• Contact Us
Sunday, November 1, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home बंगाल

पश्‍च‍िम बंगाल के राज्यपाल डॉ बोस ने राज्य के दो विश्वविद्यालयों के लिए नियुक्त किए नए कुलपति

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
28/01/2026
in बंगाल
0
मैं एक हिंसा-मुक्त, करप्शन-मुक्त बंगाल बनाना चाहता हूं : राज्यपाल
0
SHARES
11
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता :  पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ सी.वी. आनंद बोस ने बुधवार को दो विश्वविद्यालयों में पूर्णकालिक नए कुलपतियों की नियुक्ति की। इससे एक दिन पहले उन्होंने तीन विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की नियुक्ति की थी, जहां दो साल से अधिक समय से स्थायी प्रमुखों की नियुक्ति नहीं हुई थी।

लोक भवन के एक बयान में कहा गया है कि प्रोफेसर निमाई चंद्र साहा को हरिचंद गुरुचंद विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है, जबकि प्रोफेसर अयान भट्टाचार्य संस्कृत कॉलेज और विश्वविद्यालय का कार्यभार संभालेंगे।

राज्यपाल के साथ ही राज्य विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति की जिम्मेदारी संभालने हुए उन्होंने यह नियुक्तियां की।

इससे एक दिन पहले 27 जनवरी को अरुणासिस गोस्वामी को बाबा साहेब अंबेडकर शिक्षा विश्वविद्यालय का कुलपति, देबब्रत बसु को उत्तर बंग कृषि विश्वविद्यालय का कुलपति और देबब्रत मित्रा को पश्चिम बंगाल राज्य विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया।

इस महीने की शुरुआत में उच्चतम न्यायालय की एक पीठ को बताया गया कि पश्चिम बंगाल सरकार और राज्यपाल आठ राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की नियुक्ति पर एकमत हो गए हैं, जिससे उच्च शिक्षा संस्थानों में नियुक्तियों को लेकर लंबे समय से चला आ रहा गतिरोध हल हो गया है।

जिन विश्वविद्यालयों के लिए सहमति बनी है, उनमें संस्कृत कॉलेज एवं विश्वविद्यालय, कूच बिहार पंचानन वर्मा विश्वविद्यालय, हरिचंद गुरुचंद विश्वविद्यालय, रायगंज विश्वविद्यालय, डायमंड हार्बर महिला विश्वविद्यालय, बाबासाहेब अंबेडकर शिक्षा विश्वविद्यालय, उत्तर बंगा कृषि विश्वविद्यालय और पश्चिम बंगाल राज्य विश्वविद्यालय शामिल हैं।

______________________________________________________________________________________________________

 

Tags: West Bengal Governor Dr. Bose
Previous Post

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार समेत पांच अन्य लोगों की पुणे में विमान दुर्घटना में मौत

Next Post

अत्याधिक कार्यभार’ की वजह से तीन आईएएस अधिकारियों का किया गया तबादला : अधिकारी

Next Post
बंगाल में SIR प्रक्रिया के पहले दिन 70 लाख से अधिक फॉर्म किए गए वितरित : अधिकारी

अत्याधिक कार्यभार’ की वजह से तीन आईएएस अधिकारियों का किया गया तबादला : अधिकारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Facebook Twitter Youtube
Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

Calcutta Stock Exchange को दोबारा शुरू करने का फैसला व्यावहारिक कारोबार मॉडल पर निर्भर : सेबी चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय

Calcutta Stock Exchange को दोबारा शुरू करने का फैसला व्यावहारिक कारोबार मॉडल पर निर्भर : सेबी चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय

01/11/2026
ब्रेथवेट एंड कंपनी लिमिटेड में विश्व स्ट्रोक दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ब्रेथवेट एंड कंपनी लिमिटेड में विश्व स्ट्रोक दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

30/10/2026
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In