• Contact Us
Monday, September 14, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home व्‍यापार

मनोज आहूजा ने एग्री इंफ्रा फंड के तहत बैंकों के लिए नए अभियान की शुरुआत की

शीर्षक बैंक्स हेराल्डिंग एक्सीलेरेटेड रूरल एंड एग्रीकल्चर ट्रांसफॉर्मेशन है कैंपेन

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
20/07/2023
in व्‍यापार
0
मनोज आहूजा ने एग्री इंफ्रा फंड के तहत बैंकों के लिए नए अभियान की शुरुआत की
0
SHARES
12
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्‍ली : कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के सचिव मनोज आहूजा ने आज एग्री इंफ्रा फंड के तहत बैंकों के लिए भारत (बैंक्स हेराल्डिंग एक्सेलेरेटेड रूरल एंड एग्रीकल्चर ट्रांसफॉर्मेशन) नामक एक नया अभियान शुरू किया। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार  7200 करोड़ रुपये के लक्ष्य के साथ एक महीने तक चलने वाला यह अभियान (15 जुलाई 2023 से 15 अगस्त 2023 तक) वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लॉन्च किया गया जिसमें 100 से अधिक बैंक अधिकारियों ने भाग लिया।

देश में 31,850 से अधिक कृषि बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का निर्माण हुआ 

इसमें सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के वाणिज्यिक बैंक, ग्रामीण बैंक, लघु वित्त बैंक, एनबीएफसी और चुनिंदा सहकारी बैंकों के प्रबंध संचालक/अध्यक्ष, ईडी शामिल थे। बैंकों के क्षेत्रीय अधिकारियों और मंत्रालय के अधिकारियों की सभा को संबोधित करते हुए एआईएफ के संयुक्त सचिव सैमुअल प्रवीण कुमार ने इस महत्वाकांक्षी प्रमुख योजना की शुरुआत के बाद से हुई प्रगति पर प्रकाश डाला। अपने स्वागत भाषण में उन्होंने इस योजना को बढ़ावा देने के लिए बैंकों की सक्रिय भागीदारी और समर्थन की सराहना की जिसके परिणामस्वरूप देश में 31,850 से अधिक कृषि बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का निर्माण हुआ जिसमें ₹ 24,750 करोड़ की ऋण राशि एआईएफ के तहत 42,000 करोड़ रूपए के परिव्यय के साथ दी गई।

जमीनी स्तर पर प्रभाव का आकलन करने की भी सलाह

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय और एआईएफ की प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग यूनिट के समर्थन पर संतुष्टि व्यक्त करते हुए बैंको के भाग लेने वाले अधिकारियों ने एआईएफ योजना को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए कई सुझाव दिए। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के सचिव ने विभिन्न श्रेणियों में शीर्ष प्रदर्शन करने वाले बैंकों जैसे भारतीय स्टेट बैंक, केनरा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक, मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक, मध्यांचल ग्रामीण बैंक और पंजाब ग्रामीण बैंक को उनके सराहनीय प्रयास के लिए बधाई दी। इस योजना को आगे बढ़ाने के लिए और सभी बैंकों से हमारे देश में कृषि बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की विशाल संभावनाओं को देखते हुए लक्ष्य हासिल करने की अपील की। बैंकों को योजना के तहत बनाई गई परियोजनाओं के जमीनी स्तर पर प्रभाव का आकलन करने की भी सलाह दी गई।

………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………….

 

Tags: Agri Infra FundBanks Heralding Accelerated Rural and Agricultural TransformationManoj AhujaMinistry of Agriculture and Farmers WelfarepibSecretary
Previous Post

13 से 15 जुलाई तक मध्य प्रदेश और राजस्थान की यात्रा पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Next Post

केवल उत्पादन के बजाय संपूर्ण मूल्य श्रृंखला का विकास एफपीओ का होना चाहिए लक्ष्य : आहूजा

Next Post
केवल उत्पादन के बजाय संपूर्ण मूल्य श्रृंखला का विकास एफपीओ का होना चाहिए लक्ष्य : आहूजा

केवल उत्पादन के बजाय संपूर्ण मूल्य श्रृंखला का विकास एफपीओ का होना चाहिए लक्ष्य : आहूजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In