्षण संसद में जारी करने के बाद नेशनल मीडिया सेंटर (NATIONAL MEDIA CENTRE) में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए देश के मुख्‍य आर्थिक सलाहकार (सीईए) डॉ. वी. अनंथा नागेश्वरन (Chief Economic Advisor (CEA) of the country Dr. V. Anantha Nageswaran) ने सोमवार (22 जुलाई, 2024) को कहा कि सभी क्षेत्रों को एक साथ आने की जरूरत है। सीईए ने ये दावा  किया है। उन्‍होंने कहा कि विकसित भारत (VIKSIT BHARAT) के मार्ग पर किसी विशेष क्षेत्र को चुनने की कोई छूट नहीं है। उन्‍होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत रास्ते पर और स्थिर स्थिति में है। मुख्य आर्थिक सलाहकार ने कहा कि ठहराव के बावजूद निजी पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) में तेजी आई है। उन्होंने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि अर्थव्यवस्था के लिए घरेलू विकास बहुत महत्वपूर्ण है।

मुख्य आर्थिक सलाहकार ने बताया कि एआई (AI) की शुरुआत, ऊर्जा सुरक्षा और ऊर्जा परिवर्तन के बीच संतुलन की आवश्यकता तथा रोजगार और कौशल की अनिवार्यता जैसे विषयों पर ये आर्थिक सर्वेक्षण प्रकाश डालता है। उन्‍होंने कहा कि इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि ये उन क्षेत्रों और कार्यों की पहचान करने का प्रयास करता है, जिन्हें करने की आवश्यकता है, ताकि इन चार महत्वपूर्ण चुनौतियों का सर्वोत्तम तरीके से समाधान किया जा सके।

डॉ. नागेश्वरन कहा कि अर्थव्यवस्था में आई तेजी चालू वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में भी जारी है। उन्होंने कहा कि 2021 में गिरावट के बाद निजी पूंजीगत व्यय में सुधार हुआ है, जो बढ़ रहा है। सीईए ने भविष्यवाणी की है कि वित्‍त वर्ष 2024-25 में कृषि क्षेत्र बेहतर प्रदर्शन करेगा। इसके अतिरिक्त, औद्योगिक विकास में भी व्यापक आधार पर तेजी की उम्मीद है।

 

Tags: Chief Economic Advisor (CEA) of the country Dr. V. Anantha Nageswaran
Previous Post

PM MODI 26 जुलाई को KARGIL WAR की रजत जयंती समारोह में होंगे शामिल

Next Post

KEDARNATH DHAM : केदारनाथ में सावन के पहले सोमवार को दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Next Post
KEDARNATH DHAM : केदारनाथ में सावन के पहले सोमवार को दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

KEDARNATH DHAM : केदारनाथ में सावन के पहले सोमवार को दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In