• Contact Us
Sunday, September 13, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home बंगाल

यतीश कुमार को मिला ब्रेथवेट एंड कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
29/08/2023
in बंगाल
0
यतीश कुमार को मिला ब्रेथवेट एंड कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार
0
SHARES
25
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता : रेल मंत्रालय (भारत सरकार) के अधीन ‘मिनीरत्न श्रेणी-1’ कंपनी ब्रेथवेट एंड कंपनी लिमिटेड (बीसीएल) (Braithwaite & Co. Ltd.) को नए अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) के रूप में यतीश कुमार (YATISH KUMAR) की नियुक्ति की घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है। कंपनी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार आज दिनांक 29.08.2023 से यतीश कुमार अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) का अतिरिक्त पदभार संभालेंगे।

ये है अनुभव

1996 बैच के भारतीय रेलवे मैकेनिकल इंजीनियर्स सेवा (आईआरएसएमई) यतीश कुमार वर्तमान में पूर्वी रेलवे (ईआर) में सेवारत हैं एवं मुख्य कार्यशाला प्रबंधक, कैरिज एंड वैगन वर्कशॉप, लिलुआ की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। यतीश कुमार के पास भारतीय रेलवे में विभिन्न पदों पर काम करने का 25 वर्षों से अधिक का गौरवशाली अनुभव है। वह पांच वर्षों तक ब्रेथवेट एंड कंपनी लिमिटेड का अभिन्न अंग रहे और 28.05.2018 से 27.05.2023 तक अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) के रूप में कार्य किया और कंपनी की वृद्धि और सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

इनकी देखरेख में कंपनी हुई थी ‘मिनीरत्न- I’ की सूचि में शाम‍िल

अपने नेतृत्व में, उन्होंने संगठन में नई जान फूंकी जिस परिणामस्वरूप व्यापार के सभी प्रमुख मापदंडों में जबरदस्त वृद्धि हुई। कुमार के नेतृत्व में, बीसीएल को भारत सरकार द्वारा पिछले 3 वर्षों के दौरान एमओयू प्रदर्शन में ‘उत्कृष्ट’ दर्जा दिया गया था साथ ही ‘मिनीरत्न- I’ कंपनी की सूचि में भी शामिल किया गया था।

अब ये रहेंगे दाय‍ित्‍व

अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के रूप में अपनी विस्तारित भूमिका में, कुमार कंपनी की समग्र रणनीतिक दिशा, परिचालन ‘उत्कृष्टता और सतत विकास की देखरेख करेंगे। उनका व्यापक अनुभव, गहन उद्योग ज्ञान और दूरदर्शी नेतृत्व शैली कंपनी को नई ऊंचाइयां प्रदान करने में मदद करेगी।

रेल मंत्रालय का हूं आभारी

यतीश कुमार ने अपनी नई भूमिका के लिए उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, “मैं इस अतिरिक्त जिम्मेदारी को लेकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं और रेल मंत्रालय ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उसके लिए मैं आभारी हूं। मैं कंपनी को और अधिक ऊंचाइयों की ओर ले जाने और विस्तार देने के लिए प्रतिबद्ध हूं।”

…………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………….

Tags: BCLBCL CMD YATISH KUMARBraithwaite & Co. Ltd.
Previous Post

अगस्त 2023 में राष्ट्रीय करियर सेवा पोर्टल (एनसीएस) पर सक्रिय रिक्तियों में भारी वृद्धि

Next Post

एसेंसिव एजुकेयर लिमिटेड ने एनआई-एमएसएमई के सहयोग से “प्रबंधन और उद्यमिता में डिप्लोमा कार्यक्रम” किया लॉन्च

Next Post
एसेंसिव एजुकेयर लिमिटेड ने एनआई-एमएसएमई के सहयोग से “प्रबंधन और उद्यमिता में डिप्लोमा कार्यक्रम” किया लॉन्च

एसेंसिव एजुकेयर लिमिटेड ने एनआई-एमएसएमई के सहयोग से "प्रबंधन और उद्यमिता में डिप्लोमा कार्यक्रम" किया लॉन्च

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In