• Contact Us
Wednesday, October 28, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home बंगाल

कोयला माफिया मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने पश्चिम बंगाल-झारखंड में मारे नये सिरे से छापे

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
03/02/2026
in बंगाल
0
कोयला माफिया मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने पश्चिम बंगाल-झारखंड में मारे नये सिरे से छापे
0
SHARES
12
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता :  झारखंड और पश्चिम बंगाल में सक्रिय कोयला माफिया के खिलाफ धनशोधन की जांच के तहत मंगलवार को पश्चिम बंगाल तथा दिल्ली में कई स्थानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नये सिरे से छापे मारे। एजेंसी के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के साथ ईडी के दलों ने सुबह करीब साढ़े छह बजे से दिल्ली, कोलकाता, आसनसोल, दुर्गापुर और पश्चिम बर्द्धमान जिले के अन्य हिस्सों में परिसरों की तलाशी लेनी शुरू की। जिन स्थानों की तलाशी ली गई, उनमें आसनसोल स्थित बुदबुद पुलिस थाने के नवनियुक्त प्रभारी अधिकारी (ओसी) मनोरंजन मंडल का आवास भी शामिल है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘ये तलाशी अभियान अवैध रेत और कोयले के व्यापार मामले की जांच से जुड़े हैं।’’

मंडल को पिछले साल भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद निलंबित कर दिया गया था और उस वक्त वह बाराबनी पुलिस थाने में तैनात थे। बाद में उन्हें आसनसोल पुलिस विशेष शाखा से संबद्ध कर दिया गया था। अभी तक उन्होंने बुदबुद पुलिस थाने में औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। ईडी की कार्रवाई के बाद अब ओसी के रूप में उनकी हालिया तैनाती जांच के दायरे में आ गई है। एजेंसी ने क्षेत्र में रेत और कोयला के कई व्यापारियों के घरों और कार्यालयों की भी तलाशी ली।

दुर्गापुर के सेपको इलाके में ईडी ने ‘केके मिनरल्स’ के मालिक एवं रेत व्यापारी प्रबीर दत्ता के आवास पर और साथ ही उनके भाई अमित दत्ता के आवास पर भी छापेमारी की। अधिकारियों ने बताया कि यह कंपनी बांकुरा, पश्चिम और पूर्व बर्द्धमान जिलों में रेत की खदानें संचालित करती है और इसके कार्यालय पानागढ़ में स्थित हैं।

पानागढ़ में रेत व्यापारी शेख हासिम मिर्जा बेग, अंडुल के भक्तारनगर क्षेत्र में शेख किरण मंडल और पांडाबेश्वर में कोयला व्यापारी शेख मैजुल के आवासों पर भी तलाशी अभियान चलाया गया। सूत्रों ने बताया कि कोलकाता और दिल्ली में भी कई स्थानों पर छापेमारी जारी थी।

इस मामले में तलाशी का पहला दौर पिछले साल नवंबर में चलाया गया था, जिसके दौरान ईडी ने कहा कि उसने 14 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी और सोना जब्त किया था। एजेंसी ने पश्चिम बंगाल और झारखंड पुलिस द्वारा दर्ज की गई कई प्राथमिकियों का संज्ञान लेते हुए धनशोधन निरोधक कानून के तहत शिकायत दर्ज की।

पुलिस की प्राथमिकियों में संकेत दिया गया है कि झारखंड-पश्चिम बंगाल सीमा पर कोयले की अवैध आपूर्ति का एक ‘‘विशाल’’ नेटवर्क संचालित हो रहा था। ईडी ने एक बयान में कहा था कि तलाशी के दौरान जब्त किए गए दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड ने प्राथमिकियों में लगाए गए आरोपों की पुष्टि की है और स्थानीय अधिकारियों की मदद से संचालित एक संगठित गिरोह की पहचान करने में भी मदद मिली है।

उसने दावा किया कि यह गिरोह पश्चिम बंगाल और झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों में बहुत सक्रिय है और उसने अपराध से ‘‘काफी’’ कमाई की है। यह मामला संघीय जांच एजेंसी द्वारा जांच किए जा रहे एक अन्य कथित कोयला घोटाला मामले से अलग है, जिसमें एजेंसी ने पिछले महीने कोलकाता में राजनीतिक परामर्श कंपनी ‘आई-पैक’ के परिसर पर छापा मारा था।

______________________________________________________________________________________________

 

Tags: KOLKATA ED RAID
Previous Post

परीक्षा पे चर्चा 2026 को सीखने का एक सार्थक उत्सव बनाने में हों शामिल : राज्‍यपाल बोस

Next Post

राज्यपाल बोस ने देबल रॉय को राज्य लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष किया नियुक्त

Next Post
राज्यपाल डॉ सी वी आनंद बोस ने सर्वश्रेष्ठ दुर्गा पूजा पंडाल के लिए 5 लाख बेंगलियाना पुरस्कार की घोषणा की

राज्यपाल बोस ने देबल रॉय को राज्य लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष किया नियुक्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

खेल मैत्री के 100 वर्ष : राजगीर में रग्बी के माध्यम से एकजुट हुए भारत और न्यूज़ीलैंड

खेल मैत्री के 100 वर्ष : राजगीर में रग्बी के माध्यम से एकजुट हुए भारत और न्यूज़ीलैंड

27/10/2026
चोर बगान पूजा पंडाल भगदड़ : सीएम शुभेंदु ने मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये का चेक सौंपा, दी श्रद्धांज‍िल 

चोर बगान पूजा पंडाल भगदड़ : सीएम शुभेंदु ने मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये का चेक सौंपा, दी श्रद्धांज‍िल 

20/10/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In