• Contact Us
Sunday, September 13, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home बंगाल

पोइला बैसाख और अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर तनिष्क लाया अपना नया और खास कलेक्शन ‘ह्यूज़’

डिज़ाइन के अनुरूप रंगों की कलात्मक दास्तां, 100% प्राकृतिक रंगीन जेमस्टोन्स से तराशा हुआ अनोखा अंदाज़ 

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
11/04/2026
in बंगाल
0
पोइला बैसाख और अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर तनिष्क लाया अपना नया और खास कलेक्शन ‘ह्यूज़’
0
SHARES
17
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता : भारत का अग्रणी ज्वेलरी ब्रांड और टाटा परिवार का एक हिस्सा, तनिष्क ने पोइला बैसाख और अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर लेकर आया है, प्राकृतिक रंगीन जेमस्टोन्स का जादू – अपना नया और खास कलेक्शन ‘ह्यूज़’! भारतीय ग्राहकों की जेमस्टोन्स के प्रति लगातार बढ़ती रूचि को देखते हुए बनाया गया, 100% प्राकृतिक जेमस्टोन्स से सजा, तनिष्क का नया कलेक्शन ‘ह्यूज़’, इस श्रेणी में विश्वसनीयता और कलात्मकता के नए मानक स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है, और शुद्धता और बेहतरीन डिज़ाइन के प्रति तनिष्क की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। आज की आधुनिक बंगाली महिलाएँ अपनी एक अलग और खास पहचान चाहती हैं, वे ऐसे आभूषण चाहती हैं जिनमें नया मिज़ाज हो और सलीकेदार अंदाज़ भी हो। तनिष्क का यह नया कलेक्शन उनकी इसी पसंद को ध्यान में रखकर बनाया गया है। चाहे ऑफिस का डेली लुक हो या किसी खास फंक्शन की रौनक, ये जेमस्टोन्स आपके हर पल को खास बना देंगे।

कोलकाता में आयोजित एक विशेष लॉन्च इवेंट में ‘ह्यूज़’ को पेश किया गया, जहाँ डिज़ाइन, शिल्पकारी और आधुनिक अभिव्यक्ति का एक अनूठा संगम देखने को मिला। इस आयोजन ने बंगाल की संस्कृति और यहाँ की नई पीढ़ी की पसंद के साथ तनिष्क के गहरे जुड़ाव को और मज़बूत किया। मिमी चक्रवर्ती ने रेड कार्पेट पर अपनी गरिमामयी उपस्थिति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया और इस कलेक्शन की मूल भावना को साक्षात पेश किया। तनिष्क के सर्कल बिज़नेस हेड (E1), श्री आलोक रंजन भी इस अवसर पर उपस्थित थे। इस कलेक्शन की प्रेरणा है ‘सृजोनी’—आज की वो बंगाली महिला, जो न केवल अपनी शख्सियत बल्कि अपने आस-पास की दुनिया को भी एक नया रूप देती है। वह अपनी बात पूरे आत्मविश्वास से कहने वाली, भरोसे से भरी और पूरी तरह से प्रामाणिक है, जो परंपरा और आधुनिकता के बीच बखूबी तालमेल बनाना जानती है। वह अपने आभूषणों के ज़रिए अपनी विशिष्ट पहचान दुनिया के सामने रखती है, परंपराओं को अपनी आधुनिक जीवनशैली का हिस्सा बना लेती है।

यह कलेक्शन भारतीय गर्मी के मौसम के रंगों और उसके खुलेपन से प्रेरित है। इन रंगों और एहसास को आधुनिक और कलात्मक डिज़ाइनों में ढाला गया है। हर आभूषण के केंद्र में एक जेमस्टोन है। जेमस्टोन्स की प्राकृतिक चमक और गहराई को निखारने के लिए उसके आस-पास की बनावट और शेप को बहुत बारीकी से तैयार किया गया है। इस कलेक्शन में आपको जेमस्टोन्स की कई तरह की कट्स का जादू देखने को मिलता है — चाहे वो क्लासिक ‘मार्कीज़’ (marquise) हो, बारीकी से तराशा गया ‘ताबीज़’ (tabiz) कट हो या रेशमी एहसास वाले ‘कैबोचोन’ (cabochon) स्टोन्स। हर कट जेमस्टोन्स की एक अलग चमक और उसकी अपनी शख्सियत को उभारता है। रंगों को परतों में सजाने और ‘बंचिंग’ व ‘स्लाइसिंग’ जैसी तकनीकों के इस्तेमाल से इन आभूषणों में एक गहराई और हलचल का एहसास होता है। इसका परिणाम ऐसी ज्वेलरी के रूप में सामने आता है जो न केवल आधुनिक, स्टाइलिश और प्रभावशाली है, बल्कि पहनने वाले के व्यक्तित्व को एक नई पहचान देती है।

