• Contact Us
Sunday, September 13, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home बंगाल

टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के गोला बारूद के आरोप के बाद आज राज्यपाल के नेतृत्व में राजभवन में चला व्यापक तलाशी अभियान 

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
17/11/2025
in बंगाल
0
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के गोला बारूद के आरोप के बाद आज राज्यपाल के नेतृत्व में राजभवन में चला व्यापक तलाशी अभियान 
0
SHARES
16
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ सी. वी. आनंद बोस ने सोमवार को राजभवन में व्यापक तलाशी अभियान चलाया। तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी ने आरोप लगाया था कि राजभवन के अंदर हथियार और गोला-बारूद जमा किया जा रहा है। बनर्जी ने शनिवार को बोस पर “भाजपा के अपराधियों को पनाह देने” और “उन्हें बम और बंदूकों से लैस करने” का आरोप लगाया था।

एक अधिकारी ने बताया, “राज्यपाल बोस कोलकाता पुलिस के अधिकारियों और केंद्रीय बलों, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड की एक टीम का नेतृत्व क‍िये ताकि यह पता लगाया जा सके कि अंदर हथियार और गोला-बारूद तो नहीं रखा गया है।” बोस ने उत्तर बंगाल का अपना दौरा बीच में ही छोड़कर खुद इस अभियान का नेतृत्व किया। यह अभियान राजभवन के भूतल पर दोपहर 2.15 बजे शुरू हुआ था।

उन्होंने कहा, “राजभवन पुलिस चौकी पर भी जवानों की तैनाती की गई है। आपदा प्रबंधन और नागरिक सुरक्षा विभाग के अधिकारी भी तलाशी में शामिल रहे।” तलाशी अभियान के लिए राजभवन परिसर को खाली कराया गया। अधिकारी ने बताया कि नागरिक समाज के सदस्यों और पत्रकारों को बोस के साथ जाने की अनुमति दी गई थी और इस अभियान का “लाइव स्ट्रीमिंग” किया गया था।

बनर्जी के ये आरोप बोस के उस बयान के कुछ घंटे बाद आए हैं जिसमें उन्होंने कहा था कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) “चुनाव प्रक्रिया को दुरुस्त” करने के लिए ज़रूरी है। बोस ने रविवार को कहा कि उन्होंने बनर्जी के दावों पर कानूनी राय मांगी है, जिसके बाद विधायक ने कहा कि वह अदालत में लड़ाई के लिए तैयार हैं और उन्हें डराया नहीं जा सकता।

_____________________________________________________________________________________________________________________

 

 

Tags: a massive search operation was carried out at the Raj Bhavan today under the leadership of the Governor.Following TMC MP Kalyan Banerjee's allegation of ammunitionGovernor of West Bengal Dr C V Ananda BoseKolkata Raj Bhavan
Previous Post

बंगाल में रविवार तक एसआईआर के लिए 7.61 करोड़ गणना प्रपत्र किए गए वितरित

Next Post

राजभवन ने हथियार बांटने वाले बयान पर कल्याण बनर्जी के खिलाफ पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

Next Post
राज्यपाल डॉ सी वी आनंद बोस ने सर्वश्रेष्ठ दुर्गा पूजा पंडाल के लिए 5 लाख बेंगलियाना पुरस्कार की घोषणा की

राजभवन ने हथियार बांटने वाले बयान पर कल्याण बनर्जी के खिलाफ पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In