• Contact Us
Sunday, September 13, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home बंगाल

कृत्रिम मेधा भविष्य की संभावनाओं का द्वार खोलेगी : डॉ. सुनील कुमार शर्मा

रविशंकर उपाध्याय स्मृति संस्थान द्वारा आयोजित समारोह के पुस्तक परिचर्चा सत्र में देश के प्रतिष्ठित तकनीकविदों ने रखी बात, काव्य-संध्या में वरिष्ठ लेखक-आलोचक अरुण होता के सानिध्य में हिंदी के चर्चित एवं युवा कवियों से सजी कविता की महफिल

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
15/04/2024
in बंगाल
0
कृत्रिम मेधा भविष्य की संभावनाओं का द्वार खोलेगी : डॉ. सुनील कुमार शर्मा
0
SHARES
14
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता : कवि एवं तकनीकविद डॉ. सुनील कुमार शर्मा की वाणी प्रकाशन से प्रकाशित तकनीक आधारित पुस्तकें ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस : एक अध्ययन’ एवं ‘चैटजीपीटी : एक अध्ययन’ का शनिवार को पुस्तक परिचर्चा एवं काव्य-संध्या में लोकार्पण हुआ। इंडियन काउंसिल फॉर कल्चरल रिलेशन्स (आईसीसीआर) में रविशंकर उपाध्याय स्मृति संस्थान द्वारा दो सत्र में आयोजित इस समारोह में देश के प्रतिष्ठित तकनीकविदों ने अपनी बातें रखी वहीं, काव्य-संध्या में हिंदी के चर्चित एवं युवा कवियों ने अपनी कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।

पुस्तक परिचर्चा सत्र में प्रो. एसपी. मुखर्जी (सैंटनरी प्रोफेसर, सांख्यिकी विभाग, कोलकाता यूनिवर्सिटी) की अध्यक्षता में प्रो. आर. एस. सिंह (आचार्य, केमिकल इंजीनियरिंग, आईआईटी-बीएचयू), प्रो. चित्रा सिंह (आचार्य, रसायन शास्त्र, क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान, भोपाल), यतीश कुमार (लेखक एवं मुख्य कार्यशाला प्रबंधक, लिलुआ/पूर्वी रेलवे), डॉ. ऋषि भूषण चौबे (सहायक आचार्य, हिंदी विभाग, प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय, कोलकाता), दिनेश चंद्र पांडेय (वरिष्ठ लेखा परीक्षक, कैग कोलकाता) एवं पुस्तक के लेखक डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने वक्तव्य रखा। इसका संयोजन व संचालन डॉ. आदित्य विक्रम सिंह ने किया।

 

इस सत्र में दोनों किताबों पर गहन विचार विमर्श हुआ। वक्ताओं ने इसे हिन्दी ज्ञान परंपरा को समृद्ध करने वाली पुस्तक बताया। भाषा के सरलीकरण की भी बात इस सत्र में हुई।

लेखकीय वक्तव्य में डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने कहा, ‘कृत्रिम मेधा भविष्य की संभावनाओं का द्वार खोलेगी। हमारा देश डाटा के मामले में संपन्न होने के साथ ही अपनी समस्याओं के एआई के जरिये समाधान के लिये जरूरी प्रौद्योगिकीय क्षमता रखता है। यह एआई क्रांति सही दिशा में कार्य कर सके इसके लिए प्रभावशाली एवं नैतिक फ्रेमवर्क की जरूरत है।’

पुस्तक परिचर्चा के उपरांत आयोजित काव्य-संध्या में वरिष्ठ लेखक-आलोचक प्रो. अरुण होता के सानिध्य में प्रो. चित्रा सिंह, यतीश कुमार, निशांत, प्रो. आर. एस. सिंह, डॉ. सुनील कुमार शर्मा, संजय रॉय, राज्यवर्धन, अनिला राखेचा ने काव्य पाठ किया।

इस सत्र का संचालन कवि आनंद गुप्ता ने किया। समारोह का संयोजन रविशंकर उपाध्याय स्मृति संस्थान, वाराणसी की तरफ से डॉ. आदित्य विक्रम सिंह ने किया।

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: artifical IntelligenceArtificial intelligence will open doors to future possibilities: Dr. Sunil Kumar SharmachatgptDr. Sunil Kumar Sharmamochan samachaarकृत्रिम मेधा भविष्य की संभावनाओं का द्वार खोलेगी : डॉ. सुनील कुमार शर्मा
Previous Post

नौसेना अलंकरण समारोह में नौसेना कर्मियों को वीरता और विशिष्ट सेवा पुरस्कार प्रदान किए गए

Next Post

आर्थिक राष्ट्रवाद की भावना को बढ़ावा दें और स्थानीय के लिए मुखर बनें : उपराष्ट्रपति

Next Post
आर्थिक राष्ट्रवाद की भावना को बढ़ावा दें और स्थानीय के लिए मुखर बनें : उपराष्ट्रपति

आर्थिक राष्ट्रवाद की भावना को बढ़ावा दें और स्थानीय के लिए मुखर बनें : उपराष्ट्रपति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In