• Contact Us
Tuesday, November 3, 2026
  • Login
Mochan Samachar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachar
No Result
View All Result
Home बंगाल

‘‘तृणमूल एसआईआर का विरोध इसलिए कर रही है, ताकि घुसपैठियों को संरक्षण दिया जा सके’’ : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

Mochan Samachar by Mochan Samachar
14/03/2026
in बंगाल
0
‘‘तृणमूल एसआईआर का विरोध इसलिए कर रही है, ताकि घुसपैठियों को संरक्षण दिया जा सके’’ : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को तृणमूल कांग्रेस पर ‘‘घुसपैठियों के अपने वोट बैंक को बचाने’’ के लिए मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया का विरोध करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि राज्य में तृणमूल कांग्रेस के शासनकाल में बड़े पैमाने पर घुसपैठ की वजह से कई क्षेत्रों की जनसांख्यिकी बदल गई है। प्रधानमंत्री ने कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि ममता बनर्जी सरकार संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है और उसके पतन की ‘उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है’।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘तृणमूल एसआईआर का विरोध इसलिए कर रही है, ताकि घुसपैठियों को संरक्षण दिया जा सके।’’मोदी ने दावा किया कि घुसपैठ के कारण राज्य के कई क्षेत्रों में जनसांख्यिकीय बदलाव हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस जानबूझकर ऐसी नीतियां अपना रही है, जो कई क्षेत्रों में हिंदुओं को अल्पसंख्यक बना रही हैं।

प्रधानमंत्री ने तृणमूल पर हिंदू शरणार्थियों को नागरिकता देने का विरोध राजनीतिक कारणों से करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया, ‘‘ तृणमूल हिंदू शरणार्थियों को नागरिकता देने का विरोध करती है, क्योंकि वे उन्हें अपना वोट बैंक नहीं मानते हैं।’’ मोदी ने कहा कि यह शर्मनाक है कि तृणमूल निर्वाचन आयोग जैसे संवैधानिक संस्थानों पर हमला कर रही है। उन्होंने कहा कि तृणमूल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अपमान करके सारी हदें पार कर दी हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ तृणमूल ने न केवल राष्ट्रपति का अपमान किया है, बल्कि उसने देश के आदिवासियों, जनता और संविधान का भी अपमान किया है।’’

________________________________________________________________________________________________________________

Tags: bjpPM MODISIRtmc
Previous Post

बंगाल विधानसभा चुनाव : 294 विधानसभा क्षेत्रों के लिए निर्वाचन अधिकारियों की हुई नियुक्ति

Next Post

पश्चिम बंगाल पुलिस की STF ने शरीफ़ उस्मान हादी हत्याकांड में मदद करने वाले फ़िलिप संगमाओ को क‍िया गिरफ़्तार

Next Post
पश्चिम बंगाल पुलिस की STF ने शरीफ़ उस्मान हादी हत्याकांड में मदद करने वाले फ़िलिप संगमाओ को क‍िया गिरफ़्तार

पश्चिम बंगाल पुलिस की STF ने शरीफ़ उस्मान हादी हत्याकांड में मदद करने वाले फ़िलिप संगमाओ को क‍िया गिरफ़्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
Mochan Samachar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

चक्रवात ‘अर्नब’ : बंगाल के कई हिस्सों में 31 अक्टूबर तक हो सकती है भारी बारिश : आईएमडी

भीषण चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का पश्चिम बंगाल पर कोई असर पड़ने की संभावना नहीं : मौसम विभाग

02/11/2026
कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रही विदेशी ताकतों के हाथों की कठपुतली हैं : भाजपा अध्यक्ष

कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रही विदेशी ताकतों के हाथों की कठपुतली हैं : भाजपा अध्यक्ष

02/11/2026
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In