• Contact Us
Saturday, September 12, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

राष्ट्रपति भवन के दरबार और अशोक हॉल का नाम बदलकर हुआ ‘गणतंत्र मंडप’ और ‘अशोक मंडप’

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
25/07/2024
in देश
0
राष्ट्रपति भवन के दरबार और अशोक हॉल का नाम बदलकर हुआ ‘गणतंत्र मंडप’ और ‘अशोक मंडप’
0
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : राष्ट्रपति भवन (Rashtrapati Bhavan’s Darbar and Ashok Hall renamed as ‘Ganatantra Mandap’ and ‘Ashoka Mandap’), जो भारत के राष्ट्रपति का कार्यालय एवं निवास है, राष्ट्र का प्रतीक और लोगों की एक अमूल्य विरासत है। इसे लोगों के लिए और अधिक सुलभ बनाने हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। राष्ट्रपति भवन के वातावरण को भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों एवं लोकाचार के अनुरूप बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए गए हैं।

तदनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु राष्ट्रपति भवन के दो महत्वपूर्ण हॉलों – ‘दरबार हॉल (Darbar Hall)’ और ‘अशोक हॉल’ (Ashok Hall) का नाम बदलकर क्रमशः ‘गणतंत्र मंडप’ (Ganatantr Mandap) और ‘अशोक मंडप’ (Ashok Mandap) कर दिया है।

‘दरबार हॉल’ राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करने जैसे महत्वपूर्ण समारोहों एवं उत्सवों का स्थल है। ‘दरबार’ शब्द का आशय भारतीय शासकों व अंग्रेजों के दरबार एवं सभाओं से है। भारत के गणतंत्र बनने के बाद इसकी प्रासंगिकता समाप्त हो गई। ‘गणतंत्र’ की अवधारणा प्राचीन काल से भारतीय समाज में गहराई से निहित है, इसलिए इस आयोजन स्थल के लिए ‘गणतंत्र मंडप’ एक उपयुक्त नाम है।

‘अशोक हॉल’ मूलतः एक बॉलरूम था। ‘अशोक’ शब्द का आशय एक ऐसे व्यक्ति से है जो “सभी कष्टों से मुक्त” या “किसी भी दुःख से रहित” हो। इसके अलावा, ‘अशोक’ का आशय एकता और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के प्रतीक सम्राट अशोक से है। भारत गणराज्य का राष्ट्रीय प्रतीक सारनाथ के अशोक का सिंह शिखर है। यह शब्द अशोक वृक्ष को भी संदर्भित करता है जिसका भारतीय धार्मिक परंपराओं के साथ-साथ कला और संस्कृति में भी गहरा महत्व है। ‘अशोक हॉल’ का नाम बदलकर ‘अशोक मंडप’ करने से भाषा में एकरूपता आती है और ‘अशोक’ शब्द से जुड़े प्रमुख मूल्यों को बरकरार रखते हुए अंग्रेजीकरण के निशान मिट जाते हैं।

Tags: Ashok HallAshok MandapDarbar HallGanatantr MandapPresident's House
Previous Post

25 जुलाई 2024, आज का पंचांग और राशिफल

Next Post

25वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर 26 जुलाई को प्रधानमंत्री करेंगे कारगिल का दौरा

Next Post
‘‘मेरे लिए, संपूर्ण भारत मेरा घर है, प्रत्येक भारतीय मेरा परिवार है‘‘ : प्रधानमंत्री

25वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर 26 जुलाई को प्रधानमंत्री करेंगे कारगिल का दौरा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In