• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home बंगाल

WEST BENGAL SIR : न्यायाधिकरणों ने अब तक 6,581 अपीलों का किया निपटारा

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
22/05/2026
in बंगाल
0
बंगाल में SIR प्रक्रिया के पहले दिन 70 लाख से अधिक फॉर्म किए गए वितरित : अधिकारी
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता : पश्चिम बंगाल (WEST BENGAL) में एसआईआर (SIR) से जुड़े अपीलीय न्यायाधिकरणों ने अब तक केवल 6,581 मामलों का निपटारा किया है, जो मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के दौरान न्यायिक अधिकारियों के निर्णयों के खिलाफ दायर लगभग 25 लाख अपीलों का करीब 0.26 प्रतिशत है। आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

भारतीय निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार 19 में से 12 न्यायाधिकरणों द्वारा 14 मई तक निपटाए गए मामलों में 4,043 अपीलें स्वीकार की गईं, यानी निपटाए गए करीब 61.5 प्रतिशत मामलों में नाम फिर से मतदाता सूची में शामिल किए गए। वहीं 1,267 अपीलें खारिज कर दी गईं।

निपटाए गए मामलों में से शेष 1,200 से अधिक मामलों की स्थिति का विवरण आंकड़ों में तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका। मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया से जुड़ी शिकायतों के निपटारे के लिए अपीलीय व्यवस्था स्थापित करने संबंधी उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के बाद 20 मार्च को इन न्यायाधिकरणों का गठन किया गया था।

कोलकाता उत्तर और कोलकाता दक्षिण में कुल 1,777 मामलों का निपटारा हुआ, जो अब तक निपटाए गए कुल मामलों का

लगभग 27 प्रतिशत है। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों से संबंधित मामलों की सुनवाई करने वाले न्यायाधिकरण की अध्यक्षता कलकत्ता उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश टी. एस. सिवज्ञानम कर रहे थे, जिन्होंने सात मई को व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया। इन दोनों जिलों में 51,000 से अधिक अपीलें अब भी लंबित हैं। मुर्शिदाबाद और मालदा, जहां एसआईआर के दौरान बड़ी संख्या में अपीलें और नाम हटाए जाने के मामले दर्ज किए गए थे, वहां मामलों के निपटान की संख्या अपेक्षाकृत कम रही।

मुर्शिदाबाद में 6.29 लाख से अधिक दायर अपीलों में से केवल 112 का निपटारा हुआ, जबकि मालदा में 5.26 लाख से ज्यादा अपीलों के मुकाबले 185 का निपटारा किया गया। अधिकारियों के अनुसार सुनवाई ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से की गई, हालांकि व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने वालों की संख्या सीमित रही।

उन्होंने बताया कि निपटाए गए मामलों की संख्या बढ़कर करीब 10,000 तक पहुंच गई है, हालांकि अद्यतन आधिकारिक आंकड़े अभी जारी नहीं किए गए हैं।

भारतीय निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “अपीलीय प्रक्रिया उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप जारी है और हम यह सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं कि पात्र मतदाताओं को अपना पक्ष रखने का अवसर मिले।”

निर्वाचन आयोग के एक अन्य अधिकारी ने कहा कि पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य मतदाता सूचियों की विश्वसनीयता को मजबूत करना है।

उन्होंने कहा, “विशेष गहन पुनरीक्षण मतदाता सूची में विसंगतियों को दूर करने और अधिक सटीकता तथा पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए किया गया।”

उच्चतम न्यायालय ने 20 फरवरी को पुनरीक्षण प्रक्रिया में न्यायिक हस्तक्षेप का निर्देश देते हुए कहा था कि मतदाता सूची तैयार करने को लेकर निर्वाचन आयोग और तत्कालीन पश्चिम बंगाल सरकार के बीच भरोसे की कमी दिखाई दे रही है।

उच्चतम न्यायालय के निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान चिह्नित मामलों की जांच के लिए करीब 700 न्यायिक अधिकारियों की सिफारिश की थी। इन अधिकारियों ने निर्वाचन आयोग की सत्यापन प्रक्रिया में पहचान संबंधी दस्तावेजों में कथित विसंगतियों के आधार पर चिह्नित 60 लाख से अधिक मतदाताओं की अपीलों की जांच की।

राज्य में 23 और 29 अप्रैल को विधानसभा चुनाव संपन्न हुई। इनसे पूर्व सत्यापन अभियान के बाद मतदाता सूची से 27 लाख से अधिक नाम हटा दिए गए थे।

_____________________________________________________________________________________

Tags: Election Commission of India
Previous Post

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (उपक्रम-2), कोलकाता की कार्यकारी दल की द्वितीय बैठक सह “हिन्दी में उपलब्ध एआई एवं आईटी टूल्स” विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

Next Post

पश्‍च‍िम बंगाल सरकार विधानसभा के अगले बजट सत्र में लाएगी नयी भर्ती नीति : शुभेंदु

Next Post
TMC ने सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ चुनाव आयोग में की शिकायत

पश्‍च‍िम बंगाल सरकार विधानसभा के अगले बजट सत्र में लाएगी नयी भर्ती नीति : शुभेंदु

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.