• Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home व्‍यापार

6 महीने बाद होगी GST काउंसिल की रिव्यू मीटिंग

ऑनलाइन गेमिंग, हॉर्स रेसिंग और कसीनो पर 28%  कर लगाने के न‍िर्णय को रखा गया बरकरार

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
02/08/2023
in व्‍यापार
0
6 महीने बाद होगी GST काउंसिल की रिव्यू मीटिंग
0
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्‍ली : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Union Finance Minister Nirmala Sitharaman) की अध्‍यक्षता में आज गुड्स एंड सर्विस टैक्स (Goods and Service Tax) यानी जीएसटी काउंसिल की 51वीं बैठक (51st meeting of GST Council) आयोज‍ित हुई थी। इस बैठक में ऑनलाइन गेमिंग, हॉर्स रेसिंग और कसीनो (Online Gaming, Horse Racing & Casino) पर 28%  कर लगाने के न‍िर्णय को बरकरार रखा गया । केंद्रीय वित्त मंत्री ने बैठक के बाद संवाददाताओं को इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसके लिए GST अधिनियम में इस संसद सत्र में संशोधन किया जाएगा। यह अधिनियम 1 अक्टूबर से लागू हो सकता है। वित्त मंत्री कहा कि 28% GST लागू होने के 6 महीने बाद इसकी समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह फैसला सामूहिक समझदारी के बाद लिया गया है।

कई राज्य 28% GST के साथ

इससे पहले वित्त मंत्री ने बताया कि गोवा और सिक्किम ऑनलाइन गेमिंग पर 28% टैक्स के प्रस्ताव पर दोबारा विचार चाहते थे। GST परिषद में तमिलनाडु के प्रतिनिधि ने आशंका व्यक्त की थी कि ऑनलाइन गेमिंग पर 28% टैक्स का क्या मतलब होगा? क्योंकि तमिलनाडु में इस तरह के सभी गेम बैन हैं। वहीं, पश्चिम बंगाल, बिहार, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात ने जल्दी से जल्दी 28% GST लगाने की मांग की है।

गत बैठक में ल‍िया गया था 28% कर का फैसला
जीएसटी काउंसिल की 50वीं बैठक में ऑनलाइन गेमिंग, हॉर्स रेसिंग और कसीनो पर 28% टैक्स लगाने का फैसला ल‍िया गया था। इन पर अब तक 18% टैक्स लगता था। सरकार ने गेम ऑफ स्किल और गेम ऑफ चांस को एक जैसा माना।

………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: 28 percent gst28% GST51st meeting of GST Councilfinance ministerGST COUNCIL MEETINGNirmala SitharamanONLINE GAMING GST 28 PERCENT
Previous Post

पश्‍च‍िम बंगाल के हुगली नदी में फंसा 140 मीटर लंबा विदेशी कंटेनर जहाज

Next Post

बंगाल के खेल मंत्री व पूर्व भारतीय बल्‍लेबाज मनोज त‍िवारी ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से ल‍िया संन्यास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

MCCI ने पश्चिम बंगाल के लिए सर्वांगीण विकास वाले बजट का किया स्वागत

22/06/2026
पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

पश्चिम बंगाल राज्य बजट 2026-27 को उद्योग जगत ने सराहा

22/06/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.