• Contact Us
Wednesday, November 4, 2026
  • Login
Mochan Samachar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachar
No Result
View All Result
Home बंगाल

‘अन्नपूर्णा योजना’ के रुपये तीन जून से म‍िलेंगे , आवेदन पत्र भरवाने सहायक आऐंग घर : शुभेंदु अधिकारी

Mochan Samachar by Mochan Samachar
30/05/2026
in बंगाल
0
TMC ने सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ चुनाव आयोग में की शिकायत
0
SHARES
19
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता :  पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को कहा कि ‘अन्नपूर्णा योजना’ के तहत धनराशि के अंतरण का पहला चरण तीन जून से शुरू होगा, जिसमें पात्र महिला लाभार्थियों को सीधे उनके बैंक खातों में तीन हजार रुपये प्राप्त होंगे। शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि लाभार्थियों को चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि राज्य सरकार के अधिकारी योजना के लिए आवेदन पत्र भरने में उनकी मदद करने के लिए घरों का दौरा करेंगे, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सहायता केवल वास्तविक लाभार्थियों तक ही पहुंचे।

बारह पृष्ठों के आवेदन पत्र में महिलाओं को परिवार के प्रत्येक सदस्य के बारे में विस्तृत जानकारी देनी होगी, जिसकी कई वर्गों ने आलोचना की है। कुछ लोगों का आरोप है कि अत्यधिक दस्तावेजीकरण से वास्तविक लाभार्थी वंचित रह सकते हैं। यहां स्वास्थ्य विभाग के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। हमारे अधिकारी घर-घर जाकर फॉर्म भरने में महिलाओं की मदद करेंगे। किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। हम चाहते हैं कि योजना का लाभ केवल वास्तविक लाभार्थियों को ही मिले।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार कल्याणकारी कार्यक्रमों को लागू करते समय पारदर्शिता और वित्तीय अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। शुभेंदु अधिकारी ने कहा, ‘‘हम नहीं चाहते कि धनराशि किसी गैर-भारतीय के खाते में जमा हो या पुरुष उन लाभों को प्राप्त करें, जो महिला लाभार्थियों के लिए हैं।’’

उन्होंने कहा कि महिला लाभार्थियों के लिए निर्धारित लाभ कथित तौर पर प्राप्त करने के लिए कई पुरुषों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार अपने ‘संकल्प पत्र’ (चुनाव घोषणापत्र) में उल्लेखित सभी वादों को पूरा करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा संचालित बसों में महिलाएं एक जून से निशुल्क यात्रा कर सकेंगी, जिससे भाजपा के चुनावी वादों में से एक पूरा हो जाएगा। शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि राज्य का बजट 22 जून को पेश किया जायेगा और उन्होंने उम्मीद जताई कि यह पश्चिम बंगाल के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेगा।

______________________________________________________________________________________________

Tags: Annapurna Bhandar Schemewest bengal government
Previous Post

सभी लाभ प्राप्त करने के लिए केंद्र के साथ मिलकर काम करेगी बंगाल सरकार: शुभेंदु

Next Post

बंगाल में सोमवार को होगा मंत्रिमंडल विस्तार, 35 मंत्री सुबह 11 बजे लोक भवन में लेंगे शपथ

Next Post
‘लक्ष्मी भंडार’ की लगभग 30 लाख लाभार्थी अपात्र, ‘अन्नपूर्ण भंडार’ योजना का फॉर्म हुआ जारी

बंगाल में सोमवार को होगा मंत्रिमंडल विस्तार, 35 मंत्री सुबह 11 बजे लोक भवन में लेंगे शपथ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
Mochan Samachar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

चक्रवात ‘अर्नब’ : बंगाल के कई हिस्सों में 31 अक्टूबर तक हो सकती है भारी बारिश : आईएमडी

भीषण चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का पश्चिम बंगाल पर कोई असर पड़ने की संभावना नहीं : मौसम विभाग

02/11/2026
कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रही विदेशी ताकतों के हाथों की कठपुतली हैं : भाजपा अध्यक्ष

कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रही विदेशी ताकतों के हाथों की कठपुतली हैं : भाजपा अध्यक्ष

02/11/2026
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In