• Contact Us
Sunday, September 13, 2026
  • Login
Mochan Samachaar
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
Mochan Samachaar
No Result
View All Result
Home व्‍यापार

सीबीडीटी ने करदाताओं को 1 अप्रैल, 2024 से आईटीआर दाखिल करने की दी सुविधा

सीबीडीटी ने सामान्यत: प्रयुक्‍त आईटीआर दाखिल करने की कार्यात्‍मकता 1 अप्रैल, 2024 को चालू की

Mochan Samachaar Desk by Mochan Samachaar Desk
04/04/2024
in व्‍यापार
0
31.12.2023 तक 8.18 करोड़ से भी अधिक आयकर रिटर्न दाखिल किए गए; सालाना आधार पर 9% की वृद्धि दर्ज
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली  : केन्‍द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने करदाताओं को 1 अप्रैल, 2024 से आकलन वर्ष 2024-25 (वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए उपयुक्‍त) के लिए अपनी आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने की सुविधा दी है। पीआईबी द्वारा जारी प्रेस व‍िज्ञप्‍त‍ि के अनुसार (According to the press release issued by PIB) आमतौर पर करदाताओं द्वारा उपयोग की जाने वाली आईटीआर कार्यप्रणाली यानी आईटीआर-1, आईटीआर-2 और आईटीआर-4, करदाताओं के लिए अपनी रिटर्न दाखिल करने के लिए 1 अप्रैल, 2024 से ई-फाइलिंग पोर्टल पर उपलब्ध हैं। कंपनियां 1 अप्रैल से आईटीआर-6 के जरिए भी अपनी आईटीआर दाखिल कर सकेंगी।

इसके अगुआ के रूप में, सीबीडीटी ने आईटीआर फॉर्म पहले ही अधिसूचित कर दिया था, जिसकी शुरुआत आईटीआर 1 और 4 से हुई थी, जिन्हें 22 दिसम्‍बर, 2023 को अधिसूचित किया गया था, आईटीआर-6 को 24 जनवरी, 2024 को अधिसूचित किया गया था और आईटीआर-2 को 31 जनवरी, 2024 को अधिसूचित किया गया था।

ई-रिटर्न मध्यस्थों (ईआरआई) की सुविधा के लिए, आईटीआर-1, आईटीआर-2, आईटीआर-4 और आईटीआर-6 के लिए जेएसओएन खाका और आकलन वर्ष 2024-25 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट का खाका भी उपलब्ध कराया गया है। इस तक ई-फाइलिंग पोर्टल के डाउनलोड अनुभाग के तहत पहुंचा जा सकता है।

इस प्रकार, करदाता 01.04.2024 से ई-फाइलिंग पोर्टल पर आकलन वर्ष 2024-2025 के लिए आईटीआर-1, आईटीआर-2, आईटीआर-4 और आईटीआर-6 दाखिल करने में सक्षम होंगे। वास्तव में, आकलन वर्ष 2024-25 के लिए लगभग 23,000 आईटीआर अब तक दाखिल हो चुके हैं। आईटीआर 3, 5 और 7 दाखिल करने की सुविधा शीघ्र ही उपलब्ध कराई जाएगी।

हाल के दिनों में यह पहली बार है कि आयकर विभाग ने करदाताओं को नए वित्तीय वर्ष के पहले दिन अपना रिटर्न दाखिल करने में सक्षम बनाया है। अनुपालन में आसानी और निर्बाध करदाता सेवाओं की दिशा में यह एक और बड़ा कदम है।

आयकर रिटर्न की वेबसाइट पर पहुंचने के लिए पृष्ठ: https://eportal.incometax.gov.in/iec/foservices/#/login

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tags: 20242024 से आईटीआर दाखिल करने की दी सुविधाCBDT gives facility to taxpayers to file ITR from April 1mochan samachaarpibसीबीडीटी ने करदाताओं को 1 अप्रैल
Previous Post

नई पीढ़ी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-प्राइम का किया गया सफलतापूर्वक परीक्षण

Next Post

आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता क्या है और कैसे उठा सकते है लाभ जानें सब कुछ

Next Post
आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता क्या है और कैसे उठा सकते है लाभ जानें सब कुछ

आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता क्या है और कैसे उठा सकते है लाभ जानें सब कुछ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mochan Samachaar

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • खेल
  • देश
  • धर्म
  • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • स्‍वास्‍थ्‍य

Recent News

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

महिंद्रा का BLAZO i-TRK: भारत में अधिक लाभदायक और इंटेलिजेंट ट्रकिंग के नए मानक स्थापित करेगा

10/09/2026
राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

राज्यपाल आर. एन. रवि ने न्यायमूर्ति रवींद्र विठ्ठलराव घुगे को कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई

09/09/2026
  • Contact Us
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest Hindi News | बंगाल | देश | Mochan Samachaar | Live Update

No Result
View All Result
  • होम
  • बंगाल
  • देश
    • असम
    • बंगाल
  • विदेश
  • व्‍यापार
  • खेल
  • धर्म
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क करें

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In