• Contact Us
Wednesday, November 4, 2026
  • Login
Mochan Samachar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachar
No Result
View All Result
Home बंगाल

एसएसपी चौरिसया इन्वीटेशनल प्रेज़ेन्टेड बाय टेक स्पोर्ट्स के दूसरे संस्करण की शुरूआत होगी आज से 

Mochan Samachar by Mochan Samachar
07/12/2023
in बंगाल
0
एसएसपी चौरिसया इन्वीटेशनल प्रेज़ेन्टेड बाय टेक स्पोर्ट्स के दूसरे संस्करण की शुरूआत होगी आज से 
0
SHARES
16
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता : टेक स्पोर्ट्स और टाटा स्टील प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया एक साथ मिलकर ऐतिहासिक रॉयल कैलकटा गोल्फ क्लब में 7-10 दिसम्बर 2023 के बीच टेक स्पोर्ट्स द्वारा प्रेज़ेन्टेड एसएसपी चौरसिया इन्वीटेशनल ला रहे हैं। टूर्नामेन्ट का लॉन्च पिछले साल भारतीय गोल्फ के दिग्गज एसएसपी चौरसिया के सम्मान में किया गया था, जिसमें रु 1 करोड़ की शानदार पुरस्कार राशि दी जाती है। यह प्रो-एएम इवेंट 6 दिसम्बर को हुआ।
टूर्नामेन्ट के शानदार मैदान में भारत के प्रमुख दिग्गजों -इवेंट के होस्ट एसएसपी चौरसिया, मनु गंदस (2022 टाटा स्टील पीजीटीआई ऑर्डर ऑफ मेरिट चैम्पियन), राशिद खान, ओम प्रकाश चौहान (2023 टाटा स्टील पीजीटीआई रैंकिंग लीडर), राहिल गंगजी, खालिन जोशी, चिक्करंगप्पा, वीर आहलावत, करण प्रताप सिंह, उदयन माने और अमन राज के साथ 124 पेशेवर होंगे।
विदेशों से भी कई दिग्गज इस आयोजन की शोभा बढ़ाएंगे जैसे श्री लंका से एन थंगराजा, अनूरा रोहाना, के प्राबागारन, बांग्लादेश जमाल हुसैन, बादल हुसैन, मोहम्मद अकबर हुसैन, मोहम्मद दुलाल हुसैन, अमेरिका के वरूण चोपड़ा, नेपाल के सुकरा बहादुर राय, कनाडा के सुखराज सिंह गिल और अंदोरा के केवनि एस्टेवे रिगैल।
एसएसपी चौरसिया के अलावा कई अन्य जाने-जाने नाम जैसे शंकर दास, दिव्याशु बजाज, मोहम्मन संजु, अर्जुन पुरी और राजु अली मोलाह भी इस कोलकाता शहर के इस आयोजन में हिस्सा लेंगे।
दिग्गज एसएसपी चौरिसया जीव मिल्खा सिंह के बाद दूसरे भारतीय पेशेवर गोल्फर है जिनके सम्मान में एक पीजीटीआई आयोजन किया जाता है। एसएसपी के नाम कई उपलब्धियां दर्ज हैं जैसे वे मात्र दो भारतीय गोल्फर्स में से एक हैं जिन्होंने चार डीपी वर्ल्ड टूर टाइटल जीते हैं। एसएसपी ने एशियन टूर में छह खिताब जीते हैं और दो बार इंडियन ओपन चैम्पियन रह चुके हैं। चौरसिया रियो ओलम्पिक्स 2016 में और वर्ल्ड कप गोल्फ 2016 में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उन्होंने 2016 और 2018 में ईयूआर एशिया कप में टीम एशिया का प्रतिनिधित्व भी किया है। एसएसपी 17 पेशेवर खिताबों के विजेता हैं, उन्हें 2017 में अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।


टूर्नामेन्ट के होस्ट एसएसपी चौरसिया ने कहा, ‘‘टेक स्पोर्ट्स द्वारा प्रेज़ेन्टेड एसएसपी चौरसिया के दूसरे संस्करण में होस्ट की भूमिका को लेकर मैं बेहद उत्सुक हूं। यह सम्मान मिलना मेरे लिए गर्व की बात है। मैं श्री श्रीनिवासन, एचआर, टेक स्पोर्ट्स, पीजीटीआई और आरसीजीसी के प्रति आभारी हूं, जिन्होंने इस आयोजन को अपना समर्थन दिया है।’’
‘‘आरसीजीसी द्वारा उपलब्ध कराए गएमैदान और कोर्स की अनुकूल परिस्थितियों के बीच, गोल्फ का आगामी टूर्नामेन्ट बेहद रोमांचक होने वाला है। मैं अपने घरेलू मैदान में परफोर्मेन्स को लेकर बेहद उत्सुक हूं और सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देता हूं।

