• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home धर्म

25 जुलाई 2024, आज का पंचांग और राशिफल

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
25/07/2024
in धर्म
0
11 जुलाई 2024, आज का पंचांग और राशिफल
0
SHARES
26
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पंचांग

*दिनांक -25 जुलाई 2024*
*दिन – गुरूवार*
*विक्रम संवत – 2081 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2080)*
*शक संवत -1946*
*अयन – दक्षिणायन*
*ऋतु – वर्षा ॠतु*
*मास – श्रावण (गुजरात महाराष्ट्र अनुसार आषाढ)*
*पक्ष – कृष्ण*
*तिथि – पंचमी 26 जुलाई रात्रि 01:58 तक तत्पश्चात षष्ठी*
*नक्षत्र – पूर्वभाद्रपद शाम 04:16 तक तत्पश्चात उत्तरभाद्रपद*
*योग – शोभन सुबह 07:49 तक तत्पश्चात अतिगण्ड*
*राहुकाल – दोपहर 02:24 से शाम 04:03 तक*
*सूर्योदय -06:10*
*सूर्यास्त- 19:19*
*दिशाशूल – दक्षिण दिशा मे*
*व्रत पर्व विवरण- पंचक*

*विशेष – *पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
*चतुर्मास के दिनों में ताँबे व काँसे के पात्रों का उपयोग न करके अन्य धातुओं के पात्रों का उपयोग करना चाहिए।(स्कन्द पुराण)*
*चतुर्मास में पलाश के पत्तों की पत्तल पर भोजन करना पापनाशक है।*

*श्रावण में सूर्य पूजा*
*भगवान शिव की भक्ति का महीना श्रावण (सावन) (उत्तर भारत हिन्दू पञ्चाङ्ग के अनुसार) से शुरू हो चुका है। (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार अषाढ़ मास चल रहा है वहां 05 अगस्त, सोमवार से श्रावण (सावन) मास आरंभ होगा)*

*शिवपुराण के अनुसार श्रावण मास के प्रत्येक रविवार को, हस्त नक्षत्र से युक्त सप्तमी तिथि को सूर्य भगवान की पूजा विशेष फलदायी होती है । श्रावण के रविवार को शिवपूजा पाप नाशक कही गयी है। अतः रविवार को सूर्य भगवान की पूजा जरूर करें*

*अग्निपुराण के अनुसार*
*” कृता हस्ते सूर्यवारं नतेन्नाब्दं स सर्वभाक ” अर्थात हस्तनक्षत्रीकृत रविवार को एक वर्ष तक नक्तव्यत द्वारा मनुष्य सब कुछ पा लेता है |*

*कहते हैं सूर्य शिव के मंदिर में निवास करता है अतः शिव मंदिर में भोलेनाथ तथा सूर्य दोनों की की पूजा अर्चना करनी चाहिए।*
*शिवपुराण में सूर्यदेव को शिव का स्वरूप व नेत्र भी बताया गया है, जो एक ही ईश्वरीय सत्ता का प्रमाण है। सूर्य और शिव की उपासना जीवन में सुख, स्वास्थ्य, काल भय से मुक्ति और शांति देने वाली मानी गई है।*

*श्रावण में सूर्य पूजा कैसे करें :*

*सूर्योदय के समय सूर्य को प्रणाम करें, सूर्य को ताम्बे (ताम्र) के लोटे से “जल, गंगाजल, चावल, लाल फूल(गुडहल आदि), लाल चन्दन” मिला कर अर्घ्य दें | सूर्यार्घ्य का मन्त्र: “ॐ एहि सूर्य सहस्त्रांशो तेजोराशे जगत्पते। अनुकम्पय मां भक्त्या गृहाणार्घ्यं दिवाकर” है। अगर यह नहीं बोल सकते तो ॐ अदित्याये नमः अथवा ॐ घृणि सूर्याय नमः का जप करे ।*

*प्रतिदिन 12 ज्योतिर्लिंगों के नामों का स्मरण करें।*
*शिवलिंग पर घी, शहद, गुड़ तथा लाल चन्दन अर्पित करें । सभी चीज़ें अर्पित न कर पाओ तो कोई भी एक अर्पित करें। लाल रंग के पुष्प जरूर अर्पित करें।*
*शिव मंदिर में ताम्बे के दीपक में ज्योत जलाएं।*
*प्रतिदिन अत्यन्त प्रभावशाली आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करें। भविष्यपुराण के अनुसार जो रविवार को नक्त-व्रत एवं आदित्यह्रदय का पाठ करते है वे रोग से मुक्त हो जाते हैं और सूर्यलोक में निवास करते हैं।*
*युधिष्ठिरविरचितं सूर्यस्तोत्र का पाठ करें।*
*12 मुखी रुद्राक्ष भगवान सूर्य के बारह रूपों के ओज, तेज और शक्ति का केन्द्र बिन्दू है। इसे जो भी पहनता है उसे हर तरह का धन वैभव ज्ञान और सभी तरह के भौतिक सुख मिलते है।*
*सूर्य यदि शनि या राहू के साथ हो तो रविवार को रुद्राभिषेक करवायें।*