अक्षय तृतीया के इस शुभ अवसर पर, तनिष्क का ‘ह्यूज़’ कलेक्शन सोने को देखने का नज़रिया बदल रहा है। अब सोना सिर्फ निवेश के लिए नहीं, बल्कि अपनी पसंद और स्टाइल को जाहिर करने का एक खूबसूरत ज़रिया है। इस कलेक्शन में दुनिया के कोने-कोने से बेहतरीन प्राकृतिक जेमस्टोन्स चुनकर लाए गए हैं—जैसे पन्ना (Emerald), एमेथिस्ट (Amethyst), सिट्रीन (Citrine), टूमलाइन (Tourmaline) और टैन्ज़ानाइट (Tanzanite)। हर स्टोन 100% प्राकृतिक है, जिसे अपनी चमक, शुद्धता और खास रंग के लिए कड़े मानकों पर परखा गया है। खूबसूरती के साथ-साथ तनिष्क आपको देता है पूरा भरोसा—पारदर्शी कीमत, लाइफटाइम मेंटेनेंस और 100% एक्सचेंज वैल्यू के साथ। यह कलेक्शन न केवल खूबसूरत है, बल्कि भारत में असली जेमस्टोन्स के आभूषणों के प्रति एक नया भरोसा पैदा करता है।

कलेक्शन के बारे में बात करते हुए, तनिष्क के ER के सर्कल बिज़नेस हेड,  आलोक रंजन ने कहा, “‘ह्यूज़’ के माध्यम से हम बंगाल में एक ऐसा कलेक्शन पेश कर रहे हैं, जो यहाँ की सांस्कृतिक जड़ों से गहराई से जुड़ा है और साथ ही आज के ग्राहकों की बदलती पसंद को भी बखूबी दर्शाता है। आजकल शादियों और त्योहारों के अवसरों पर ग्राहकों का रुझान स्पष्ट रूप से ऐसे आभूषणों की ओर बढ़ा है, जिनके डिज़ाइन बेहतरीन हो और जो उनके व्यक्तित्व को दर्शाते हो। इस कलेक्शन के ज़रिए हमारा उद्देश्य वर्सटैलिटी, बेमिसाल शिल्पकारी और विशिष्ट पहचान का वो भाव प्रदान करना है, जो आज की बंगाली महिला की विशिष्ट पहचान को उभारे और उनकी पसंद पर खरा उतरे। ‘ह्यूज़’ केवल आभूषणों के रंगों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आधुनिक महिला की शख्सियत के विविध आयामों को सम्मानित करने का एक प्रयास है।”

कलेक्शन पर अपने विचार साझा करते हुए, मिमी चक्रवर्ती ने कहा, “तनिष्क के इस कलेक्शन की जो बात मुझे सबसे ज़्यादा पसंद आई, वह है रंगों के ज़रिए खुद को अभिव्यक्त करने का इसका सहज अंदाज़। यह हमारी उस स्वाभाविक पसंद को दर्शाता है जिसके आधार पर हम अपनी भावनाओं के अनुसार आभूषण चुनते हैं, और कैसे वे चुनाव हमारी पूरी शख्सियत को बदल सकते हैं। तनिष्क के ‘ह्यूज़’ के साथ, यह किसी खास मौके के लिए तैयार होने के बारे में नहीं है, बल्कि खुद के लिए तैयार होने के बारे में है—अपने मूड, अपनी ऊर्जा और अपने हर पल को संजोने के बारे में है। यह अहसास बहुत ही लचीला, निजी और स्वाभाविक है, परिभाषाओं से परे यह एक ऐसा स्टाइल जो आपके साथ विकसित होता है, निखरता है।”

इस कलेक्शन की कीमतें ₹30,000* से शुरू होती हैं। हर दिन की चमक हो या खास मौके की शान, यह कलेक्शन उनके लिए एकदम सही है। अक्षय तृतीया के इस पावन पर्व पर, तनिष्क लाया है आपके लिए खास फेस्टिव ऑफर्स—सोने के आभूषणों के मेकिंग चार्जेस और डायमंड वैल्यू पर 20% तक की छूट*। साथ ही, सोने के आभूषणों की खरीदारी पर पाएं प्रति ग्राम ₹201 की फ्लैट छूट*। इतना ही नहीं, आप तनिष्क के ‘फेस्टिवल ऑफ एक्सचेंज’ का लाभ भी उठा सकते हैं। अपने पुराने सोने को बदल कर नई, स्टाइलिश और यादगार तनिष्क आभूषण लेने का सबसे सही समय है।

____________________________________________________________________________________________________________________

Tags: Akshaya TritiyaHueskolkataPoila BaisakhTanishq
Previous Post

पश्‍च‍िम बंगाल व‍िधानसभा चुनाव : न्यायालय के आदेश पर दो नाम समय सीमा समाप्त होने के बाद जोड़े गए मतदाता सूची में

Next Post

Asha Bhosle को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Next Post
Asha Bhosle को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Asha Bhosle को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In