• Contact Us
Saturday, September 12, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home देश

COAL INDIA LIMITED ने आशीष योजना के तहत 1645 बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान की

सीआईएल ने अनुकंपा नियुक्ति के तहत 424 लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
03/08/2024
in देश
0
COAL INDIA LIMITED ने आशीष योजना के तहत 1645 बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान की
0
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : कोल इंडिया लिमिटेड (COAL INDIA LIMITED) ने समाज की सेवा करने की अपनी प्रतिबद्धता को जारी रखते हुए कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के तहत सीआईएल आशीष (आयुष्मान शिक्षा सहायता) योजना शुरू की। इसके तहत 1645 ऐसे बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई जिन्होंने कोविड महामारी के दौरान अपने माता-पिता को खो दिया और अपनी पढ़ाई आगे जारी रखने में असमर्थ हैं। कोल इंडिया लिमिटेड ने अनुकंपा नियुक्ति के तहत 424 लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र भी जारी किए, जिन्होंने कंपनी में काम के दौरान अपने परिवार के सदस्यों को खो दिया था। ये अनुकंपा नौकरियां संकट के समय परिवारों को मदद करेंगी।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001G39V.jpg

आज सर्वोच्च न्यायालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को ये छात्रवृत्तियां और नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। सर्वोच्च न्यायालय के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में, 29 जुलाई से 3 अगस्त, 2024 के दौरान मामलों के निपटारे के लिए लोक अदालत आयोजित करने की एक अनूठी पहल मुख्य न्यायाधीश द्वारा की गई। यह कार्यक्रम विशेष लोक अदालत के समापन समारोह के दौरान आयोजित किया गया।

विशेष कार्यक्रम के दौरान मुख्य न्यायाधीश डॉ. न्यायमूर्ति धनंजय वाई चंद्रचूड़ और विशिष्ट अतिथि केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अर्जुन राम मेघवाल ने 25 बच्चों को छात्रवृत्ति के लिए डमी चेक सौंपे और 10 महिला आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति पत्र दिए गए। इस कार्यक्रम में न्यायाधीश, रजिस्ट्री के अधिकारी, वरिष्ठ अधिवक्ता और न्यायालय के अधिकारी, अधिवक्ता, कोयला मंत्रालय और कानून एवं न्याय मंत्रालय के प्रतिनिधि, सीआईएल और उसकी सहायक कंपनियों के वरिष्ठ प्रबंधन ने भाग लिया।

सीआईएल आशीष (एएसएचआईएस) योजना के तहत, पात्र बच्चों को चार साल की अवधि के लिए प्रति वर्ष प्रत्येक बच्चे को 45,000 रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी ताकि वे अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें और अपने सपनों को साकार कर सकें। इन बच्चों की पहचान विभिन्न उच्च न्यायालयों द्वारा उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर की गई है। कार्यक्रम के दौरान समाज की सेवा में कोल इंडिया लिमिटेड के योगदान की अत्यधिक सराहना की गई।

Tags: CILCOAL INDIA LIMITED
Previous Post

लोग सेटलमेंट कर छुटकारा चाहते हैं, पर प्रोसेस ही है सजा : CJI

Next Post

ASEAN-BHARAT वस्तु व्यापार समझौता संयुक्त समिति की 5वीं बैठक हुई जकार्ता में

Next Post
ASEAN-BHARAT वस्तु व्यापार समझौता संयुक्त समिति की 5वीं बैठक हुई जकार्ता में

ASEAN-BHARAT वस्तु व्यापार समझौता संयुक्त समिति की 5वीं बैठक हुई जकार्ता में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In