• Contact Us
Saturday, October 24, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home बंगाल

भारतीय जनता पार्टी ने ‘एक व्यक्ति, एक पद’ के सिद्धांत के तहत छह मंत्रियों को पार्टी पदों से हटाया

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
25/09/2026
in बंगाल
0
Delhi Assembly Election : भाजपा के 29 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता : भारतीय जनता पार्टी ने ‘एक व्यक्ति, एक पद’ के सिद्धांत के तहत छह मंत्रियों को पार्टी पदों से हटा द‍िया है। नगर निकाय चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को अपने पश्‍च‍िम बंगाल संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए विभिन्न स्तरों पर नये चेहरे नियुक्त किये।

इन नयी नियुक्तियों में महिला, युवा और ओबीसी मोर्चा से लेकर संगठनात्मक जिला अध्यक्ष और प्रदेश सचिव पद शामिल हैं। अधिसूचना के अनुसार, ये बदलाव ‘एक व्यक्ति, एक पद’ के सिद्धांत के तहत किए गए हैं।

पार्टी ने छह मंत्रियों -तापस रॉय, जगन्नाथ चट्टोपाध्याय, अग्निमित्रा पॉल, दीपक बर्मन, शंकर घोष और इंद्रनील खान- को उनकी प्रशासनिक जिम्मेदारियों को देखते हुए संगठनात्मक पदों से मुक्त कर दिया। रॉय, चट्टोपाध्याय, पॉल और बर्मन पहले पार्टी की प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष पद पर थे, जबकि घोष प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

राज्य निर्वाचन आयोग के सूत्रों के अनुसार, कोलकाता और हावड़ा समेत सात नगर निगमों के चुनाव नवंबर के अंत में होने की संभावना है। शुक्रवार को की गई प्रमुख नियुक्तियों में अभिनेता से नेता बनीं अंजना बसु को भाजपा महिला मोर्चा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने फाल्गुनी पात्रा की जगह ली है, जिन्हें पार्टी की प्रदेश इकाई का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

_________________________________________________________________________________________________

Tags: bjpkolkata
Previous Post

बंगाल में अदाणी समूह 2035 तक एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का करेगा निवेश : गौतम अदाणी

Next Post

विद्यासागर विश्वविद्यालय शिक्षा, ज्ञान और ईश्वरचंद्र विद्यासागर के विचारों का केंद्र है: जगन्नाथ चट्टोपाध्याय

Next Post
विद्यासागर विश्वविद्यालय शिक्षा, ज्ञान और ईश्वरचंद्र विद्यासागर के विचारों का केंद्र है: जगन्नाथ चट्टोपाध्याय

विद्यासागर विश्वविद्यालय शिक्षा, ज्ञान और ईश्वरचंद्र विद्यासागर के विचारों का केंद्र है: जगन्नाथ चट्टोपाध्याय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

चोर बगान पूजा पंडाल भगदड़ : सीएम शुभेंदु ने मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये का चेक सौंपा, दी श्रद्धांज‍िल 

चोर बगान पूजा पंडाल भगदड़ : सीएम शुभेंदु ने मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये का चेक सौंपा, दी श्रद्धांज‍िल 

20/10/2026
हमारे गणतंत्र का पचहत्तरवां वर्ष, कई अर्थों में, देश की यात्रा में एक ऐतिहासिक पड़ाव है : राष्ट्रपति

दशहरा की पूर्व संध्या पर भारत की राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं

19/10/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In