• Contact Us
Tuesday, September 15, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home बंगाल

ईडी छापेमारी के खिलाफ शुक्रवार को सीएम ममता बनर्जी निकालेंगी विरोध रैली

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
08/01/2026
in बंगाल
0
हम वक्फ संपत्तियों को छीनने नहीं देंगे, किसी को भी किसी धार्मिक स्थल को छूने की इजाजत नहीं दी जाएगी : ममता
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता : प्रवर्तन निदेशालय द्वारा राजनीतिक परामर्श कंपनी आई-पैक के कार्यालय और उसके निदेशक प्रतीक जैन के आवास पर की गई छापेमारी की कार्रवाई के खिलाफ शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विरोध रैली निकालने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि केंद्रीय एजेंसियों की इस तरह की कार्रवाई चुनावों से पहले राजनीतिक रूप से प्रेरित है। बता दें क‍ि राज्य विधानसभा के लिए इस साल अप्रैल-मई महीने में चुनाव होने की संभावना है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘अगर वे एसआईआर को लेकर हम पर हमला करते हैं, मेरे खिलाफ झूठा मामला बनाते हैं या हमारे दस्तावेज चुराने की कोशिश करते हैं, तो क्या मुझे ऐसे प्रयासों का विरोध नहीं करना चाहिए?’’

बनर्जी ने कहा, ‘‘उन्होंने (ईडी) सब कुछ चुरा लिया है, सारा डेटा, एसआईआर सूची।’’ सीएम ने दावा किया कि केंद्रीय एजेंसियों की ऐसी गतिविधियां ‘‘चुनाव से पहले होती हैं’’।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘कल मैं जादवपुर 8बी बस स्टैंड से हाजरा चौराहे तक विरोध रैली का नेतृत्व करूंगी।’’ उन्होंने लोगों से इस पांच किलोमीटर से अधिक लंबी रैली में हिस्सा लेने की अपील करते हुए कहा कि अगर उन पर हमला होता है तो वह निश्चित रूप से जवाब देंगी।

उन्होंने कहा, ‘‘वे न केवल हमारी पार्टी (तृणमूल कांग्रेस)पर, बल्कि हमारी सरकार पर भी हमले करते हैं।’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘इंसानियत और इंसाफ के लिए हमारी लड़ाई जारी रहेगी।’’

बता दें क‍ि ईडी ने कोयला चोरी घोटाले से जुड़े धनशोधन की जांच के तहत बृहस्पतिवार को कोलकाता स्थित आई-पैक के कार्यालय और उसके निदेशक प्रतीक जैन के घर की तलाशी के लिए अभियान चलाया।

___________________________________________________________________________________________________________________

Tags: cm mamata banerjeeSIR
Previous Post

एसआईआर : विदेश में रह रहे लोग सुनवाई के ल‍िए भेज सकते है पर‍िवार के सदस्‍य को : सीईओ बंगाल

Next Post

तृणमूल कांग्रेस का कलकत्ता उच्च न्यायालय से अनुरोध, ईडी द्वारा जब्त दस्तावेजों के ‘दुरुपयोग’ और प्रसार’’ पर लगाये रोक

Next Post
25 हजार से अधिक नियुक्त शिक्षकों की हुई नौकरी रद्द व 12 % ब्‍याज समेत देना होगा वेतन वापस

तृणमूल कांग्रेस का कलकत्ता उच्च न्यायालय से अनुरोध, ईडी द्वारा जब्त दस्तावेजों के 'दुरुपयोग' और प्रसार’’ पर लगाये रोक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In