• Contact Us
Monday, November 2, 2026
  • Login
Mochan Samachar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachar
No Result
View All Result
Home विदेश

ASEAN-BHARAT वस्तु व्यापार समझौता संयुक्त समिति की 5वीं बैठक हुई जकार्ता में

Mochan Samachar by Mochan Samachar
03/08/2024
in विदेश, व्‍यापार
0
ASEAN-BHARAT वस्तु व्यापार समझौता संयुक्त समिति की 5वीं बैठक हुई जकार्ता में
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : आसियान-भारत वस्तु व्यापार समझौते (एआईटीआईजीए) की समीक्षा के लिए 5वीं एआईटीआईजीए संयुक्त समिति और इससे संबंधित बैठकें 29 जुलाई से 1 अगस्त 2024 तक इंडोनेशिया में जकार्ता स्थित आसियान सचिवालय में आयोजित की गईं। यह आसियान और भारत के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाने की दिशा में बड़ी उपलब्धि है। इस बैठक की सह अध्यक्षता भारत के वाणिज्य विभाग के अपर सचिव श्री राजेश अग्रवाल और मलेशिया की निवेश, व्यापार एवं उद्योग मंत्रालय की उप महासचिव (व्यापार) सुश्री मस्तूरा अहमद मुस्तफा ने की। इस बैठक में सभी 10 आसियान देशों और भारत के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

एआईटीआईजीए संयुक्त समिति ने मई 2023 में एआईटीआईजीए की समीक्षा के लिए चर्चा शुरू की थी। इसके संदर्भ की शर्तों और वार्ता संरचना को अंतिम रूप देने के बाद एआईटीआईजीए संयुक्त समिति और इसकी उप-समितियों ने फरवरी 2024 में बातचीत शुरू की थी। वार्ता के पहले 2 दौर फरवरी 2024 में नई दिल्ली में और मई 2024 में मलेशिया के पुत्रजया में आयोजित किए गए थे। इंडोनेशिया के जकार्ता में तीसरे दौर की वार्ता के दौरान, ‘राष्ट्रीय प्रबंध और बाजार पहुंच’, ‘उत्पत्ति के नियम’, ‘मानक, तकनीकी विनियमन एवं अनुरूपता मूल्यांकन प्रक्रियाएं’, ‘आरोग्यकर और पादप स्वच्छता’, कानूनी और संस्थागत मुद्दे’, ‘सीमा शुल्क प्रक्रियाएं और व्यापार सुविधा’, ‘व्यापारसुधार’ और ‘आर्थिक एवं तकनीकी सहयोग’ से संबंधित सभी 8 उप-समितियां 5वें एआईटीआईजीए संयुक्त समिति के साथ ही आपस में मिलीं और इस तीसरे दौर में महत्वपूर्ण प्रगति करते हुए ठोस चर्चा की। सभी उप-समितियों ने अपनी चर्चाओं के नतीजों की जानकारी 5वीं एआईटीआईजीए संयुक्त समिति को दी, जिससे उन्हें अपने भावी कार्यकलापों को आगे बढ़ाने के लिए और मार्गदर्शन मिला।

एआईटीआईजीए समीक्षा में चर्चा किए जा रहे मुद्दों पर आम समझ विकसित करने के लिए भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने ने 5वीं एआईटीआईजीए संयुक्त समिति की बैठक से इतर मलेशिया, सिंगापुर, इंडोनेशिया और वियतनाम के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं। एआईटीआईजीए की समीक्षा के जरिए भारत और आसियान के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा करने के लिए आसियान के महासचिव डॉ. काओ किम होर्न के साथ-साथ आसियान के उप महासचिव श्री सतविंदर सिंह के साथ भारतीय प्रतिनिधिमंडल की अलग-अलग बैठकें भी हुईं।

भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने 31 जुलाई 2024 को जकार्ता में भारतीय दूतावास की ओर से आयोजित रात्रिभोज में भारतीय व्यवसायियों के साथ बातचीत की और एआईटीआईजीए समीक्षा से उद्योग के अनुभवों और उनकी अपेक्षाओं को सुना।

भारत के वैश्विक व्यापार में लगभग 11 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ आसियान भारत का एक महत्वपूर्ण व्यापार भागीदार है। 2009 में हस्ताक्षरित एआईटीआईजीए की समीक्षा, भारत आसियान व्यापार के स्तर को बढ़ाने के लिए दोनों पक्षों के व्यवसायों के लिए और अवसर पैदा करने में मदद करेगी। एआईटीआईजीए संयुक्त समिति की अगली बैठक 19 से 22 नवंबर 2024 तक भारत में होगी।

Tags: 5th ASEAN-India TradeJakarta
Previous Post

COAL INDIA LIMITED ने आशीष योजना के तहत 1645 बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान की

Next Post

भारत में 65 वर्ष बाद हुआ कृषि अर्थशास्त्रियों का अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, पीएम मोदी ने क‍िया उद्घाटन

Next Post
भारत में 65 वर्ष बाद हुआ कृषि अर्थशास्त्रियों का अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, पीएम मोदी ने क‍िया उद्घाटन

भारत में 65 वर्ष बाद हुआ कृषि अर्थशास्त्रियों का अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, पीएम मोदी ने क‍िया उद्घाटन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
Mochan Samachar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

चक्रवात ‘अर्नब’ : बंगाल के कई हिस्सों में 31 अक्टूबर तक हो सकती है भारी बारिश : आईएमडी

भीषण चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का पश्चिम बंगाल पर कोई असर पड़ने की संभावना नहीं : मौसम विभाग

02/11/2026
कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रही विदेशी ताकतों के हाथों की कठपुतली हैं : भाजपा अध्यक्ष

कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रही विदेशी ताकतों के हाथों की कठपुतली हैं : भाजपा अध्यक्ष

02/11/2026
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In