• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home बंगाल

‘लक्ष्मी भंडार’ की लगभग 30 लाख लाभार्थी अपात्र, ‘अन्नपूर्ण भंडार’ योजना का फॉर्म हुआ जारी

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
27/05/2026
in बंगाल
0
‘लक्ष्मी भंडार’ की लगभग 30 लाख लाभार्थी अपात्र, ‘अन्नपूर्ण भंडार’ योजना का फॉर्म हुआ जारी
0
SHARES
17
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि राज्य की पिछली तृणमूल कांग्रेस सरकार की ओर से महिलाओं के लिए शुरू की गई वित्तीय सहायता योजना ‘लक्ष्मी भंडार’ की लगभग 30 लाख लाभार्थी अपात्र हैं, क्योंकि या तो वे गैर-भारतीय हैं या फिर उनके नाम मतदाता सूची से स्थायी रूप से हटा दिए गए हैं। शुभेंदु ने ‘अन्नपूर्ण भंडार’ योजना का फॉर्म भी पेश किया है, जिसके तहत राज्य की नवनिर्वाचित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने पात्र महिलाओं को हर महीने 3,000 रुपये की वित्तीय मदद देने की घोषणा की है।

कोलकाता में राज्य सचिवालय ‘नबान्न’ में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में शुभेंदु ने कहा कि “लगभग 30 लाख लाभार्थी” अपात्र होने के बावजूद ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना के तहत सहायता हासिल कर रही हैं, क्योंकि उनके नाम या तो मतदाता सूची से स्थायी रूप से हटा दिए गए हैं या उन्होंने एसआईआर संबंधी दावों एवं आपत्तियों की सुनवाई करने वाले न्यायाधिकरणों का रुख नहीं किया है या फिर नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के तहत नागरिकता के लिए आवेदन नहीं किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हालांकि, सीएए के तहत आवेदन करने वाली और एसआईआर से जुड़े न्यायाधिकरणों में जाने वाली महिलाएं मतदाता सूची में नाम बहाल करने के उनके अनुरोध पर फैसला उनके पक्ष में आने के बाद ‘अन्नपूर्णा भंडार’ योजना का लाभ पाने के लिए पात्र होंगी। शुभेंदु ने कहा कि भाजपा ने अपने घोषणापत्र में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती तृणमूल सरकार की ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना की जगह ‘अन्नपूर्णा भंडार’ योजना शुरू करने का वादा किया था।

‘लक्ष्मी भंडार’ योजना के तहत सामान्य श्रेणी और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (एससी/एसटी) श्रेणी की पात्र महिलाओं के बैंक खाते में हर महीने क्रमश: 1,500 रुपये और 1,700 रुपये की वित्तीय सहायता अंतरित की जाती थी। शुभेंदु ने कहा, “हमारी शुरुआती धारणा यह थी कि ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना की लाभार्थी महिलाओं की सूची सत्यापित थी।”

मुख्यमंत्री ने बताया कि उनकी सरकार ने ‘अन्नपूर्ण भंडार’ के तहत लाभ पाने का आवेदन करने के लिए बुधवार को एक फॉर्म जारी किया है, जिसका सत्यापन महिला कल्याण मंत्री अग्निमित्रा पॉल के मार्गदर्शन और राज्य के मुख्य सचिव एवं वित्त सचिव के नेतृत्व में किया जाएगा। शुभेंदु ने कहा कि चूंकि इस प्रक्रिया को पूरा होने में कुछ समय लगेगा, इसलिए ‘लक्ष्मी भंडार’ की लाभार्थियों को पूर्व योजना के अनुसार वित्तीय सहायता मिलती रहेगी।

________________________________________________________________________________

Tags: annpurna bhandar yojnalaxmi bhandar yojnawest bengal government
Previous Post

दो दिवसीय साहित्यिक आयोजन में कविता, संवाद और संस्कृति का अनूठा संगम

Next Post

टीएमसी के कार्यालय से बड़ी संख्या में मतदाता पहचान पत्र और आधार कार्ड बरामद

Next Post
टीएमसी के कार्यालय से बड़ी संख्या में मतदाता पहचान पत्र और आधार कार्ड बरामद

टीएमसी के कार्यालय से बड़ी संख्या में मतदाता पहचान पत्र और आधार कार्ड बरामद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.