*प्रतिदिन गायत्री मंत्र का कम से कम 108 बार पाठ करें*
*निम्न मंत्र से शिव का ध्यान करें – “नम: शिवाय शान्ताय सगयादिहेतवे। रुद्राय विष्णवे तुभ्यं ब्रह्मणे सूर्यमूर्तये।।”*
*शिवप्रोक्त सूर्याष्टकम का नित्य पाठ करें ।*

*दोनों नेत्रों तथा मस्तक के रोग में और कुष्ठ रोग की शान्ति के लिये भगवान् सूर्य की पूजा करके ब्राह्मणों को भोजन कराये। शिवलिंग पूजन आक के पुष्पों, पत्तों एवं बिल्व पत्रों से करें। तदनंतर एक दिन, एक मास, एक वर्ष अथवा तीन वर्षतक लगातार ऐसा साधन करना चाहिये। इससे यदि प्रबल प्रारब्धका निर्माण हो जाय तो रोग एवं जरा आदि रोगों का नाश हो जाता हैं।*

*सूर्याष्टकम*
*आदिदेव नमस्तुभ्यं प्रसीद मम भास्कर ।*
*दिवाकर नमस्तुभ्यं प्रभाकर नमोऽस्तुते ॥*
*सप्ताश्वरथमारूढं प्रचण्डं कश्यपमात्मजम् ।*
*श्वेत पद्मधरं देवं तं सूर्यं प्रणमाम्यहम ॥*
*लोहितं रथमारूढं सर्वलोकपितामहम् ।*
*महापापहरं देवं तं सूर्यं प्रणमाम्यहम्॥*
*त्रैगुण्यं च महाशूरं ब्रह्मविष्णुमहेश्वम् ।*
*महापापहरं देवं तं सूर्यं प्रणमाम्यहम् ॥*
*बृंहितं तेजःपुञ्जं च वायुमाकाशमेव च ।*
*प्रभुं च सर्व लोकानां तं सूर्यं प्रणमाम्यहम् ॥*
*बन्धुकपुष्पसङ्काशं हारकुण्डलभूषितम् ।*
*एकचधरं देवं तं सूर्यं प्रणमाम्यहम् ॥*
*तं सूर्यं जगत्कर्तारं महातेज: प्रदीपनम् ।*
*महापापहरं देवं तं सूर्यं प्रणमाम्यहम् ॥*
*तं सूर्यं जगतां नाथं ज्ञानविज्ञानमोक्षदम् ।*
*महापापहरं देवं तं सूर्यं प्रणमाम्यहम् ॥*
*॥इति श्री शिवप्रोक्तं सूर्याष्टकं सम्पूर्णम्॥*

पंचक

जुलाई 23 जुलाई, मंगलवार 9:19 पूर्वाह्न 27 जुलाई, शनिवार 12:59 अपराह्न

एकादशी

कामिका एकादशी (श्रावण कृष्ण) 31 जुलाई 2023
पवित्रा एकादशी (श्रावण शुक्ल) 16 अगस्त 2023

प्रदोष

01 अगस्त 2024, गुरुवार गुरु प्रदोष व्रत (कृष्ण)
17 अगस्त 2024, शनिवार शनि प्रदोष व्रत (शुक्ल

अमावस्या
अगस्त 4, 2024, रविवार

श्रावण अमावस्या प्रारम्भ – 03:50 pm अगस्त 03

समाप्त – 04:42 pm अगस्त 04

जिनका आज जन्मदिन है

दिनांक 25 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं।
शुभ दिनांक : 7, 16, 25
शुभ अंक : 7, 16, 25, 34
ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। मंदिर में पताका चढ़ाएं

