• Contact Us
Saturday, September 12, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home व्‍यापार

ADB ने भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान सात फीसदी पर रखा बरकरार

ADB maintains India's economic growth forecast at 7%

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
17/07/2024
in व्‍यापार
0
भारत ने एशियाई विकास बैंक के 2023 क्षेत्रीय सहयोग और एकीकरण सम्मेलन में पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टरप्लान को किया प्रदर्शित
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : बजट पेश होने से पहले एशियाई विकास बैंक (एडीबी) (Asian Development Bank (ADB)) ने चालू वित्‍त वर्ष 2024-25 के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर के अनुमान को सात फीसदी पर बरकरार रखा है। इसके साथ ही एडीबी को सामान्य से बेहतर मानसून अनुमानों को देखते हुए कृषि क्षेत्र में सुधार की उम्मीद है।

एडीबी (ADB) ने अपने एशियाई विकास परिदृश्य (एडीओ) के जुलाई संस्करण में कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 2024-25 में सात फीसदी की दर से बढ़ेगी। वहीं, अगामी वित्‍त वर्ष 2025-26 में जीडीपी 7.2 फीसदी की दर से बढ़ने की ओर अग्रसर है। एशियाई विकास बैंक ने अप्रैल में चालू वित्‍त वर्ष के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर अनुमान को 6.7 फ़ीसदी से बढ़ाकर सात फ़ीसदी कर दिया था।

एशियाई विकास बैंक के पूर्वानुमान से एक दिन पहले अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने भी भारतीय अर्थव्‍यस्‍था 7 फीसदी की दर से बढ़ने का अनुमान जताया है। इसके साथ ही एडीबी का कहना है कि सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की निवेश मांग से मजबूत वृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा। एडीबी के मुताबिक वैश्विक रुझानों के अनुरूप देश की महंगाई दर में गिरावट का रुख जारी रहेगा।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के अनुसार वित्त वर्ष 2023-24 में भारत का जीडीपी 8.2 फीसदी रहा था। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने चालू वित्‍त वर्ष 2024-25 में देश की आर्थिक वृद्धि दर 7.2 फीसदी रहने का अनुमान जताया है। इसके अलावा दुनिया की अन्‍य वैश्विक रेटिंग एजेंसियों ने भी चालू वित्‍त वर्ष में भारत की जीडीपी ग्रोथ 7-7.2 फीसदी के बीच रहने का अनुमान जताया है।
(इनपुट- हिन्दुस्थान समाचार)

Tags: Asian Development Bank (ADB)India's economic growth
Previous Post

17 जुलाई 2024, आज का पंचांग और राशिफल

Next Post

RPF ने पिछले 7 वर्षों में ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के तहत 84,119 बच्चों को बचाया

Next Post
RPF ने पिछले 7 वर्षों में ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के तहत 84,119 बच्चों को बचाया

RPF ने पिछले 7 वर्षों में ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के तहत 84,119 बच्चों को बचाया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In