 श्रीनिवासन एचआर डायरेक्टर, टेक स्पोर्ट्स एवं प्रेज़ीडेन्ट, पीजीटीआई ने कहा, ‘‘पिछले साल पहले संस्करण की शानदार सफलता के बाद टेक स्पोर्ट्स एक बार फिर से भारतीय गोल्फ के दिग्गज एसएसपी चौरसिया के साथ साझेदारी में एसएसपी चौरसिया इन्वीटेशनल का दूसरा संस्करण ला रहा है। जो अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर उनकी उपलब्धियों का सम्मानित करता है, उन्होंने भारतीय पेशेवर गोल्फ को नई उंचाईयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मैं सभी खिलाड़ियां को शुभकामनाएं देना चाहूंगा।’’

उत्तम सिंह मुंडी, सीईओ, पीजीटीआई ने कहा, ‘‘एसएसपी चौरसिया इन्वीटेशनल प्रेज़ेन्टेड बाय टेक स्पोर्ट्स, भारतीय गोल्फ में एसएसपी चौरसिया के अमूल्य योगदान और अंतर्राष्ट्रीय मंच पर उनकी असाधारण उपलब्धियों को सम्मानित करता है। एसएसपी भारतीय गोल्फर्स की नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी व्यक्तित्व हैं।’’
‘‘हम श्री श्रीनिवासन, एचआर, टेक स्पोर्ट्स और आरसीजीसी के प्रति आभारी हैं जिन्होंने इस आयोजन को अपना समर्थन दिया है और मैदान पर रोमांचक गोल्फिंग एक्शन की उम्मीद करते हैं।’
गौरव घोष, कैप्टन, आरसीजीसी ने कहा, ‘‘एसएसपी चौरसिया का होम कोर्स होने के नाते, यह देखकर अच्छा लगता है कि हम पीजीटीआई और टेक स्पोर्ट्स के साथ साझेदारी में एसएसपी चौरसिया इन्वीटेशनल के दूसरे संस्करण की मेजबानी करने जा रहे हैं। यह टूर्नामेन्ट सही मायनों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एसएसपी की असाधारण उपलब्धियों को सम्मानित करता है। यह टूर्नामेन्ट क्लब एवं कोलकाता शहर के अधिक से अधिक युवाओं को प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।’
‘हमने खेल की अनुकूल परिस्थितियां उपलब्ध कराने के लिए काम किया है और उम्मीदकरते हैं कि आरसीजीसी में खेलने में गोल्फ़र्स को मज़ेदार अनुभव मिलेगा।’
दुनिया भर में विख्यात रॉयल कैलकटा गोल्फ क्लब जिसे ‘रॉयल’ के नाम से जाना जाता है, ब्रिटिश द्वीप के बाहर सबसे पुराना गोल्फ क्लब है, इसकी स्थापना 1829 में की गई थी। इसे देश में गेम का संस्थापक कहा जाता है। कुछ प्रतिष्ठित टूर्नामेन्ट यहीं पर खेले गए हैं जैसे इंडियन ओपन और ऑल इंडिया एमेच्योर चैम्पियनशिप। 7014-यार्ड का यह कोर्स लोंग हिटर्स के अनुकूल है और गलत शॉट्स का साथ नहीं देता है। बड़ी संख्या में वॉटर हाज़ार्ड्स के चलते यहां खेलना चुनौतीपूर्ण है, जहां खेल में महारत की ज़रूरत होती है।

………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………….

Tags: The second edition of SSP Chaurisaya Invitational presented by Tech Sports will start from today.एसएसपी चौरिसया इन्वीटेशनल प्रेज़ेन्टेड बाय टेक स्पोर्ट्स के दूसरे संस्करण की शुरूआत होगी आज से
Previous Post

 राज्यपाल डॉ. सी.वी. आनंद बोस ने कॉर्पोरेट गवर्नेंस, अनुसंधान और प्रशिक्षण के लिए आईसीएसआई केंद्र  का किया उद्घाटन  

Next Post

एक्रोपोलिस मॉल में एक्वाटिक थीम पार्क ” ओशन वर्ल्ड ” का आगाज

Next Post
एक्रोपोलिस मॉल में एक्वाटिक थीम पार्क ” ओशन वर्ल्ड ” का आगाज

एक्रोपोलिस मॉल में एक्वाटिक थीम पार्क " ओशन वर्ल्ड " का आगाज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
Mochan Samachar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

चक्रवात ‘अर्नब’ : बंगाल के कई हिस्सों में 31 अक्टूबर तक हो सकती है भारी बारिश : आईएमडी

भीषण चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का पश्चिम बंगाल पर कोई असर पड़ने की संभावना नहीं : मौसम विभाग

02/11/2026
कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रही विदेशी ताकतों के हाथों की कठपुतली हैं : भाजपा अध्यक्ष

कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रही विदेशी ताकतों के हाथों की कठपुतली हैं : भाजपा अध्यक्ष

02/11/2026
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In