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत से भरा रहेगा। आपको अपने कामों को लेकर व्यस्तता बनी रहेगी। आपको लाभ तो मिलेगा, लेकिन आपके खर्च भी उसी हिसाब से रहेंगे, जो आपको परेशान करेंगे। आपके घर में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य खुशी मनाते नजर आएंगे। आपके सामने कोई ऐसा खर्चा आ सकता है, जिसमें आपको संचय धन से भी आपको धन निकलना पड़ सकता है। आपको किसी सहयोगी से अपने मन की बात को कहने का मौका मिलेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। घर परिवार में आपके ऊपर जिम्मेदारी अधिक रहने के कारण आप परेशान रहेंगे। आपको किसी नए काम की शुरुआत पर करनी होगी। आपकी कमाई के नए-नए रास्ते खुलेंगे। आपको अपने खानपान पर संयम रखने की आवश्यकता है, क्योंकि आपको कोई पेट दर्द, गैस, अपच आदि जैसी समस्या हो सकती है। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए निर्णय लेने की क्षमता का लाभ लेकर आएगा। आपको कोई मन मुताबिक काम नौकरी में मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, जिसे आप समय से पहले पूरा करके देंगे। आपकी संतान को पढ़ाई में कोई पुरस्कार मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अपने कामों से एक नई पहचान मिलेगी। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई को लेकर सतर्क रहना होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बेवजह के खर्चों को लेकर आने वाला है। आपको कोई निर्णय बहुत ही सोच विचारकर लेना होगा। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। विद्यार्थी किसी खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे। परिवार में चल रही अनबन दूर होगी। आपको ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धन लाभ मिलता दिख रहा है। कार्यक्षेत्र में आपको किसी नई जिम्मेदारी के साथ धन धान्य में भी वृद्धि होगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मन की इच्छा की पूर्ति के लिए रहेगा। आप अपने घर में पूजा-पाठ आदि का आयोजन कर सकते हैं। आपको किसी को धन उधार बहुत ही सोच विचार कर देना होगा। पारिवारिक जीवन में कुछ कामों को लेकर असमंजस बना रहेगा, जिसका असर आपके कामों पर भी पड़ेगा। यदि किसी सदस्य के विवाह को लेकर समस्या आ रही थी, तो वह दूर होते दिख रही है। आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपने आसपास में किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपका कोई रुका हुआ काम यदि लंबे समय से अटक रहा था, तो आप उसे पूरा करने की कोशिश करेंगे। अपने परिवार के किसी सदस्य के करियर को लेकर आपका सहयोग बना रहेगा। आपके सोचे समझे काम पूरे होंगे। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। वरिष्ठ सदस्यों की सलाह आपके पारिवारिक बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आपकी आय में वृद्धि होने से आपकी खुशी होगी। आप अपनी छोटी योजनाओं पर भी पूरा ध्यान देंगे। परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपको किसी पुरस्कार के मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अपनी मेहनत पर भरोसा रखना होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। अपने पिताजी से कुछ पारिवारिक समस्याओं को लेकर बातचीत करेंगे। आपके व्यवसाय में आपको किसी को पार्टनर बनना पड़ सकता है, जिसके लिए आपको भी लिखा पढ़ी करके आगे बढ़ें। आपको किसी काम के समय से पूरा न होने के कारण असुविधा बनी रहेगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपने खर्चों को लेकर बजट बनाकर चलना होगा। आपके सामने कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत को लेकर आप चिंतित रहेंगे। आपको किसी नए काम को लेकर नए काम में हाथ डालने से पहले अपनी आर्थिक स्थिति को देखना होगा, नहीं तो बाद में आपको समस्या आएगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए निवेश संबंधी मामलों को बहुत ही सोच विचारकर करने के लिए रहेगा। यदि आपने बिना सोचे समझे कोई कदम उठाया, तो आपको उसमें कोई बड़ा नुकसान होने की संभावना है। आपकी किसी संपत्ति से आपको दोगुना लाभ मिल सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा। आप कोई भी काम बिना सोचे समझे ना करें, नहीं तो उसमें कोई गड़बड़ी होने की संभावना है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए वाणी और व्यवहार में नियंत्रण बनाए रखने के लिए रहेगा। आप किसी बात को धैर्य रखकर निपटाएं, नहीं तो समस्याएं बढ़ सकती हैं। आपको आर्थिक मामले में कोई जोखिम उठाने से कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। आपके कुछ बेफिजूल के खर्च आपको परेशान करेंगे। आप कोई लेनदेन बिना कागजी कार्रवाई के ना करें। आप अपने घर में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी प्रॉपर्टी का काम करने से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। जीवनसाथी से संबंधों में यदि कुछ कटुता चली आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप अपने व्यापार में कुछ नयी तकनीकों को अपनाएंगे, जो आपके लाभ के रास्तों को खोलेंगे। कुछ नए लोगों से कांटेक्ट बनाना भी आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपने दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपको किसी के कहने में आकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा

Tags: Panchang and Rashifal 2024
Previous Post

नेपाल में हुआ बड़ा विमान हादसा

Next Post

राष्ट्रपति भवन के दरबार और अशोक हॉल का नाम बदलकर हुआ ‘गणतंत्र मंडप’ और ‘अशोक मंडप’

Next Post
राष्ट्रपति भवन के दरबार और अशोक हॉल का नाम बदलकर हुआ ‘गणतंत्र मंडप’ और ‘अशोक मंडप’

राष्ट्रपति भवन के दरबार और अशोक हॉल का नाम बदलकर हुआ ‘गणतंत्र मंडप’ और ‘अशोक मंडप’

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.