• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home बंगाल

भाजपा सरकार बंगाल के गठन के पीछे की ‘‘वास्तविक ऐतिहासिक कहानी’’ को पुन: स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध : सीएम शुभेंदु

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
20/06/2026
in बंगाल
0
TMC ने सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ चुनाव आयोग में की शिकायत
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता : पश्‍च‍िम बंगाल के मुख्यमंत्री व भाजपा के वर‍िष्‍ठ नेता शुभेंदु अधिकारी ने 20 जून की तारीख को पश्चिम बंगाल के इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण और भविष्य की रूपरेखा तय करने वाले दिनों में एक करार देते हुए कहा कि उनकी सरकार राज्य के गठन से जुड़ी ऐतिहासिक घटनाओं को पूरी मान्यता देते हुए पहली बार आधिकारिक तौर पर ‘पश्चिमबंग दिवस’ मना रही है।

भाजपा सरकार ‘‘वास्तविक ऐतिहासिक कहानी’’ को पुन: स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध

सीएम शुभेंदु ने सोशल मीडिया पोस्ट में राज्य के लोगों को बधाई दी और कहा कि भाजपा सरकार पश्चिम बंगाल के गठन के पीछे की ‘‘वास्तविक ऐतिहासिक कहानी’’ को पुन: स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, ‘‘आज, 20 जून, पश्चिम बंगाल के इतिहास में एक बेहद अहम दिन है और बंगालियों के लिए किस्मत तय करने वाला दिन है। इस ऐतिहासिक दिन पर, मैं राज्य के सभी निवासियों को दिल से बधाई देता हूं और केसरिया अभिवादन करता हूं।’’

इतिहास को मिटाने की घिनौनी साजिश आज खत्म हो गई है

मुख्यमंत्री ने कहा कि कई दशकों के बाद, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों से प्रेरित एक सरकार औपचारिक रूप से ‘पश्चिम बंगाल दिवस’ मना रही है तथा राज्य के गठन से जुड़ी ऐतिहासिक घटनाओं के सही क्रम को पूरी मान्यता भी दे रही है। शुभेंदु ने कहा, ‘‘हमारे इतिहास को मिटाने की घिनौनी साजिश आज खत्म हो गई है। वोट-बैंक की राजनीति और तुष्टीकरण के काले अध्याय का अंत हो गया है।’’

আজ ২০ জুন। পশ্চিমবঙ্গের ইতিহাসে এক অত্যন্ত গুরুত্বপূর্ণ দিন এবং বাঙালির ভাগ্যনির্ধারক দিন।
এই ঐতিহাসিক দিনে সমস্ত রাজ্যবাসীকে জানাই আমার আন্তরিক শুভেচ্ছা ও গৈরিক অভিনন্দন।

দীর্ঘ কয়েক দশক পর, এই প্রথমবার ভারত কেশরী ডঃ শ্যামাপ্রসাদ মুখোপাধ্যায়ের মহান আদর্শে অনুপ্রাণিত আমাদের… pic.twitter.com/yMKRkxNis1

— Suvendu Adhikari (@SuvenduWB) June 20, 2026

सच को कभी भी हमेशा के लिए नहीं दबाया जा सकता

उन्होंने कहा, ‘‘दुर्भाग्य से, पिछली सरकार ने सिर्फ अपने वोट बैंक को बचाने और तुष्टीकरण की राजनीति करने के लिए इस पवित्र दिन के महत्व को पूरी तरह से दबाने की कोशिश की थी। बंगाली अस्मिता के लिए हुए इस संघर्ष को इतिहास के पन्नों से मिटाने की कोशिश की गई, ताकि लोग अपनी जड़ों और पश्चिम बंगाल के गठन के पीछे के असली नायकों को भूल जाएं।’’ शुभेंदु ने कहा, ‘‘लेकिन सच को कभी भी हमेशा के लिए नहीं दबाया जा सकता। हमारी सरकार ने उस ऐतिहासिक गलती को सुधारा है और बंगाल के असली इतिहास को उसका सही स्थान दिलाया है।’’

