• Contact Us
Sunday, September 13, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home बंगाल

बीएसएफ महानिदेशक ने आईसीपी पेट्रापोल और 68वीं बटालियन की सीमा चौकी का किया दौरा

BSF Director General visited ICP Petrapole and Border Outpost of 68th Battalion

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
06/08/2024
in बंगाल
0
बीएसएफ महानिदेशक ने आईसीपी पेट्रापोल और 68वीं बटालियन की सीमा चौकी का किया दौरा
0
SHARES
17
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता : सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी (Border Security Force Director General Daljit Singh Chaudhary) ने मंगलवार को उत्तर 24 परगना जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा (BHARAT-BANGLADESH BORDER) पर स्थित आईसीपी पेट्रापोल ( ICP Petrapole) और 68वीं बटालियन (Border Outpost of 68th Battalion) की सीमा चौकी राणाघाट का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने रवि गांधी (अतिरिक्त महानिदेशक, पूर्वी कमान) और मनिंदर प्रताप सिंह (महानिरीक्षक, दक्षिण बंगाल) फ्रंटियर के साथ सामरिक और परिचालन तैयारियों की समीक्षा की।

चौधरी का यह दौरा बांग्लादेश में हाल ही में हुई घटनाओं के संदर्भ में इन प्रमुख स्थानों पर बीएसएफ की तैयारियों और तैनाती रणनीतियों का आकलन करने के उद्देश्य से किया गया। आईसीपी पेट्रापोल पहुंचने पर उन्होंने पैसेंजर और कार्गो टर्मिनलों का निरीक्षण किया और जवानों के समक्ष आने वाली चुनौतियों की समीक्षा की। 145वीं बटालियन के कार्यवाहक कमांडिंग ऑफिसर ने बटालियन की परिचालन प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी और नए आईसीपी भवन का भी दौरा किया गया।

#WATCH | @BSF_India | BSF DG Daljit Singh Chaudhary, accompanied by ADG Ravi Gandhi and IG Maninder P S. Pawar, inspected the ICP Petrapole and Ranaghat Border Outpost.

This visit was focused on evaluating tactical readiness amidst recent developments in Bangladesh.

Find the… pic.twitter.com/dljEwI3R42

— PB-SHABD (@PBSHABD) August 6, 2024

इसके बाद, बीएसएफ महानिदेशक ने 68वीं बटालियन की राणाघाट सीमा चौकी का दौरा किया। यहां उन्होंने बीएसएफ अधिकारियों के साथ बैठक की और अवैध घुसपैठ और तस्करी से निपटने के लिए परिचालन रणनीतियों पर चर्चा की। चौधरी ने इन चुनौतियों से निपटने के लिए सतर्कता बढ़ाने और प्रभावी उपाय करने पर जोर दिया।

दौरे के समापन पर दलजीत सिंह चौधरी ने सैनिक सम्मेलन में अधिकारियों और जवानों को संबोधित करते हुए बांग्लादेश की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की और सीमा पर किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए। उन्होंने बांग्लादेश की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में सीमा तैयारियों के महत्व को रेखांकित किया और अधिकारियों व जवानों से सतर्क और तैयार रहने को कहा।

यह दौरा भारत-बांग्लादेश सीमा के सबसे संवेदनशील क्षेत्रों में से एक में मजबूत सुरक्षा उपायों और परिचालन दक्षता को बनाए रखने के लिए बीएसएफ की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
(इनपुट- हिन्दुस्थान समाचार)

Tags: Border Outpost of 68th BattalionBorder Security Force Director General Daljit Singh ChaudharybsfICP Petrapole
Previous Post

यूट्यूब और गूगल के साथ सहयोग करने से विमानन क्षेत्र में दक्षता और नवाचार में होगी वृद्धि : राममोहन नायडू

Next Post

7 अगस्त, 2024 को मनाया जाएगा ‘10वां राष्ट्रीय हथकरघा दिवस’

Next Post
7 अगस्त, 2024 को मनाया जाएगा ‘10वां राष्ट्रीय हथकरघा दिवस’

7 अगस्त, 2024 को मनाया जाएगा ‘10वां राष्ट्रीय हथकरघा दिवस’

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In