• Contact Us
Saturday, September 12, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home बंगाल

माइक्रोसॉफ्ट और जीटीपी, टेक अवंत-गार्डे ने पश्चिम बंगाल के 101,464 सरकारी शिक्षकों को सफलतापूर्वक डिजिटल प्रशिक्षण दिया

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
28/11/2023
in बंगाल
0
माइक्रोसॉफ्ट और  जीटीपी, टेक अवंत-गार्डे ने पश्चिम बंगाल के 101,464 सरकारी शिक्षकों को सफलतापूर्वक डिजिटल प्रशिक्षण दिया
0
SHARES
22
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता : पश्चिम बंगाल सरकार ने माइक्रोसॉफ्ट एजुकेटर (एमई) प्रोग्राम को समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ सफलतापूर्वक पूरा करने वाले 101,464 शिक्षकों को गर्व के साथ मान्यता प्रदान की।  जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार इस प्रोग्राम में हाइब्रिड लर्निंग 3.0, एजुकेटर के लिए 21वीं सदी के लर्निंग टूल्स, माइक्रोसॉफ्ट O365 टूल्स एवं सोशल कनेक्ट जैसे विषय शामिल रहे। इस गहन शिक्षा कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य में शिक्षा का डिजिटल परिवर्तन करना है। यह हाइब्रिड लर्निंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पश्चिम बंगाल भारत का पहला राज्य है जिसने एक लाख से अधिक शिक्षकों को डिजिटल स्किलिंग में प्रशिक्षित और प्रमाणित किया है। यह स्कूलों को भविष्य के लिए तैयार बनाने की दिशा में पहला कदम है।

राज्य की ओर से अपने उन शिक्षकों के लिए 16 नवंबर को शानदार स्नातक दिवस समारोह की घोषणा की गई है, जिन्होंने डिजिटल स्किलिंग पाठ्यक्रम – माइक्रोसॉफ्ट एजुकेटर (एमई) को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। यह आयोजन न केवल राज्य बल्कि देश भर के अनेकानेक शिक्षकों को डिजिटल रूप से कुशल बनने के लिए प्रोत्साहित करेगा। स्कूल शिक्षा सचिव, विभाग और राज्य परियोजना निदेशक, पश्चिम बंगाल समग्र शिक्षा मिशन – श्री शुभ्र चक्रवर्ती (आईएएस) ने कहा, “शिक्षा में अध्यापकों की प्राथमिक भागीदारी है; वे राष्ट्र निर्माण के सूत्रधार हैं। हमारे शिक्षकों को डिजिटल कौशल पर प्रशिक्षित करने के साथ, यह प्रोग्राम स्वामी विवेकानन्द और रवीन्द्रनाथ टैगोर जैसे नवप्रवर्तकों के दिखाए रास्ते पर चलते हुए शिक्षा के एक नए युग की शुरुआत करेगा।”

माइक्रोसॉफ्ट के वर्ल्ड वाइड सार्वजनिक क्षेत्र के वरिष्ठ शिक्षा उद्योग सलाहकार डॉ. विन्नी जौहरी ने कहा, “आधुनिक उपकरणों और तकनीकों को अपनाने में पश्चिम बंगाल के शिक्षकों के समर्पण को देखकर मैं अत्यंत प्रसन्न हूं। यह पहल शिक्षा के भविष्य को आकार देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”

टेक अवंत-गार्डे के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, अली सैत ने कहा, “101,464 शिक्षकों की मान्यता ज्ञान युग में शिक्षकों को बढ़ावा देने में पश्चिम बंगाल की प्रतिबद्धता का एक प्रमाण है। टीएजी और पश्चिम बंगाल राज्य के बीच सहयोग गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रौद्योगिकी के माध्यम से शिक्षकों के सशक्तिकरण के प्रति वचनबद्धता का प्रतीक है। हमारा मानना है कि शिक्षकों को आवश्यक डिजिटल कौशल प्रदान करके, हम शिक्षा की नई शैली बना रहे हैं जो सहस्राब्दी तक चलेगी। इस शिक्षा प्रणाली को अपनाने से भारत दुनिया का सबसे प्रगतिशील समाज बन जायेगा।”

पश्चिम बंगाल सरकार हर जिले में एक स्कूल को हाइब्रिड स्कूल बनाने पर भी विचार कर रही है ताकि राज्य के हर सुदूर हिस्से में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो सके।

पश्चिम बंगाल सरकार, माइक्रोसॉफ्ट और टेक अवंत-गार्डे उन शिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हैं जिन्होंने इस कार्यक्रम को पूरा कर लिया है और स्नातक हो रहे हैं। हम आशा करते हैं कि इससे अनेकानेक शिक्षकों को प्रेरणा मिलेगी और शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सफलता एवं प्रगति का अनुभव करने के लिए डिजिटल कौशल हासिल करेंगे।

………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………….

Tags: 464 government teachers in West Bengal464 सरकारी शिक्षकों को सफलतापूर्वक डिजिटल प्रशिक्षण दियाin collaboration with the School Education Department of West BengalMicrosoft and its award-winning Global Training Partner (GTP)successfully delivered digital training to 101Tech Avant-Gardeटेक अवंत-गार्डे ने पश्चिम बंगाल के स्कूली शिक्षा विभाग के सहयोग से पश्चिम बंगाल के 101माइक्रोसॉफ्ट और इसके पुरस्कृत ग्लोबल ट्रेनिंग पार्टनर (जीटीपी)
Previous Post

iLEAD ने मुर्शिदाबाद में विरासत पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जरीना वहाब, चिरंजीत चक्रवर्ती, चैती घोषाल के साथ एक स्टार-स्टडेड संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया

Next Post

देशभर में 12 स्थानों पर आईसीएआई दीक्षांत समारोह 2023 का आयोजन

Next Post
देशभर में 12 स्थानों पर आईसीएआई दीक्षांत समारोह 2023 का आयोजन

देशभर में 12 स्थानों पर आईसीएआई दीक्षांत समारोह 2023 का आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In