पश्चिम बंगाल भारत का अभिन्न अंग बना रहे

मुखर्जी को श्रद्धांजलि देते हुए अधिकारी ने कहा कि बंगाली लोग भारतीय जनसंघ के संस्थापक के हमेशा ऋणी रहेंगे, जिनकी ‘‘दूरदर्शिता, नेतृत्व और आंदोलन ने यह सुनिश्चित किया कि बंटवारे के समय पश्चिम बंगाल भारत का अभिन्न अंग बना रहे।’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘बंगाली लोग श्यामा प्रसाद मुखर्जी के हमेशा ऋणी रहेंगे। आज के इस खास दिन पर, हम अपने महान राष्ट्रीय नेता को गहरे सम्मान के साथ याद करेंगे। उनकी दूरदर्शिता के बिना, आज भारत के नक्शे पर पश्चिम बंगाल नाम का कोई राज्य नहीं होता।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब अविभाजित बंगाल को पूरी तरह से पाकिस्तान में मिलाने की खतरनाक साजिश रची जा रही थी, तब वह एक अडिग किले की तरह उसके खिलाफ खड़े रहे। उनके अदम्य नेतृत्व, प्रखर आंदोलन और दूरदर्शी सोच की वजह से ही पाकिस्तान के चंगुल से मुक्त होकर भारत के एक अभिन्न अंग के तौर पर ‘पश्चिम बंगाल’ राज्य का गठन संभव हो पाया।’’ मुख्यमंत्री ने भारत सेवाश्रम संघ के संस्थापक स्वामी प्रणवानंद महाराज और उस समय की बंगाल विधानसभा के उन प्रमुख लोगों और सदस्यों को भी याद किया, जिनकी कोशिशों एवं फैसलों की वजह से पश्चिम बंगाल भारत का हिस्सा बन पाया।

शुभेंदु ने कहा, ‘‘अगर उन्होंने बंगालियों के लिए यह सुरक्षित मातृभूमि न बनाई होती, तो हमारी संस्कृति, भाषा और अस्तित्व पर गंभीर संकट आ जाता।’’ उन्होंने लोगों से मुखर्जी के आदर्शों से प्रेरणा लेकर एक ‘‘नए, सुरक्षित और समृद्ध पश्चिम बंगाल’’ का निर्माण करने का आह्वान किया। बंगाल विधानसभा ने 20 जून, 1947 को एक अलग प्रांत बनाने के पक्ष में मतदान किया था, जिससे भारत के विभाजन के बाद पश्चिम बंगाल के गठन का रास्ता साफ हुआ। भाजपा सरकार ने इस तारीख को राज्य के इतिहास में एक महत्वपूर्ण क्षण के तौर पर पेश करने की कोशिश की है, जबकि हाल के वर्षों में ‘पश्चिम बंगाल दिवस’ मनाना राजनीतिक बहस का विषय रहा है।

 

A heartfelt letter from Hon’ble Prime Minister Shri @narendramodi Ji on the historic occasion of Paschimbanga Divas. On behalf of the people of West Bengal, I express my deepest gratitude to the Hon’ble Prime Minister for his inspiring words, warm wishes and unwavering support… pic.twitter.com/wRQcXInlst

— Suvendu Adhikari (@SuvenduWB) June 20, 2026

___________________________________________________________________________________________________________________

.369

Tags: CM SUVENDU ADHIKARIPaschimbanga DibosWest Bengal Day
Previous Post

KMC के चुनाव होंगे दिसंबर में : सीएम शुभेंदु अधिकारी

Next Post

CII : बंगाल 50 साल बाद भारी उद्योगों का स्वागत करने के लिए तैयार, जल्द ही शुरू होगा सिंगल-विंडो लॉजिस्टिक्स क्लीयरेंस सिस्टम : अर्जुन सिंह

Next Post
CII : बंगाल 50 साल बाद भारी उद्योगों का स्वागत करने के लिए तैयार, जल्द ही शुरू होगा सिंगल-विंडो लॉजिस्टिक्स क्लीयरेंस सिस्टम : अर्जुन सिंह

CII : बंगाल 50 साल बाद भारी उद्योगों का स्वागत करने के लिए तैयार, जल्द ही शुरू होगा सिंगल-विंडो लॉजिस्टिक्स क्लीयरेंस सिस्टम : अर्जुन सिंह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.