• Contact Us
Sunday, September 13, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home बंगाल

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (उपक्रम-2), कोलकाता की कार्यकारी दल की द्वितीय बैठक सह “हिन्दी में उपलब्ध एआई एवं आईटी टूल्स” विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
22/05/2026
in बंगाल
0
नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (उपक्रम-2), कोलकाता की कार्यकारी दल की द्वितीय बैठक सह “हिन्दी में उपलब्ध एआई एवं आईटी टूल्स” विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न
0
SHARES
31
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता : ब्रेथवेट एण्ड कम्पनी लिमिटेड, कोलकाता में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (उपक्रम-2), कोलकाता की कार्यकारी दल की द्वितीय बैठक सह “हिन्दी में उपलब्ध एआई एवं आईटी टूल्स” विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन 21 मई, 2026 को किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राजभाषा हिन्दी के प्रभावी क्रियान्वयन तथा आधुनिक तकनीकी साधनों के माध्यम से कार्यालयीन कार्यों को अधिक सरल एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रेथवेट एण्ड कम्पनी लिमिटेड के निदेशक (उत्पादन) श्री संजीव रस्तोगी ने की। इस अवसर पर भारत सरकार के उपनिदेशक कार्यान्वयन श्री विचित्रसेन गुप्त विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ब्रेथवेट एण्ड कम्पनी लिमिटेड के निदेशक (वित्त) श्री आर० वीरा बाहु, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन, परिचालन, सेवाएँ) श्री पी० के० मिश्र, सदस्य-सह-सचिव नराकास (उपक्रम-2), कोलकाता श्री अजय शंकर मिश्र तथा श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट, कोलकाता के यातायात प्रबंधक श्री रविशंकर राजहंस सहित विभिन्न सदस्य कार्यालयों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

“हिन्दी में उपलब्ध एआई एवं आईटी टूल्स” विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया, जिसमें गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग, हिन्दी शिक्षण योजना, पुणे के संयुक्त निदेशक श्री राजेन्द्र वर्मा ने विशेषज्ञ वक्ता के रूप में प्रतिभागियों को हिन्दी में उपलब्ध विभिन्न एआई एवं आईटी टूल्स की उपयोगिता एवं उनके व्यावहारिक प्रयोग की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री संजीव रस्तोगी ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं सूचना प्रौद्योगिकी के वर्तमान युग में हिन्दी को तकनीकी रूप से सशक्त बनाना समय की आवश्यकता है। विशिष्ट अतिथि श्री विचित्रसेन गुप्त ने राजभाषा हिन्दी के प्रचार-प्रसार में आधुनिक एआई एवं आईटी टूल्स की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए इसे कार्यालयीन कार्यों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

अंत में ब्रेथवेट एण्ड कम्पनी लिमिटेड के निदेशक (वित्त) श्री आर० वीरा बाहु ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सदस्य कार्यालयों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन श्री अजय शंकर मिश्र एवं श्री दीपक कुमार ठाकुर द्वारा किया गया।

______________________________________________________________________________________________________________

Tags: Braithwaite & Company Limitedब्रेथवेट एण्ड कम्पनी लिमिटेड
Previous Post

22 साल बाद EAST BENGAL FC के स‍िर आईएसएल फुटबॉल चैंपियनश‍िप का ताज

Next Post

WEST BENGAL SIR : न्यायाधिकरणों ने अब तक 6,581 अपीलों का किया निपटारा

Next Post
बंगाल में SIR प्रक्रिया के पहले दिन 70 लाख से अधिक फॉर्म किए गए वितरित : अधिकारी

WEST BENGAL SIR : न्यायाधिकरणों ने अब तक 6,581 अपीलों का किया निपटारा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In