• Contact Us
Monday, September 14, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home बंगाल

WBSSC ने कक्षा 11 और 12 में सहायक शिक्षकों के भर्ती के लिए प्रकाशित की मेधा सूची , कोलकाता में 27 से 28 जनवरी तक होंगे साक्षात्‍कार

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
22/01/2026
in बंगाल
0
पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग ने 1,804 दागी शिक्षकों की सूची जारी की
0
SHARES
11
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता  : पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (WBSSC) ने राज्य सरकार से सहायता प्राप्त विद्यालयों की कक्षा 11 और 12 में सहायक शिक्षकों के 12,445 पदों पर भर्ती के लिए मेधा सूची प्रकाशित की है। एक अधिकारी ने बताया कि साक्षात्कार 27 से 28 जनवरी तक कोलकाता में, 28 से 29 जनवरी तक झाड़ग्राम में और 29 से 30 जनवरी तक जलपाईगुड़ी में आयोजित किए जाएंगे।

पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (WBSSC) ने सितंबर में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक कक्षाओं के लिए सहायक शिक्षकों की भर्ती के वास्ते दूसरी राज्य स्तरीय चयन परीक्षा (एसएलएसटी) आयोजित की थी। माध्यमिक कक्षाओं के लिए 23,212 रिक्तियां हैं, जबकि उच्च माध्यमिक स्तर पर 12,445 पद भरे जाएंगे।

माध्यमिक कक्षाओं (9वीं और 10वीं) की मेधा सूची 24 नवंबर को प्रकाशित की गई और साक्षात्कार में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची 12 दिसंबर को प्रकाशित की गई थी।

बुधवार शाम को प्रकाशित मेधा सूची में 12,445 नाम हैं, और लगभग 6,000 उम्मीदवारों की प्रतीक्षा सूची भी जारी की गई है।

पिछले साल 3 अप्रैल को उच्चतम न्यायालय के आदेश से जिन स्कूल शिक्षकों की नौकरियां रद्द कर दी गई थीं, उनमें से कई को मेधा सूची में जगह मिली है।

‘डिजर्विंग टीचर्स फोरम’ की सदस्य रूपा कर्माकर ने कहा कि उन्हें माध्यमिक और उच्च माध्यमिक दोनों की मेधा सूची में जगह मिली है, जबकि कई ‘निर्दोष’ सहकर्मियों के नाम प्रतीक्षा सूची में हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि डब्ल्यूबीएसएससी उनके मामले पर विचार करेगा क्योंकि हम सभी संस्थागत भ्रष्टाचार के शिकार हुए हैं।’’

डब्ल्यूबीएसएससी के एक अधिकारी ने बताया कि सितंबर 2025 में भर्ती परीक्षा में शामिल हुए अधिकांश ‘निर्दोष’ उम्मीदवारों को दोनों मेधा सूची में स्थान मिला है। उन्होंने कहा, ‘‘अदालत के निर्देशानुसार सब कुछ पारदर्शी तरीके से किया जा रहा है।’’

______________________________________________________________________________________________

Tags: kolkataWBSSCwestbengal school service commission
Previous Post

बंधन बैंक का कुल कारोबार हुआ 3 लाख करोड़ रुपये के पार, व‍ित्तीय वर्ष 25-26 की तीसरी त‍िमाही में 11% प्रत‍िशत की हुई बढ़ोत्तरी

Next Post

NIFT कोलकाता ने 40 साल की उत्कृष्टता का जश्न मनाते हुए मनाया स्थापना दिवस

Next Post
NIFT कोलकाता ने 40 साल की उत्कृष्टता का जश्न मनाते हुए मनाया स्थापना दिवस

NIFT कोलकाता ने 40 साल की उत्कृष्टता का जश्न मनाते हुए मनाया स्थापना दिवस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In