• Contact Us
Saturday, September 12, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home बंगाल

स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए अधिकारियों का तबादला और तैनाती का है अध‍िकार : न‍िर्वाचन आयोग

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
25/03/2026
in बंगाल
0
बंगाल में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान कल से, दूसरे चरण का नामांकन आज हुआ समाप्त
0
SHARES
9
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता : निर्वाचन आयोग ने बुधवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय को बताया कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए अधिकारियों का तबादला और तैनाती करना उसके अधिकार क्षेत्र में है। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों की घोषणा के तुरंत बाद निर्वाचन आयोग द्वारा कई आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादलों को चुनौती देने वाली एक जनहित याचिका पर मुख्य न्यायाधीश सुजॉय पॉल की अध्यक्षता वाली खंडपीठ के समक्ष दलीलें देते हुए आयोग के वकील ने कहा कि याचिका की मंशा ठीक नहीं प्रतीत होती है, और इसे जनहित याचिका के रूप में नहीं माना जा सकता है।
आयोग की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील डी एस नायडू ने अदालत के समक्ष दलील दी कि आयोग को स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के संचालन में बाधा डालने वाली किसी भी अप्रत्याशित परिस्थिति या आपात स्थिति से निपटने के लिए विशिष्ट शक्तियां दी गई हैं।

याचिकाकर्ता का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ वकील कल्याण बनर्जी ने कहा कि निर्वाचन आयोग की पूर्ण शक्तियों को लेकर कोई प्रश्न नहीं हैं, बल्कि सवाल संविधान के अनुच्छेद 327 के तहत अधिनियमित किसी भी कानून या उपनियम से संबंधित है। संविधान का अनुच्छेद 327 संसद को संसद के दोनों सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) और राज्य विधानसभाओं (विधानसभा और विधान परिषद) के चुनावों के संबंध में कानून बनाने का अधिकार देता है।

बनर्जी तृणमूल कांग्रेस के लोकसभा सदस्य भी हैं। बनर्जी ने खंडपीठ के समक्ष दावा किया कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराना आयोग का कर्तव्य है, लेकिन संवैधानिक निकाय ‘‘मनमानी और अपारदर्शी’’ तरीके से काम कर रहा है। अदालत ने सुनवाई शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दी है, जिस दिन इस पर फिर से सुनवाई होगी।

याचिकाकर्ता ने जनहित याचिका में दावा किया है कि 15 मार्च को विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद से आयोग द्वारा 63 पुलिसकर्मियों समेत 79 अधिकारियों का तबादला किया गया है। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को होंगे और मतगणना चार मई को होगी।

_____________________________________________________________________________________________________

Tags: #calcuttahighcourtElection Commission of India
Previous Post

पश्‍च‍िम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने व‍िधानसभा चुनाव के पहले 23 पदों से दिया इस्तीफा

Next Post

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का विमान खराब मौसम के कारण डेढ़ घंटे देरी से उतरा कोलकाता हवाई अड्डे पर

Next Post
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का विमान खराब मौसम के कारण डेढ़ घंटे देरी से उतरा कोलकाता हवाई अड्डे पर

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का विमान खराब मौसम के कारण डेढ़ घंटे देरी से उतरा कोलकाता हवाई अड्डे पर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In